एक्सप्लोरर

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने भगवान गणेश की उतारी आरती, सुख-शांति का मांगा आशीष

Ganesh Utsav in Pune: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ की मौजूदगी पर स्थानीय नागरिकों ने कहा कि सेना के उच्च अधिकारी का यह दौरा केवल औपचारिकता नहीं बल्कि समाज और नेतृत्व के बीच एक गहरा रिश्ता है.

गणेशोत्सव की भव्यता और परंपरा के बीच बुधवार (3 सितंबर, 2025) को महाराष्ट्र के पुणे का ऐतिहासिक श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति मंडल एक विशेष अवसर का साक्षी बना. दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने यहां आकर भगवान गणेश की आरती उतारी और भक्तों के बीच शुभकामनाओं का संदेश साझा किया.

उन्होंने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि पुणे में गणेशोत्सव के समय आना उनके लिए सौभाग्य की बात है. लगातार दूसरे वर्ष इस मंडल में आकर आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर उन्हें मिला है. लेफ्टिनेंट जनरल सेठ ने कहा, ‘गणपति बप्पा सभी की रक्षा करें, सबको सुख-समृद्धि प्रदान करें और हर कोई अपने-अपने क्षेत्र में प्रगति करे.’

लेफ्टिनेंट जनरल के इस संदेश ने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच गहरा प्रभाव छोड़ा. भीड़ में मौजूद लोगों ने इसे पुणे के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया और कहा कि सेना और समाज के बीच इस तरह का जुड़ाव विश्वास और एकता को और मजबूत बनाता है.

सिर्फ धार्मिक नहीं ऐतिहासिक है श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति मंडल का महत्व

श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति मंडल का महत्व केवल धार्मिक नहीं बल्कि ऐतिहासिक भी है. 1892 में स्थापित यह मंडल पुणे का पहला सार्वजनिक गणपति मंडल माना जाता है. लोकमान्य तिलक के सार्वजनिक गणेशोत्सव आंदोलन को दिशा देने में इस मंडल का बड़ा योगदान रहा है. आज भी यह मंडल पुणे की सांस्कृतिक धरोहर और सामूहिक आस्था का प्रतीक माना जाता है.

केवल औपचारिकता नहीं है ले. जनरल सेठ की पुणे यात्रा

लेफ्टिनेंट जनरल सेठ की मौजूदगी ने इस ऐतिहासिक परंपरा को और गरिमा प्रदान की. स्थानीय नागरिकों का कहना था कि सेना के उच्च अधिकारी का यह दौरा केवल औपचारिकता नहीं बल्कि समाज और नेतृत्व के बीच एक गहरा रिश्ता है.

गणेशोत्सव जैसे पर्व यह साबित करते हैं कि धार्मिक आयोजन केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज को जोड़ने, विश्वास जगाने और सकारात्मक संदेश फैलाने का माध्यम भी बनते हैं. लेफ्टिनेंट जनरल सेठ की पुणे यात्रा ने यही दर्शाया कि आस्था और नेतृत्व साथ मिलकर समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दे सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बीच PM मोदी गए चीन, पुतिन और जिनपिंग से की मुलाकात; क्या बोले पूर्व PM एचडी देवगौड़ा?

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget