एक्सप्लोरर

SpiceJet ने चीफ अजय सिंह के खिलाफ केस को बताया फर्जी, कहा- कंपनी और उनकी छवि को पहुंचाया गया नुकसान

SpiceJet Case: एयरलाइन के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि ना तो अजय सिंह और ना ही एयरलाइन से संबंधित किसी भी व्यक्ति ने शिकायतकर्ता अमित अरोड़ा से मुलाकात की है और ना ही उनके बीच कोई लिखित समझौता हुआ है.

SpiceJet News Update: स्पाइसजेट के प्रमोटर एवं एमडी अजय सिंह (Ajay Singh) समेत अज्ञात लोगों पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किए जाने को लेकर कंपनी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. स्पाइजेट ने अजय सिंह के खिलाफ कथित धोखाधड़ी की शिकायत को "पूरी तरह से फर्जी" बताते हुए शिकायतकर्ता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है. गुरुग्राम पुलिस (Gurugram Police) ने सोमवार को अमित अरोड़ा (Amit Arora) की शिकायत पर शेयर ट्रांसफर से जुड़े मामले में शिकायत दर्ज की है. 

एयरलाइन कंपनी के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि, "शराब डीलर अमित अरोड़ा ने स्पाइसजेट और अजय सिंह की छवि को नुकसान पहुंचाने के इरादे से गुरुग्राम पुलिस में एक झूठी और पूरी तरह से फर्जी शिकायत दर्ज कराई है." एयरलाइन के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि ना तो अजय सिंह और ना ही एयरलाइन से संबंधित किसी भी व्यक्ति ने शिकायतकर्ता अमित अरोड़ा से मुलाकात की है और ना ही उनके बीच कोई लिखित समझौता हुआ है.

स्पासजेट के प्रवक्ता ने कहा कि, "हमें विश्वास है कि पुलिस जांच में सच सामने आ जाएगा और उनके खिलाफ दर्ज FIR रद्द कर दी जाएगी. स्पाइसजेट और अजय सिंह द्वारा शिकायतकर्ता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया जाएगा."

ये है पूरा मामला

आपको बता दें कि शिकायतकर्ता अमित अरोड़ा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि अजय सिंह ने उन्हें प्रदान की गई सेवाओं के लिए 10 लाख शेयरों की फर्जी डिपॉजिटरी इंस्ट्रक्शन स्लिप (डीआईएस) दी थी. शिकायतकर्ता ने कहा कि सिंह ने उनसे स्पाइसजेट के 10 लाख शेयर देने का वादा किया था. अरोड़ा को ये शेयर उनके द्वारा दी गई सेवाओं के एवज में दिए जाने थे. इसके लिए अजय सिंह ने डिपॉजिटरी इंस्ट्रक्शन स्लिप दी थी, जो बाद में अमान्य और पुरानी करार दी गई. बाद में अजय सिंह ने शिकायतकर्ता को शेयर ट्रांसफर करने से इनकार कर दिया.

इसे भी पढ़ेंः-

Heavy Rain: देश के कई राज्यों में बाढ़-बारिश का तांडव, महाराष्ट्र में 83 और गुजरात में 63 की मौत, MP में भी बिगड़े हालात

Sri Lanka Crisis: लोगों की मुसीबत नहीं हो रहीं कम, लकड़ी जलाकर बना रहे खाना, देश में नहीं मिल रहा गैस सिलेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी’, प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश
'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी’, प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर
लापरवाही और भ्रष्टाचार पर रेलवे का एक्शन, 5 अधिकारी होंगे रिटायर

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget