एक्सप्लोरर

सोनिया गांधी की डिनर डिप्लोमेसी में छिपा है 2019 में 'मोदी लहर' को रोकने का प्लान?

स्वादिष्ट खाने के साथ राजनीतिक घनिष्ठता बढ़ाने की कोशिश होगी. कांग्रेस 2019 से पहले नरेंद्र मोदी बनाम सब करने की कोशिश में हैं.

नई दिल्ली: 2019 की लड़ाई में विपक्ष के मोर्चे को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पुरजोर कोशिश कर रही है. यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विपक्ष की 19 पार्टियों के नेताओं को आज शाम डिनर पर बुलाया है. इस डिनर में शरद पवार, सीताराम येचुरी आदि शामिल होंगे. वहीं तृणमूल कांग्रेस की तरफ से डेरेक ओ ब्रायन, ममता बनर्जी के प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद रहेंगे. तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट के बीच सोनिया गांधी का डिनर काफी अहम है.

डिनर में शामिल होंगे ये बड़े नाम

समाजवादी पार्टी से रामगोपाल यादव, एआईयूडीएफ से बदरुद्दीन अजमल, एनसीपी से शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल, आरजेडी से मीसा भारती और जय प्रकाश यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला, झारखंड मुक्ति मोर्चा से हेमंत सोरेन, झारखंड विकास मोर्चा से बाबू लाल मरांडी, राष्ट्रीय लोकदल से अजीत सिंह और जयंत सिंह, सीपीआई से डी राजा, सीपीएम से सीताराम येचुरी और मोहम्मद सलीम, तमिलनाडु की पार्टी डीएमके से कनिमोझी, बीएसपी से सतीश चंद्रा, भारतीय ट्राइबल पार्टी से शरद यादव, तृणमूल कांग्रेस से डेरेक ओ ब्रायन और सुदीप बंदोपाध्याय, हिंदुस्तान अवाम मोर्चा से जीतन राम मांझी ये वो बड़े नाम हैं जो सोनिया गांधी के डिनर में शामिल हो रहे हैं.

इनके अलावा आईयूएमएल, आरएसपी, केरल कांग्रेस, जनता दल सेक्युलर के नेता भी सोनिया गांधी के भोज में मौजूद रहेंगे. इनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी भोज में मौजूद रहेंगे. दरअसल लोकसभा चुनाव 2019 से पहले विपक्ष को गोलबंद करने के लिए सोनिया गांधी ने डिनर आयोजित किया है. इसमें कांग्रेस समेत 20 पार्टियां शामिल हो रही हैं.

स्वादिष्ट खाने के साथ राजनीतिक घनिष्ठता बढ़ाने की कोशिश होगी. कांग्रेस 2019 से पहले नरेंद्र मोदी बनाम सब करने की कोशिश में हैं. कांग्रेस को लगता है कि विपक्ष अगर एकजुट होकर लड़े तो मोदी का रथ रुक सकता है. 16, 17, 18 मार्च को होने वाले पार्टी अधिवेशन में भी कांग्रेस गठबंधन पर प्रस्ताव ला सकती है.

व्यस्तता की वजह से नहीं शामिल होंगी ममता बनर्जी

जानकारी के मुताबिक कोशिश ममता बनर्जी को भी बुलाने की थी लेकिन व्यस्तता के कारण वो नहीं आ पाई. इन सब के बीच ये बात सबसे अहम है ममता बनर्जी ने हाल में ही तीसरे मोर्चे का मुद्दा उठाने वाले टीआरएस से नजदीकियां बढ़ाई है. शरद पवार, सोनिया गांधी के डिनर में आ तो रहे हैं लेकिन मार्च के आखिरी में उन्होंने भी विपक्ष की बैठक बुलाई है. जाहिर है तीसरे मोर्चे के सुगबुगाहट से कांग्रेस का परेशान होना लाजिमी है.

पिछले महीने में ही सोनिया गांधी विपक्ष के नेताओं को लंच दे चुकी हैं. आज के डिनर में क्या खिचड़ी पकती है ये तो आने वाले दिनों में पता चलेगा लेकिन विपक्षी एकता इस बात पर ही निर्भर करेगी कि खिचड़ी का कितना हिस्सा कांग्रेस सहयोगियों के लिए छोड़ने को तैयार होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget