एक्सप्लोरर

JNU Clash: जेएनयू कैंपस में डंडों के साथ दिखे कुछ छात्र, झड़प में दो घायल

JNU News: दिल्ली पुलिस ने बताया कि निजी विवाद को लेकर छात्रों के दो गुटों में ये झगड़ा हुआ है.

Delhi JNU Students Clash: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (Jawaharlal Nehru University) में गुरुवार (10 नवंबर) को छात्रों के दो समूहों के बीच झड़प हुई है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि निजी विवाद को लेकर छात्रों के दो गुटों में ये झगड़ा हुआ है. इस झड़प में दो छात्र घायल हुए हैं. पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो छात्रों के बीच एक आपसी मामले को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उनके दोस्त भी झगड़े में शामिल हो गए.

उन्होंने कहा कि लड़ाई के दौरान, दो छात्रों को चोटें आईं हैं. लड़ाई दो छात्रों के बीच थी और इसमें कोई राजनीतिक समूह शामिल नहीं है. ये दोनों के बीच निजी विवाद का मामला है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि झगड़े के बाद कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों ने हमें बुलाया. छात्रों को हटा दिया गया है. पुलिस मौके पर है. हालांकि अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. 

हॉस्टल में मारपीट से जुड़ा है मामला

इस मामले को लेकर जेएनयू छात्र संघ काउंसलर अनघा प्रदीप ने कहा कि हमें कल रात नर्मदा हॉस्टल में हंगामे का संदेश मिला और एक छात्र को बुरी तरह पीटा गया था. इससे पहले सतलुज हॉस्टल में मारपीट भी हुई थी. सुरक्षा कार्यालय को सूचित किया गया, लेकिन न तो उन्होंने और न ही जेएनयू प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए. जब हमें आज दोपहर में एक मैसेज मिला कि बड़ी कारों में लाठी और ट्यूबलाइट लेकर लोग यहां आ रहे हैं, तो जेएनयूएसयू अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस को सूचित किया. 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो क्लिप भी वायरल हो रहे हैं जिनमें कुछ छात्रों को परिसर में लाठियों के साथ दौड़ते हुए देखा जा सकता है. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. 

हाथ में डंडा लिए घूमते दिखे लड़के

जेएनयू (Jawaharlal Nehru University) का जो एक वीडियो सामने आया है उसमें कुछ लड़कों के हाथों में डंडे दिखाई दिए हैं और उन्होंने अपने फेस को कवर भी किया हुआ है. बताया जा रहा है कि गुरुवार (10 नवंबर) को शाम के वक्त दो स्टूडेंट का किसी बात पर झगड़ा हो गया था. जिसके बाद उन्होंने अपने-अपने दोस्तों को बुलाया. जिसके बाद कुछ लड़के डंडा लिए केम्पस में घूमते हुए दिखाई दिए. इस झगड़े में दो छात्र घायल हुए हैं. 

ये भी पढ़ें- 

शोपियां जिले में जमात-ए-इस्लामी की 9 जगहें सील, आतंकवादी गतिविधियों के लिए होती थी फंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिरुपति बालाजी मंदिर प्रसाद में घोटाला, बीकानेर पहुंची ईडी, कारोबारी नेटवर्क पर कसा शिकंजा
तिरुपति बालाजी मंदिर प्रसाद में घोटाला, बीकानेर पहुंची ईडी, कारोबारी नेटवर्क पर कसा शिकंजा
पेट्रोल-डीजल की टेंशन होगी खत्म! भारत संग बड़ी डील करने आईं वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति, जानें क्या कहा?
पेट्रोल-डीजल की टेंशन होगी खत्म! भारत संग बड़ी डील करने आईं वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति, जानें क्या कहा?
शुभेंदु सरकार के आते ही सौरव गांगुली पर गिरी गाज! ममता बनर्जी के इस फैसले को बदला
शुभेंदु सरकार के आते ही सौरव गांगुली पर गिरी गाज! ममता बनर्जी के इस फैसले को बदला
बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले
बेंगलुरू हाउसिंग, फ्री बस पास… डीके शिवकुमार की पहली कैबिनेट बैठक में जानें क्या हुए बड़े फैसले

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो जंग फिर से शुरू हो जाएगी', बेरूत पर हमले को लेकर ईरान भड़का, जानें पीस टॉक पर क्या बोले अराघची
'...तो जंग फिर से शुरू हो जाएगी', बेरूत पर हमले को लेकर ईरान भड़का, जानें पीस टॉक पर क्या बोले अराघची
कौन हैं खान सर से पंगा लेने वाले रोशन आनंद? खुद नहीं बन पाए पुलिस, आज कहलाते हैं 'दारोगा फैक्ट्री'
कौन हैं खान सर से पंगा लेने वाले रोशन आनंद? खुद नहीं बन पाए पुलिस, आज कहलाते हैं 'दारोगा फैक्ट्री'
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
Delhi Weather: दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
इजरायल-लेबनान के बीच हो गया सीजफायर! ट्रंप ने नेतन्याहू को मनाया, जानें किस शर्त पर हुए राजी
इजरायल-लेबनान के बीच हो गया सीजफायर! ट्रंप ने नेतन्याहू को मनाया, जानें किस शर्त पर हुए राजी
Rajasthani Malai Pyaz: राजस्थान की वर्ल्ड फेमस 'मलाई प्याज' कैसे बनाते हैं? नोट कर लें रेसिपी
राजस्थान की वर्ल्ड फेमस 'मलाई प्याज' कैसे बनाते हैं? नोट कर लें रेसिपी
टेस्टिंग के दौरान नजर आई Hyundai i20 Facelift, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी गाड़ी?
टेस्टिंग के दौरान नजर आई Hyundai i20 Facelift, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी गाड़ी?
Embed widget