एक्सप्लोरर

South Central Railway: स्टेशनों के बीच ठेके की अवधि बढ़ाने पर चीफ इंजीनियर ने मांगी रिश्वत, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

South Central Railway: दो स्टेशनों के ठेके की अवधि बढ़ाने के बदले 5 लाख रुपए की रिश्वत लेने के मामले में मुख्य अभियंता को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

South Central Railway: दक्षिण मध्य रेलवे के दो स्टेशनों (Railway Station) के बीच ठेके की अवधि बढ़ाने के बदले 5 लाख रुपए की रिश्वत ले रहे मुख्य अभियंता को केंद्रीय जांच ब्यूरो (Central Bureau) ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी को आज हैदराबाद की विशेष सीबीआई अदालत के सामने पेश किया जाएगा. सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक गिरफ्तार अधिकारी का नाम पी आर सुरेश है जो दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद में मुख्य अभियंता के पद पर तैनात है.

इस मामले में आरोप है कि इस मुख्य अभियंता ने दक्षिण मध्य रेलवे के दो रेलवे स्टेशन उप्पल-जम्मीकुंता रेलवे स्टेशनों के मध्य आर ओ बी के निर्माण हेतु ठेके की अवधि बढ़ाने के लिए शिकायतकर्ता से 5 लाख रुपए की मांग की. यह भी आरोप है कि रिश्वत की रकम ना दिए जाने पर ठेके की अवधि ना बढ़ाने को कहा गया जिससे ठेकेदार को भारी नुकसान होता.

भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को ठेकेदार ने की शिकायत

ठेकेदार ने इस बाबत सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को शिकायत की. शिकायत के आधार पर सीबीआई ने मामले की आरंभिक जांच की. इस जांच के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य पाए जाने पर सीबीआई ने उक्त चीफ इंजीनियर के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया. इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाकर ठेकेदार से पांच लाख रुपए की कथित रिश्वत ले रहे चीफ इंजीनियर को रंगे हाथ धर दबोचा.

चीफ इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी 

गिरफ्तारी के फौरन बाद उसके ठिकानों पर छापेमारी की गई. सीबीआई का दावा है कि इस दौरान अनेक प्रॉपर्टी समेत आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं जिनके आंकलन का काम जारी है. गिरफ्तार आरोपी को आज हैदराबाद की विशेष सीबीआई अदालत के सामने पेश किया जाएगा मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें.

Udaipur Murder Case: कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, कहा- दोषियों को मिले फांसी की सजा

Udaipur Murder Case: सीएम गहलोत ने की सर्वदलीय बैठक, भड़काऊ या उग्र भाषण न देने की अपील की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget