एक्सप्लोरर

महिला को छेड़ रहे थे मनचले! विरोध करने पर सूडानी छात्र को चाकू घोंप उतारा मौत के घाट

Sudan Student Murder: पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासी प्रभात दुबे घायल छात्रों की मदद के लिए पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने वाडा को मृत घोषित कर दिया.

Punjab Murder: पंजाब के फगवाड़ा में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के पास गुरुवार (15 मई, 2025) को सुबह की नमाज पढ़ रहे सूडानी छात्रों पर छह लोगों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें 25 साल के एक छात्र की मौत हो गई और एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. इस बात की जानकारी  पुलिस ने दी.

मृतक की पहचान मोहम्मद वाडा बाला यूसुफ अहमद के रूप में हुई है, जो यहां माहेरू कॉलोनी में पेइंग गेस्ट के रूप में रह रहा था. पुलिस ने बताया कि घायल अहमद मोहम्मद नूर (सूडानी नागरिक) को जालंधर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

‘मेरी बहन को छेड़ रहे थे, मांगा फोन नंबर’

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में नूर ने कहा कि खुद वह, वाडा और तीन महिला मित्र सुबह की नमाज अदा कर रहे थे, तभी छह लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी जिनमें से दो के पास चाकू थे. नूर ने कहा कि हमलावरों में से एक ने कथित तौर पर उससे उसकी बहन का फोन नंबर मांगा. नूर ने कहा कि जब उनसे बदतमीजी बंद करने को कहा गया, तो हमलावरों ने उस पर और उसके दोस्त वाडा पर चाकू से हमला कर दिया और भाग गए. 

पुलिस ने की आरोपियों की पहचान

पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासी प्रभात दुबे घायल छात्रों की मदद के लिए पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने वाडा को मृत घोषित कर दिया. नूर ने अपनी शिकायत में छह हमलावरों के नाम लिए हैं जिनकी पहचान कर्नाटक के अब्दुल अहद; कुंवर अमर प्रताप सिंह, आदित्य गर्ग, मोहम्मद शोएब, सुशांत शैगी और यशवर्धन राजपूत के रूप में हुई है. ये सभी माहेरू कॉलोनी के निवासी हैं.

फगवाड़ा की पुलिस अधीक्षक रूपिंदर कौर भट्टी ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि सूडान के दूतावास और मृतक के परिवार को इस घटना की जानकारी दी गई है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं विंग कमांडर व्योमिका सिंह? जिनकी जाति को लेकर अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल ने मचाया बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget