एक्सप्लोरर

तमिलनाडु: 14 लोगों की मौत के बाद हमेशा के लिए बंद हुआ तूतीकोरिन का स्टरलाइट कॉपर प्लांट

प्रदर्शन के दौरान 14 लोगों की मौत पर उपमुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम ने दुख जताया. उन्होंने कहा कि इस हादसे ने सभी के दिलों को पिघला दिया.

तूतीकोरिन: तमिलनाडु के तूतीकोरिन में स्थित वेदांता ग्रुप के कॉपर प्लांट को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सूबे के डिप्टी सीएम ओ पन्नीरसेल्वम ने एलान किया है कि तूतीकोरिन के कॉपर प्लांट को हमेशा-हमेशा के लिए बंद किया जाएगा और इसके सरकार लिए सख्त कदम उठाएगी.

आपको बता दें कि तूतीकोरिन स्थित स्टारलाइट प्लांट के विस्तार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस और सुरक्षाबलों की फायरिंग हुई थी जिनमें 14 लोगों की मौत हो गई थी.

पेचीदा होते मसले और बढ़े सियासी तनाव के बीच पन्नीरसेल्वम ने कहा, ''लोगों की मुख्य मांग प्लांट को बंद करने को लेकर थी. मांग को मानते हुए हुए अब इसे बंद किया जा रहा है. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि स्टरलाइट प्लांट स्थाई रूप से बंद होगा." पन्नीरसेल्वम ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में घायल हुए लोगों से अस्पताल में मुलाकात भी की. उन्होंने कहा कि प्लांट को बंद करना के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

प्रदर्शन के दौरान 14 लोगों की मौत पर उपमुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम ने दुख जताया. उन्होंने कहा कि इस हादसे ने सभी के दिलों को पिघला दिया. उन्होंने मारे गए लोगों के परिवार के प्रतिसंवेदना प्रकट की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

स्टरलाइट को लेकर क्यों हो रहा था प्रदर्शन? स्थानीय लोग पिछले कई दिनों से स्टरलाइट प्लांट को बंद करने की मांग कर रहे थे. आसपास के लोगों ने पहले ही इस बात की चेतावनी दी थी कि अगर ये प्लांट नहीं बंद किया गया तो तुतीकोरिन डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर ऑफिस तक मार्च निकालेंगे. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्लांट से निकलने वाले कचड़े की वजह से ग्राउंड वॉटर दूषित हो रहा है.

वहीं एक एक्टिविस्ट ग्रुप ने आरोप लगाया है कि प्रदूषण बोर्ड ने स्टरलाइट को छोटी चिमनी पर प्लांट चलाने की इजाजत दे दी जबकि बड़ी चिमनी लगाने की बात कही गई थी. इससे स्टरलाइट को फायदा हुआ और उसका खर्चा कम हो गया जबकि पर्यावरण का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ.

वेदांता लिमिटेड की स्टरलाइट कॉपर यूनिट एक साल में चार लाख टन कॉपर कैथोड का उत्पादन करती थी. कंपनी का उद्देश्य था कि इस साल से उत्पादन दोगुना यानि कि आठ लाख टन कर दिया जाए. ये प्लांट पिछले 27 मार्च को 15 दिन के मेंटेनेंस के लिए बंद किया गया था.

कंपनी का क्या पक्ष है? स्टरलाइट कॉपर के सीईओ पी रामनाथ ने कहा था कि प्लांट ने सुप्रीम कोर्ट और एमईईआरआई द्वारा लगाए गए सभी शर्तों का पालन किया है. कंपनी का कहना था कि उनके प्लांट की वजह से पानी दूषित नहीं हो रहा है. इसके लिए उन्होंने कहा है कि अगर लोगों को विश्वास नहीं है तो वे खुद ही आकर प्लांट में देख सकते हैं. हालांकि एक्टिविस्टों ने स्टरलाइट के इस ऑफर को ठुकरा दिया. उन्होंने कहा कि समस्या ये नहीं है कि फैक्टरी के अंदर क्या चल रहा है, बल्कि समस्या ये है कि अंदर जो भी हो रहा है उसकी वजह से बाहर पर्यावरण पर भयानक प्रभाव पड़ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
गुवाहाटी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 5 की मौत पर गौरव गोगोई ने जताया दुख
गुवाहाटी फायरिंग में पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 5 की मौत पर गौरव गोगोई ने जताया दुख
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget