एक्सप्लोरर

Sudan Unrest: सूडान में हालात अब भी नाजुक, भारत ने दो विमान और एक युद्धपोत को इलाके में किया तैनात

Evacuation From Sudan: सूडान में करीब 3,000 भारतीय मौजूद हैं. उनकी निकासी के लिए भारत सरकार हर कदम उठा रही है. वायुसेना के दो विमानों और एक नौसेनिक पोत को सूडान के करीब स्टैंडबाय पर रखा गया है.

India Preparations For Evacuation From Sudan: भारत ने सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड ऑन कर दिया है. सूडान में उभरते सुरक्षा हालात पर करीब से निगरानी के साथ-साथ भारत ने वायुसेना के दो विमानों और एक नौसैनिक पोत को करीबी इलाके में तैनाती के लिए भेज दिया है.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत सरकार सूडान में मौजूद भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए विभिन्न साझेदारों के साथ करीबी समन्वय कर रही है जो बाहर निकलना चाहते हैं. सूडानी अधिकारियों के अलावा संयुक्त राष्ट्र, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र और अमेरिका के साथ भी विदेश मंत्रालय बराबर संपर्क बनाए हुए है.

स्टैंडबाय पर IAF के दो C-130J विमान, INA सुमेधा भी तैनात

सूडान में से निकासी मिशन को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए भारत ने वायुसेना के दो C-130J विमानों को जेद्दाह में स्टैंडबाय पर तैनात किया है, साथ ही आईएनएस सुमेधा को भी सूडानी शहर पोर्ट सूडान के करीब पहुंचाया गया है.

हालांकि विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, आपात स्थितियों के लिए योजनाएं मौजूद हैं लेकिन जमीन पर कोई भी गतिविधि सुरक्षा स्थिति के आधार पर ही आगे बढ़ेगी.  सूडानी हवाई क्षेत्र अभी तक विदेशी उड़ानों के लिए बंद है. इतना ही नहीं, सुरक्षा आकलनों में ओवरलैंड मूवमेंट को अभी जोखिम भरा ही माना जा रहा है.

भारतीय दूतावास फंसे भारतीयों के संपर्क में

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारतीय दूतावास फिलहाल सूडान में फंसे भारतीयों के नियमित संपर्क में है. साथ ही लोगों को अनावश्यक जोखिम से बचने की सलाह दी जा रही है. वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, जब भी सुरक्षा हालात सुरक्षित आवाजाही के लिए माकूल बनते हैं तो पहली प्राथमिकता खारतूम से अपेक्षाकृत सुरक्षित पोर्ट ऑफ सूडान की तरफ लोगों को ले जाने पर होगी. इसीलिए पोर्ट ऑफ सूडान के करीब नौसेना के युद्धपोत सुमेधा को तैयार रखा गया है.

पीएम मोदी तक लगातार पहुंचाई जा रही रिपोर्ट

सूडान में करीब 3 हजार भारतीय मौजूद हैं. प्रधानमंत्री मोदी के स्तर पर भी सूडान हालात पर लगातार रिपोर्ट ली जा रही है. वहीं बीते सप्ताह समीक्षा बैठक के बाद पीएम ने हर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दे दिए थे. इस बैठक के बाद ही वायुसेना और नौसेना के जहाज इलाके में तैनात किए गए हैं ताकि भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी के मिशन को पूरा किया जा सके.

यह भी पढ़ें- Sudan Unrest: सूडान में नहीं थम रहा संघर्ष, पूरे देश में इंटरनेट ठप होने का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
आगा रुहुल्लाह की रैली को लेकर युवक ने टाल दी अपनी शादी, 219 KM का सफर कर पहुंचा बडगाम
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया
नेहा बोरा के विवादित बयान पर भड़की VHP, राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया
फॉर्म-6 पर EC ने दी सफाई, जयराम रमेश बोले- 'शब्दों का ऐसा खेल, जिससे कुछ साफ नहीं होता'
फॉर्म-6 पर EC ने दी सफाई, जयराम रमेश बोले- 'शब्दों का ऐसा खेल, जिससे कुछ साफ नहीं होता'
‘नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार क्षमता’, नवा रायपुर में बोले अमित शाह
‘नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार क्षमता’, नवा रायपुर में बोले अमित शाह

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget