एक्सप्लोरर

देश में तनाव के बीच जब लाल किले से प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने कहा था- नहीं टूटने दिया जाएगा सामाजिक ताना-बाना

India Independence Day Speech: लाल किले से नरसिम्हा राव ने जितनी बार पाकिस्तान को चेतावनी दी उतनी बार किसी और पीएम ने नहीं दी होगी. लेकिन दो साल के बाद ही नरसिम्हा राव का करिश्म खत्म होने लगा था.

India Independence Day Speech: पीवी नरसिम्हा राव देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री बने जो गैर हिन्दी भाषी क्षेत्र से थे. नरसिम्हा राव ने 21 जून 1991 को जिस वक्त देश की कमान संभाली उस समय उनके सामने बिगड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना एक बड़ी चुनौती थी. राव के कार्यकाल के दौरान एक तरफ जहां साम्प्रदायिक और जातीय राजनीति चरम पर थी तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भारी अंतर्कलह की राजनीति से जूझ रही थी.

जिस वक्त 1993 में साम्प्रदायिक राजनीति देश में फैली हुई थी और उसके बाद मुंबई में हुए सीरियल विस्फोट और दंगे ने उनके सामने एक नई मुश्किलें खड़ी कर दी. इसके बावजूद पीवी नरसिम्हा राव ने कहा कि भारत की सुधरती अर्थव्यवस्था को बमों से बर्बाद नहीं होने देंगे. राव ने कहा था- “ऐसे बड़े देश में क्या हम अर्थव्यवस्था को अस्त-व्यस्त करने के लिए दो या तीन बमों की अनुमति देंगे? हम ऐसा होने की इजाजत नहीं देंगे.”


देश में तनाव के बीच जब लाल किले से प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने कहा था- नहीं टूटने दिया जाएगा सामाजिक ताना-बाना

नरसिम्हा राव ने खोले उदारीकरण के रास्ते

नरसिम्हा राव देश के पांच साल तक प्रधानमंत्री रहे. राजीव गांधी की हत्या के बाद देश के प्रधानमंत्री बने नरसिम्हा राव ने देश को उदारीकरण का तोहफा दिया. चंद्रशेखर की सरकार बनने के समय देश की माली हालत काफी खराब हो चुकी थी. यह वो दौर था जब विमान में सोना रखकर गिरवी के लिए भेजा गया था. ऐसे में उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने थी. उस वक्त मनमोहन सिंह को वित्त मंत्री बनाकर उन्होंने अर्थव्यवस्था के मुहाने पर बेहतरीन काम किया था. उनकी कैबिनेट में शरद पवार रक्षा मंत्री बने और अर्जुन सिंह को मानव संसाधन विकास मंत्रालय मिला.
देश में तनाव के बीच जब लाल किले से प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने कहा था- नहीं टूटने दिया जाएगा सामाजिक ताना-बाना

नरसिम्हा राव उस साल लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ाे थे. बाद में वह आंध्र प्रदेश की नांदयाल सीट से उपचुनाव लड़े और जीते. उन्होंने लाल किले से अपने भाषण में कहा था- "बड़ी प्रगति है जहां ढाई हजार करोड़ 1991 में आज 60 हजार करोड़ की विदेश मुद्रा हमारे यहां पर है, जिससे हर किसी चीज को मंगाने में कोई परेशानी और कठिनाई नहीं है." इससे उस वक्त की मुश्किल घड़ी का अंदाजा लगाया जा सकता है.   

नरसिम्हा राव के पहले भाषण में उदारीकरण की चर्चा

नरसिम्हा राव के पहले भाषण के दौरान उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था कहां खड़ी थी इस पर बात की. उन्होंने बताया कि क्यों उदारीकरण का रास्ता उन्हें अपनाना पड़ा. लेकिन बाकी के भाषणों में उदारीकरण के साथ अगले कार्यकाल का एक तरह से ब्लू प्रिंट रखा था. नरसिम्हा राव ने खुले बाजार की वकालत करते हुए लाल किले से देश को यह बताते रहे कि उनके पिटारे में देश के अलग-अलग वर्गों के लिए योजनाएं हैं.


देश में तनाव के बीच जब लाल किले से प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने कहा था- नहीं टूटने दिया जाएगा सामाजिक ताना-बाना

मंदिर-मस्जिद विवाद में उलझे नरसिम्हा राव

उदारीकरण के रास्ते खोलने वाले नरसिम्हा राव के सामने एक ऐसा गंभीर संकट आया कि वह मंदिर-मस्जिद के मामलों में उलझ गए. उनकी सरकार के दौरान ही 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी ढ़ांचा गिरा दिया गया और इसके बाद 1993 की शुरुआत में ही मंबई जल उठा. मुंबई में सीरियल विस्फोट ने देश को झकझोर कर रख दिया. दूसरी तरफ सीमा पर पाकिस्तान का उत्पात भी लगातार जारी था. इसके बाद जब 15 अगस्त 1993 में लाल किले पर भाषण देने के लिए चढ़े तो उनके चेहरे पर बाबरी ढांचा गिराए जाने की कसत साफतौर पर मससूस की जा सकती थी. नरसिम्हा राव ने कहा कि समाज का ताना-बाना नहीं टूटने दिया जाएगा.


देश में तनाव के बीच जब लाल किले से प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने कहा था- नहीं टूटने दिया जाएगा सामाजिक ताना-बाना

लाल किले से नरसिम्हा राव ने जितनी बार पाकिस्तान को चेतावनी दी उतनी बार किसी और पीएम ने नहीं दी होगी. लेकिन दो साल के बाद ही नरसिम्हा राव का करिश्म खत्म होने लगा था. उनके ऊपर शेयर दलाल हर्षद मेहता ने एक करोड़ रूपये दलाली देने का सनसनीखेज आरोप लगाया. लेकिन, राजनीति के चतुर खिलाड़ी इन सभी चुनौतियों के बीच लाल किले से अपनी आवाज कश्मीर की तरफ मोड़ते हुए पाकिस्तान पर सारा ठीकड़ा फोड़ते थे.

1993 में विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव जीत गए और अगले 2 साल और पीएम बने रहे. पीवी नरसिम्हा राव के कार्यकाल का चौथा साल आते-आते कांग्रेस बिखड़ने लगी थी. उनके ऊपर घोटाले के कई आरोप लगे. उनके ऊपर अपनी सरकार बचाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसदों को खरीदने का भी आरोप लगा था. 1995 में लाल किले से उनका आखिरी भाषण था.

ये भी पढ़ें: 

नियति से साक्षात्कार: प्रधानमंत्री नेहरू का 15 अगस्त का वो पहला भाषण जिसमें दिखी थी नए भारत की झलक

लाल किले की प्रचीर से लाल बहादुर शास्त्री ने पाकिस्तान को ललकारा, ‘जय जवान जय किसान’ का दिया नारा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मदरसों-मौलवियों को 5,713 करोड़ रुपए, विकास और विज्ञान के लिए कुछ नहीं', बंगाल के बजट पर भड़के BJP सांसद
'मदरसों-मौलवियों को 5,713 करोड़ रुपए, विकास और विज्ञान के लिए कुछ नहीं', बंगाल के बजट पर भड़के BJP सांसद
'यदि शासन के दावे सत्य हैं...', गोकशी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी को लिखा पत्र
'यदि शासन के दावे सत्य हैं...', गोकशी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी को लिखा पत्र
2026 टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन 3 मुकाबले, भारत-पाकिस्तान समेत इन टीमों के मैच; जानें जरूरी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन 3 मुकाबले, भारत-पाकिस्तान समेत इन टीमों के मैच; जानें जरूरी डिटेल्स
'असली कातिल सड़क नहीं, गैर जिम्मेदार सत्ता', दिल्ली में गड्ढे में गिरकर युवक की मौत पर भड़के राहुल गांधी
'असली कातिल सड़क नहीं, गैर जिम्मेदार सत्ता', दिल्ली में गड्ढे में गिरकर युवक की मौत पर भड़के राहुल गांधी

वीडियोज

Chirag Paswan Exclusive: संसद में आर- पार... Chirag Paswan का बड़ा बयान | Parliament Session
Khabar Gawah Hai: मौत का गड्ढा.. भरता क्यों नहीं? | Delhi Janakpuri Accident | Rekha Gupta |
Pakistan Breaking: Islamabad के शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमला | Pakistan Crisis | Terrorist Attack
Bhabiji Ghar Par Hain Film Review: अच्छे खासे सीरियल की फिल्म बना कर सब बर्बाद कर दिया
Crypto Market Shock: Bitcoin $70,000 के नीचे क्यों फिसला?| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मदरसों-मौलवियों को 5,713 करोड़ रुपए, विकास और विज्ञान के लिए कुछ नहीं', बंगाल के बजट पर भड़के BJP सांसद
'मदरसों-मौलवियों को 5,713 करोड़ रुपए, विकास और विज्ञान के लिए कुछ नहीं', बंगाल के बजट पर भड़के BJP सांसद
'यदि शासन के दावे सत्य हैं...', गोकशी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी को लिखा पत्र
'यदि शासन के दावे सत्य हैं...', गोकशी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी को लिखा पत्र
2026 टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन 3 मुकाबले, भारत-पाकिस्तान समेत इन टीमों के मैच; जानें जरूरी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन 3 मुकाबले, भारत-पाकिस्तान समेत इन टीमों के मैच; जानें जरूरी डिटेल्स
'असली कातिल सड़क नहीं, गैर जिम्मेदार सत्ता', दिल्ली में गड्ढे में गिरकर युवक की मौत पर भड़के राहुल गांधी
'असली कातिल सड़क नहीं, गैर जिम्मेदार सत्ता', दिल्ली में गड्ढे में गिरकर युवक की मौत पर भड़के राहुल गांधी
'रात गई बात गई...'प्रतीक बब्बर ने बॉलीवुड की शादियों की खोली पोल, बोले- 90 पर्सेंट शादियां फेक होती है
प्रतीक बब्बर ने बॉलीवुड की शादियों की खोली पोल, बोले- '90 पर्सेंट शादियां फेक होती है'
'अंजाम भुगतना होगा', शिया मस्जिद में हुए सुसाइड अटैक पर फूटा PAK विदेश मंत्री का गुस्सा, हमलावरों को दी धमकी
'अंजाम भुगतना होगा', शिया मस्जिद में हुए सुसाइड अटैक पर फूटा PAK विदेश मंत्री का गुस्सा, हमलावरों को दी धमकी
कल से होगा GATE परीक्षा का आयोजन, इन कैंडिडेट्स को नहीं मिलेगी एंट्री, जानें डिटेल्स 
कल से होगा GATE परीक्षा का आयोजन, इन कैंडिडेट्स को नहीं मिलेगी एंट्री, जानें डिटेल्स 
Brain Hemorrhage: क्यों होता है ब्रेन हैमरेज? एक्सपर्ट्स से जानें इसके कारण, प्रकार और बचाव के सबसे जरूरी तरीके
क्यों होता है ब्रेन हैमरेज? एक्सपर्ट्स से जानें इसके कारण, प्रकार और बचाव के सबसे जरूरी तरीके
Embed widget