एक्सप्लोरर

स्पर्म व्हेल की ‘वोमिट गोल्ड’ की कालाबाजारी के आरोप में तीन गिरफ्तार, एक करोड़ रुपये प्रति किलो है कीमत

वोमिड गोल्ड अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहद महंगे दामों में बिकता है. एक किलो वोमिट गोल्ड की कीमत एक करोड़ रुपये है. ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में इसकी खूब मांग है. इसका इस्तेमाल महंगी शराब, परफ्यूम और सिगरेट बनाने में किया जाता है.

मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 ने तीन ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो लोग दुर्लभ प्रजाति की स्पर्म व्हेल की उल्टी से निकले एम्बरग्रीस की कालाबाजारी कर रहे थे. क्राइम ब्रांच के डीसीपी प्रकाश जाधव ने बताया कि हमें एक गुप्त जानकारी मिली थी कि कुछ लोग व्हेल की उल्टी जिसे वोमिट गोल्ड भी कहते हैं, उसे बेचने के लिए मुंबई लाये हैं. इसके बाद हमने मरीन बायोलॉजिस्ट को अपने साथ ले जाकर मुलुंड इलाके में छापेमारी की.

प्रकाश जाधव ने कहा कि छापेमारी के दौरान हमे वहां पर तीन लोग मिले जिनके पास एक थैली में ब्राउन कलर का पदार्थ दिखाई दिया जिसका वजन दो किलो सात सौ ग्राम था. इसके बाद हमने उस पदार्थ को मरीन बायोलॉजिस्ट से जांच कराई तो पता चला कि वो पदार्थ वोमिट गोल्ड है.

इसके आगे जाधव ने बताया कि वोमिट गोल्ड अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत ज्यादा महंगा बिकता है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये प्रति एक किलो है. हमने 2.7 किलोग्राम वोमिट गोल्ड यानी कि एम्बरग्रीस पकड़ा है जिसकी कुल कीमत दो करोड़ सत्तर लाख रुपये है. गिरफ्तार हुए आरोपियों का नाम रमेश वगेला, अरविंद शाह और धनाजी ठाकुर है. इनमें से एक आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला तो दो आरोपी मुलुंड के रहने वाले हैं.

क्राइम ब्रांच ने बताया कि ये वोमिट गोल्ड एक दुर्लभ प्रजाति की स्पर्म वेल से शरीर से उल्टी के माध्यम से बाहर निकलता है, यह इतना हल्का होता है कि यह समुद्र के पानी की सतह पर तैरने लगता है. इसे वाइल्ड लाइफ कानून के तहत संरक्षित किया गया है और अगर कोई इसका गैरकानूनी तरीके से व्यापार करता हुआ पाया जाता है तो उसपर कानूनी करवाई की जाती है.

कैसे मिलती है वोमिट गोल्ड?

सूत्रों ने बताया कि यह वोमिट गोल्ड गुजरात से मुंबई लाया गया था. गुजरात से समुद्र में जाकर कई लोग समुंद्र के बहुत अंदर जाकर इस तरह के वोमिट गोल्ड की तलाश करते हैं. कई बार तो इत्तेफाक ऐसा भी होता है कि कोई मछुवारा मछली पकड़ने के लिए जाल बिछाता है और उसके जाल में वोमिट गोल्ड आ जाता है लेकिन जानकारी न होने के चलते इसे लोग वापस पानी मे फेंक देते हैं. कई लोग जिसे इसकी जानकारी है वो समुंद्र में गश्त कर ढूंढते हैं और इसकी कालाबाजारी की जाती है.

किस काम आती है वोमिट गोल्ड?

कहने को तो यह उल्टी (वोमिट) है पर इससे बहुत ही अच्छी खुशबू आती है. इसका इस्तेमाल लाखों रुपए में बिकने वाली परफ्यूम में किया जाता. इसका कई और जगह भी इस्तेमाल किया जाता है, जैसे कि महंगी शराब बनाने में, दवाइयां बनाने में और तो और महंगे सिगरेट बनाने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है. इस दुर्लभ वोमिट गोल्ड की मांग ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन जैसे देशों में बहुत ही ज्यादा होता है.

आगे की जांच?

क्राइम ब्रांच ने तीनों ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया है और अब क्राइम ब्रांच के अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि आखिर इस पूरे नेटवर्क के तार कहां से कहां तक जुड़े हैं. जैसे कि किस शख्स ने इसे समुंद्र से बाहर निकाला, किसने इसे मुंबई तक लाया, यहां मुंबई से यह किसे बेचा जाने वाला था? और फिर इसे किस काम के लिए उपयोग में लाया जाने वाला था?

क्या वैक्सीन लगाने से शरीर में आती है 'चुंबकीय शक्ति'? जानिए क्या है वायरल Video की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
आसाराम बापू को करना होगा सरेंडर, खत्म हुई 20 दिन की पैरोल
MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
LIVE: अनंत सिंह के घर जश्न, यूपी में भाजपा को टक्कर दे रही सपा, थोड़ी देर में आएगा रुझान
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget