एक्सप्लोरर

क्या वैक्सीन लगाने से शरीर में आती है 'चुंबकीय शक्ति'? जानिए क्या है वायरल Video की सच्चाई

रोहतक के रवींद्र नागपाल ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि मैने इस टीवी में देखा था कि लोग चम्मच लगा रहे थे तो मैने सोचा कि मैं भी क्यों न देखूं चम्मच चिपकाकर.अपने इस दावे को सही साबित करने के लिए रवींद्र जी ने हमें शरीर पर चम्मचों और सिक्कों को चिपकाकर भी दिखाया.

एक वैक्सीन और हजार अफवाहें. कोरोना के टीके को लेकर अफवाहों की डोज खत्म होने का नाम नहीं ले रही. एक भ्रम खत्म होता है तो दूसरा फैलाया जाने लगता है, जैसे- अब वैक्सीन लेने बाद शरीर में चुंबकीय शक्ति पैदा होने के वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक नहीं देश के तमाम शहरों से ऐसी तस्वीरें सामने आने लगीं, एक-दूसरे को देखकर लोगों ने पहले हंसी मजाक में ये प्रयोग किया और फिर उसी को सच मान बैठे.

रोहतक के रवींद्र नागपाल ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि मैने इस टीवी में देखा था कि लोग चम्मच लगा रहे थे तो मैने सोचा कि मैं भी क्यों न देखूं चम्मच चिपकाकर, तो मैने यहां लगाई और मुझे चिपक गयी. अपने इस दावे को सही साबित करने के लिए रवींद्र ने हमें शरीर पर चम्मचों और सिक्कों को चिपकाकर भी दिखाया.

लोहे चिपकने की अफवाह की पड़ताल

यही नहीं उन्होंने अपने मोबाइल फोन को भी हाथ पर चिपकाकर दिखाया. रवींद्र नागपाल ने पिछले महीने 25 तारीख को वैक्सीन लगवाई थी. जब हमने उनसे पूछा कि क्या वैक्सीन लेने के पहले भी उन्होंने कभी अपने शरीर पर इस तरह लोहे की हल्की चीजों को चिपकाकर देखा तो उनके पास इसका कोई जवाब नहीं था.

यानी उनके शरीर पर चिपकने वाली चीजों का वैक्सीन से कोई कनेक्शन है या नहीं. इस बारे में वो खुद भी कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं लेकिन ये जरूर जानना चाहते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है. इसका जवाब जानने के लिए हम रोहतक के ही पीजीआईएमएम में कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के सीनियर प्रोफ्रेसर डॉक्टर रमेश वर्मा के पास पहुंचे. डॉ रमेश खुद वैक्सीन ट्रायल टीम के को-इन्वेस्टिगेटर रह चुके हैं.  उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया कि रवींद्र नागपाल के शरीर में वैक्सीन के कारण कोई चुंबकीय गुण पैदा हो सकता है.

उन्होंने बताया कि ये अफवाह है, कभी भी ऐसा नहीं हो सकता कि लोहा चिपक जाए, इस मौसम में पसीना आता है जिससे शरीर में लोहे की वस्तु चिपक जाती है.

डॉक्टर ने बताया- ये है लोगों के मन का भ्रम

डॉक्टर कितना भी समझाएं लेकिन लोग अफवाहों के जाल में फंसते जा रहे हैं . जमशेदपुर के अभिमन्यु जी भी अपने शरीर पर चम्मच और सिक्के चिपका चिपका कर ये जताने में लगे हैं कि उनके शरीर में चुंबकीय शक्ति आ गई है. दावा वही कि कल टीका लगवाया और उसके बाद से ये सब होने लगा, उन्हें ये सब किसी चमत्कार से कम नहीं लग रहा है. इस घटना को लेकर उन्होंने अपने डॉक्टर से भी बात की, डॉक्टर ने उन्हें समझाया कि ऐसा कुछ नहीं हो सकता, ये सिर्फ उनके मन का भ्रम है .

टीके लगाने के बाद शरीर के चुंबक बन जाने की ये अफवाह इतनी तेजी से फैल रही है कि शहर-शहर इसका असर दिखने लगा है. मध्य प्रदेश के मंडला में रहने वाले जनार्दन साहू ने फोन पर वीडियो देखा और उसके बाद लगे अपने ऊपर प्रयोग करने ढेर सारा लोहे और स्टील का सामान इकट्ठा किया गया और एक एक कर उन्हें अपने शरीर पर चिपकाने लगे. स्टील के चम्मच, कैंची, सिक्के लगाकर जनार्दन खुद को मैग्नेटिक मैन साबित करने में लग गए. दावा है कि ये सारी चीजें काफी देर तक उनके शरीर चिपकी रहती हैं. जनार्दन को टीके की पहली डोज लिए डेढ़ महीना बीत चुका है. उनके परिवार के और भी कई सदस्य टीका लगा चुके हैं लेकिन किसी और के साथ ऐसा नहीं हो रहा है.

जब इसे लेकर उन्होंने डॉक्टरों से बात की तो डॉक्टर ने भी समझाया कि गर्मी और पसीने के कारण उनके साथ ऐसा हो सकता है, इसका वैक्सीन से कोई लेना देना नहीं. मंडला के जिला टीकाकरण अधिकारी भी इस घटना से हैरान हैं उनका कहना है कि अब तक किसी और ने ऐसी शिकायत नहीं की.

ये भी पढ़ें: समिति ने बताया, कोविड-19 टीकाकरण से मौत के पहले मामले की हुई पुष्टि; गंभीर एलर्जी बनी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने मान लीं प्रदर्शनकारियों की मांगें? CJP प्रवक्ता सौरभ दास बोले- '2 घंटे बिठाकर हमसे 10 मिनट...'
सरकार ने मान लीं प्रदर्शनकारियों की मांगें? CJP प्रवक्ता सौरभ दास बोले- '2 घंटे बिठाकर हमसे 10 मिनट...'
CJP Protest LIVE: 'अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया', कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा दावा
LIVE: 'अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया', कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा दावा
संसद पहुंचे प्रदर्शनकारी तो एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, दीपके को हिरासत में लिया, CJP का दावा
संसद पहुंचे प्रदर्शनकारी तो एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, दीपके को हिरासत में लिया, CJP का दावा
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इंग्लैंड में गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
गेंदबाजों की गलती से हारी टीम इंडिया? रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उन्होंने बहुत ज्यादा...'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget