एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Case: सोनाली फोगाट हत्याकांड में एक और ड्रग पैडलर गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी हो चुके हैं अरेस्ट

Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में अब तक दो ड्रग पैडलर्स समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Sonali Phogat Murder Case: सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में गोवा पुलिस (Goa Police) ने एक और ड्रग पैडलर (Drug Peddler) को गिरफ्तार किया है. रामा नाम के इस ड्रग पैडलर को गोवा से ही गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में गोवा पुलिस अब तक दो ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार कर चुकी है. बीजेपी नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) बीते मंगलवार को गोवा में मृत मिली थीं. इस मामले में सोनाली फोगाट के पीए समेत चार लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. ये इस मामले की पांचवी गिरफ्तारी है. 

इससे पहले आज गोवा पुलिस ने कर्लीज रेस्टोरेंट के मालिक एडविन नून्स और दत्ताप्रसाद गांवकर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था. जांच में पता चला है कि ड्रग्स की सप्लाई दत्ताप्रसाद गांवकर ने की थी, जो अंजुना के होटल ग्रैंड लियोनी रिज़ॉर्ट में रूम बॉय के रूप में काम कर रहा था. जहां सोनाली फोगाट और आरोपी व्यक्ति रह रहे थे. आरोपी सुधीर सांगवान के खुलासे के आधार पर कर्लीज रेस्टोरेंट के वॉशरूम से सोनाली को दी गई ड्रग्स भी जब्त की गई हैं. 

सोनाली फोगाट की मौत में ड्रग्स का एंगल

बता दें कि, सोनाली फोगाट 22 अगस्त को एक गाने की शूटिंग के लिए गोवा गई थीं. अगले दिन सुबह सोनाली फोगाट की मौत हो गई थी. शुरूआत में उनकी मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया गया था. पुलिस को फिर इस मामले में सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी थी जिसकी जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी सोनाली फोगाट को जबरन कुछ पिला रहे थे.

दो ड्रग पैडलर समेत पांच लोग गिरफ्तार

आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) को पेय पदार्थ में ड्रग्स मिलाकर दी थी. पुलिस ने सबसे पहले सोनाली फोगट के पीए सुधीर सांगवान और उसके सहयोगी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था. दोनों ही आरोपियों को शनिवार को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है. इस मामले में अब तक दो ड्रग पैडलर (Drug Peddler) समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. 

ये भी पढ़ें- 

Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट मर्डर मिस्ट्री का सबसे बड़ा राजदार बना सुधीर सांगवान, जानिए उसके बारे में सबकुछ

Sonali Phogat Case: 'CBI को सौंपा जाए मामला', सीएम खट्टर को लिखित अर्जी देने गया सोनाली फोगाट का परिवार

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे एप्वाइंटमेंट लेटर, भावुक हुए लोग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget