एक्सप्लोरर

सशस्त्र बलों के 15 लाख कर्मियों को कोरोना वायरस से बचाने पर ऐसे दिया जा रहा विशेष ध्यान

नौसेना के 26 नाविकों के कोविड 19 की चपेट में आने के बाद अब सेनाएं और भी ज्यादा सतर्कता बरत रही हैं. सेनाओं की तरफ से कोरोना वायरस को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं.

नई दिल्ली: सेना के अधिकारियों ने कहा कि सशस्त्र बलों के लगभग 15 लाख कर्मियों को महामारी की जद में आने से बचाने के लिए तय किए गए सभी नियमों का कड़ाई से क्रियान्वयन होना चाहिए. उन्होंने कहा मुंबई में नौसेना के एक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान में 26 नाविकों का कोरोना वायरस की चपेट में आना इस बारे में एक चेतावनी है.

उन्होंने कहा कि सेना के तीनों अंग पहले ही 'कोई आवागमन नहीं' की नीति लागू कर चुके हैं, जिसके तहत महत्वपूर्ण संचालन मामलों और रणनीतिक निगरानी से जुड़ी इकाइयों को छोड़कर उनके लगभग सभी प्रतिष्ठान पूर्ण लॉकडाउन के दायरे में लाए जा चुके हैं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी महामारी से निपटने की सशस्त्र बलों की पूरी तैयारी की समीक्षा कर रहे हैं.

नौसेना ने दिए निर्देश

नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि सात अप्रैल को संक्रमण के पहले मामले का पता चलने के बाद नौसेना ने सभी प्रशिक्षण गतिविधियों को निलंबित करने के साथ ही अपने सभी प्रतिष्ठानों को आदेश दिए हैं कि वे अपने कर्मियों और परिसंपत्तियों के किसी भी तरह के आवागमन को अनुमति न दें.

छुट्टी पर गए कर्मियों को घर में रहने के आदेश

उन्होंने कहा कि नौसेना ने सभी तबादलों और नई तैनाती को निलंबित करने के साथ छुट्टी पर गए कर्मियों को घर में ही रहने के आदेश दिए हैं. अलग-अलग पोतों और अन्य प्लेटफॉर्म पर तैनात कर्मियों से अपने प्रवास को वहीं विस्तारित करने को कहा गया है.

इस संबंध में एक अन्य अधिकारी ने कहा, "अब हम प्रतिष्ठानों और कमान के अंदर अपने कर्मियों के एक इमारत से दूसरी इमारत में जाने पर रोक लगा रहे हैं. हम प्रतिष्ठानों से बाहर जाने या अंदर आने जैसी गतिविधियों को भी प्रतिबंधित कर रहे हैं."

'कोरोना वायरस गंभीर समस्या'

नौसेना के पूर्व प्रवक्ता कैप्टन डी के शर्मा ने कहा कि स्थिति 'अत्यंत गंभीर' है और सशस्त्र बलों की सभी इकाइयों को प्रधानमंत्री और अपने बल प्रमुखों के निर्देशों का पालन करना चाहिए. शर्मा ने कहा, "हमें अपना मनोबल नहीं गिरने देना चाहिए. इस समय शक्ति एक साथ रहने में नहीं, बल्कि अलग रहने में है. "

वायुसेना ने भी जारी किए निर्देश

भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी ने कहा कि वायुसेना मुख्यालय ने कर्मियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए अपने सभी प्रतिष्ठानों को विशिष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं. भारतीय वायुसेना में अब तक संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है.

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस प्रभावित देशों से अपने लोगों को निकालकर लाने के अलग-अलग मिशनों पर भेजे गए विमान को भी 14 दिन तक क्वारंटीन में रखा गया और उन्हें पूरी तरह संक्रमणमुक्त बनाने की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया.

चीन और पाकिस्तान की सीमा पर लगे जवानों पर विशेष ध्यान

थलसेना के एक अधिकारी ने कहा कि 15 लाख कर्मियों को वायरस से बचाने के लिए बल के सभी प्रतिष्ठानों में कठोर प्रोटोकॉल अपनाया जा रहा है. चीन और पाकिस्तान की सीमा से लगते अग्रिम प्रतिष्ठानों के संदर्भ में अधिकारी ने कहा कि वहां तैनात कर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिए कड़े नियम अपनाए जा रहे हैं और उन क्षेत्रों में वायरस के पहुंचने की संभावना कम है.

ये भी पढ़ें

जानिए- कैसे कोरोना हॉटस्पॉट बना देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर? कोरोना वायरस: दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर हिरासत में लिए गए 3600 से ज्यादा लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत, TMC कार्यालय में मिला शव
बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत, TMC कार्यालय में मिला शव
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget