एक्सप्लोरर

श्रीनगर: उपचुनाव के दौरान भड़की हिंसा में 8 की मौत, अलगाववादियों ने किया बंद का ऐलान

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में कल हुए उपचुनाव के दौरान भड़की हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई. अलगाववादियों ने जम्मू-कश्मीर में दो दिनों तक बंद रखने का ऐलान किया है.  श्रीनगर के बडगाम इलाके में कल कई मतदान केन्द्रों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच जबरदस्त झड़प हुई.

श्रीनगर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में हिंसा में मतदान केंद्र पर हमला करने वाली भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षाबलों को गोली चलानी पड़ी. श्रीनगर, बडगाम और गांदेरबल में सुरक्षाबलों की फायरिंग में कुल 8 लोगों की जान गई है.

इस हिंसा के बाद अलगाववादियों ने दो दिन के कश्मीर बंद का ऐलान किया है. कश्मीर यूनिवर्सिटी में 12 अप्रैल तक की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. 12 अप्रैल को अनंतनाग संसदीय सीट पर उपचुनाव होने तक कश्मीर घाटी में इंटरनेट सेवा बंद रहेगी.

पिछले दिनों कश्मीर में कई आतंकी संगठनों और अलगाववादियों ने इस उपचुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया था. इसके बाद सरकार ने हिंसा की आशंका को देखते हुए श्रीनगर लोकसभा क्षेत्र को अति संवेदनशील घोषित कर यहां बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की थी.

श्रीनगर सीट पर उपचुनाव में महज 6.5% ही वोटिंग हुई. ये सीट से पीडीपी के बड़े नेता तारिक हमीद कारा के इस्तीफा देने से खाली हुई थी. इनकी जगह भरने के लिए हो रहे उपचुनाव में महबूबा मुफ्ती ने नजीर अहमद खान को चुनाव मैदान में उतारा था. इनका मुकाबला 81 साल के नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला से रहा.

श्रीनगर उपचुनाव में हुई चुनावी हिंसा के बाद अब परसों अनंतनाग सीट पर होनेवाले उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके के कराने की बड़ी चुनौती रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget