एक्सप्लोरर

Sri Lanka Crisis: भारत ने फिर जताई चिंता, कहा-हम अपने पड़ोसी श्रीलंका की जनता की तकलीफों से दुखी हैं, हरसंभव करेंगे मदद

Sri Lanka Crisis: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने फिर से श्रीलंका के आर्थिक हालात पर चिंता जताई है और कहा है कि हम पूरी तरह से श्रीलंका की जनता की मदद करने को तैयार हैं.

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका की आर्थिक स्थिति पर भारत (India)ने फिर से चिंता जताई है और वहां के नागरिकों के लिए हरसंभव सहायता देने की बात कही है. मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (EAM Dr S Jaishankar ) ने कहा कि श्रीलंका की वर्तमान स्थिति संवेदनशील और जटिल है. हमारा समर्थन श्रीलंका के लोगों के लिए है क्योंकि वे हमारे पड़ोसी हैं. हम उनके जीवन के बहुत कठिन दौर से गुजरने में उनकी मदद करना चाहते हैं. 

भारत के लिए 'पड़ोस पहले' की नीति

इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा था कि भारत ने आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका (Inflation In Sri Lanka) की मदद के लिए 3.8 अरब अमेरिकी डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई है. उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)की ‘पड़ोस पहले' (Neighbours First Policy) नीति के तहत सरकार देश के पड़ोसियों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करने और उनकी मदद करने के लिए विशेष प्रयास करती है.

एस जयशंकर ने कहा था कि, ‘‘हमने श्रीलंका को ‘लाइन ऑफ क्रेडिट'(Line Of Credit) दिया है, जिसके कारण पिछले कई महीनों से भारत से आवश्यक वस्तुएं उनके पास जा रही हैं, हमने उन्हें ईंधन की खरीद के लिए भी ‘लाइन ऑफ क्रेडिट' दिया है, फिलहाल, हमारा ध्यान संकट से उबरने में उनकी मदद करने पर है.

#WATCH The situation in Sri Lanka is sensitive & complicated. Our support is for the people of Sri Lanka because they are our neighbours. We want to help them go through a very difficult phase in their lives: EAM Dr S Jaishankar in Thiruvananthapuram pic.twitter.com/HCxy6pKnY8

— ANI (@ANI) July 12, 2022

अमित शाह ने कहा-भारत तेजी से बढ़नेवाली अर्थव्यवस्था
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि आज भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. 2022 में, 8.2% की विकास दर के साथ, हम दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते देश हैं. उन्होंने कहा कि हमने दुनिया की तुलना में मुद्रास्फीति को नियंत्रित किया है. हम श्रीलंका, पाकिस्तान और हमारे पड़ोसी देशों यहां तक ​​कि अमेरिका की भी आर्थिक स्थिति को देख रहे हैं.

शरणार्थी संकट से किया इनकार

जयशंकर ने कहा कि भारत सरकार हमेशा से श्रीलंका से दोस्ती निभाती रही है, उसका समर्थन करती रही है . आज पड़ोसी देश आर्थिक संकट का सामना कर रहा है तो हम अपने पड़ोसी देश की हरसंभव मदद करने की कोशिश कर रहे हैं. जयशंकर ने श्रीलंका की मौजूदा स्थिति के परिणामस्वरूप शरणार्थी संकट की आशंका से भी इनकार किया.

 श्रीलंका की जनता का आरोप है कि देश में आर्थिक संकट वहां के राजनीतिक हालात की वजह से पैदा हुए हैं. इसे लेकर जनता में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कैबिनेट मंत्रियों को इस्तीफा देना पड़ा है. राष्ट्रपति गोटाबाया के इस्तीफे का आधिकारिक ऐलान बुधवार को होना है. इसके बाद देश में सर्वदलीय सरकार बनेगी.

ये भी पढ़ें:

Retail Inflation Data: जून में मामूली घटी महंगाई, 7.01% रहा खुदरा महंगाई दर, मई में रहा था 7.04 फीसदी

National Emblem Dispute: नये संसद भवन में बने अशोक स्तंभ को लेकर छिड़ा विवाद, जानिए किसने क्या कहा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget