एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट मर्डर मिस्ट्री का सबसे बड़ा राजदार बना सुधीर सांगवान, जानिए उसके बारे में सबकुछ

Sonali Phogat News: 2016 में सोनाली के पति की मौत के बाद 2018 में सोनाली के संपर्क में आया और 2019 तक सोनाली का सबसे करीबी बन गया. सोनाली बिना सांगवान की मर्ज़ी के कोई काम नहीं करती थी.

Sonali Phogat Death Case: सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) के पति संजय फ़ोगाट (Sanjay Phogat) की 2016 में हिसार में स्थित एक फार्म हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो हुई थी. सोनाली खुद हरियाणा (Haryana) से फ़तेहाबाद की रहने वाली थीं. उनकी शादी हिसार फ़ोगाट परिवार में संजय के साथ हुई थीं. सोनाली की बड़ी बहन रेमन भी फ़ोगाट परिवार में ही ब्याही गई है.

रेमन रिश्ते में सोनाली की जेठानी भी है. रेमन के पति की भी कई साल पहले मौत हो चुकी है. हिसार में एक फार्महाउस के अलावा सोनाली के पास एक कोठी, कई दुकानें हैं और गुरुग्राम में एक फ़्लैट भी है. सोनाली के ससुरालवालों की हिसार में काफ़ी प्रॉपर्टी है. फ़ोगाट परिवार की गिनती ज़मीन जायदाद वाले परिवारों में होती है. 

कौन है सुधीर सांगवान?

सोनाला फोगाट का पीए सुधीर सांगवान खुद को लॉ ग्रेजुएट बताता है. उसे सियासी लोगों के क़रीब रहने की आदत है. वह सोनीपत ज़िले के गोहाना में खेड़ा गाँव का रहने वाला है. उसकी पत्नी टीचर है लेकिन माता-पिता और पत्नी-बच्चों से अलग ही रहता था. 2016 में सोनाली के पति की मौत के बाद 2018 में सोनाली के संपर्क में आया और 2019 तक सोनाली का सबसे करीबी बन गया. सोनाली बिना सांगवान की मर्ज़ी के कोई काम नहीं करती थी. 

सुधीर की मर्जी के बिना सोनाली नहीं लेती थी कोई फैसला

राजनीति से लेकर अभिनय की दुनिया तक सोनाली का सारा एजेंडा सुधीर सांगवान ही तय करता था. सोनाली के घर, फार्महाउस में काम करने वाले सभी पुराने लोगों पर सुधीर का कंट्रोल था. सुधीर की मर्ज़ी के बिना सोनाली कोई फ़ैसला नहीं लेती थीं. सुधीर सांगवान खुद को ठेकेदार बताता था लेकिन PA के तौर पर सोनाली के साथ काम करने पर उसे कोई एतराज़ नहीं था. सोनाली से प्रभावशाली लोगों को फ़ोन करवाने से लेकर राजनीति के गलियारों से जुड़े कार्यों के लिए बड़े लोगों के यहां दस्तक देने का काम सुधीर सांगवान ही करवाता था. यहां तक कि सोनाली के पारिवारिक सदस्य भी सुधीर की इच्छा के बिना सोनाली तक नहीं पहुंच सकते थे.

सोनाली की दिनचर्या पर सुधीर का नियंत्रण था. कुछ रोज़ पहले सोनाली के हिसार वाले घर से ज़ेवर चोरी हुए. सुधीर ने सोनाली के पुराने  नौकर पर आरोप लगाया. पुलिस ने नौकर को गिरफ़्तार किया और फिर नया नौकर सुधीर की मर्ज़ी से रखा गया. जानकारी के मुताबिक़ सोनाली गोवा के होटलों और क्लबों में पर्फ़ोर्मन्स देने के लिए क़रीब दो साल से जा रही थी. हरियाणा के दो बड़े नेताओं के अलावा दिल्ली के एक नेता का सोनाली को आशीर्वाद था. यही वजह थी कि 2019 के विधानसभा चुनाव में आदमपुर से सोनाली फोगाट को टिकट मिला.

सुधीर ने कराई सुखविंदर की एंट्री 

सुखविंदर की एंट्री भी सुधीर के ज़रिए ही हुई . सूत्र बताते सुधीर ने सोनाली से कहा कि सुखविंदर उनको पर्फ़ोर्मन्स दिलवाने का काम करेगा. गोवा और मुंबई में उसका अच्छा नेटवर्क है . सुखविंदर चरखी दादरी के मंदोला गाँव का रहने वाला है. अभी सुधीर और सुखविंदर दोनों गोवा पुलिस के रिमांड में हैं . 

सोनाली के जानकर बताते हैं कि उसके पास ज़मीन जायदाद तो शादी के टाइम से ही थी लेकिन लाइफ़ स्टाइल में बदलाव सुधीर सांगवान के PA बनने के बाद आया. सोनाली महंगी गाड़ियों की शौक़ीन हो गई. मर्सेडीज़, फ़ोर्ड एंडीवर और लग्ज़री स्कोडा गाड़ी सोनाली की सवारी बन गई. सोनाली की आमदनी पहले के ज़्यादा हो गई थी. वो महंगी कारों में घूमती थी. पैसा कहां से कैसे आ रहा था यह सुधीर ही जानता है सोनाली की मर्डर मिस्ट्री का सबसे बड़ा राज़दार सुधीर सांगवान ही है.

इसे भी पढ़ेंः-

Chief Justice: यूयू ललित बने देश के 49वें चीफ जस्टिस, तीन तलाक से लेकर इन अहम मामलों पर दे चुके हैं फैसला

Congress Resignation: गुलाम नबी आजाद से सिंधिया तक.. कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं का राहुल पर निशाना, जानिए किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget