एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट को जबरदस्ती दिया गया था ड्रग्स, पुलिस का दावा

Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट बीते मंगलवार को गोवा में मृत मिली थीं. पुलिस का दावा है कि उन्हें जबरदस्ती ड्रग्स दिया गया था.

Sonali Phogat Murder: हरियाणा की बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उन्हें जबरदस्ती ड्रग्स (Drugs) दिया गया था. सोनाली फोगाट की मौत को लेकर पुलिस ने उनके दो सहयोगियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. उनके परिजन पहले दिन से ही हत्या का शक जता रहे थे. बीते मंगलवार को सोनाली फोगाट गोवा (Goa) में मृत मिली थीं. तब कहा गया था कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है. 

गोवा पुलिस के आईजीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि हमने सीसीटीवी फुटेज रिकवर किया है जिसमें सुधीर सांगवान और सुखविंदर, सोनाली के साथ पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोनाली को जबरदस्ती ड्रग्स दिया गया था. सुखविंदर ने इस बात को माना है कि सोनाली को लिक्विड के रूप में ड्रग्स दिया गया. आरोपी टॉयलेट में सोनाली फोगाट को लेकर गए थे, वे 2 घंटे तक वहीं रहे. अंदर क्या किया इस पर जब पूछताछ की गई तो दोनों आरोपी कुछ नहीं बोल रहे हैं. हम पूछताछ कर रहे हैं ताकि आगे का पता लगा सके. 

क्या कहा पुलिस ने?

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिस तरह का परिवार वाले आरोप लगा रहे थे उसके एविडेंस नहीं मिले हैं. मुंबई से भी कुछ लोग सोनाली से मिलने आने वाले थे. कोई स्पेसिफिक इंजरी नहीं थी जिस वजह से डॉक्टर ने पहले मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया था. सीसीटीवी में दिखाई दिया कि बहुत सारे लोग पार्टी में आए थे. कौन सा ड्रग्स दिया गया था, इस बारे में अभी पता नहीं चला है. बोतल कहां फेंकी गई इस संदर्भ में जांच चल रही है. 

क्लब से होटल एक टैक्सी वाला लेकर गया

उन्होंने कहा कि सोनाली को क्लब से होटल एक टैक्सी वाला लेकर गया था. गोवा पुलिस ने उस टैक्सी ड्राइवर को समन किया है ताकि उससे पूछताछ की जा सके और पता लगाया जा सके कि उस समय सोनाली फोगाट किस स्थिति में थी. ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि सुखविंदर और सुधीर के सामने जब ये रखा गया तब उन्होंने माना कि उन्होंने जानबूझकर पीड़िता को अप्रिय रसायन मिलाकर पिलाया. इसके पीने के बाद पीड़िता अपने होश में नहीं रही. 

दोनों आरोपी किए गए गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने दोनों आरोपियों को आईपीसी की धारा 302 और 34 के तहत गिरफ्तार किया है. वीडियो से पता चला है कि एक कथित आरोपी पीड़िता को कुछ जबरन पिला रहा था. बता दें कि, सोनाली फोगाट की मौत के बाद उनके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था और सीबीआई जांच की मांग की थी. हरियाणा सरकार भी सीबीआई जांच कराने के लिए तैयार हो गई. हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने कहा है कि परिवार की लिखित मांग के आते ही सीबीआई (CBI) जांच की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी जाएगी. आज सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का अंतिम संस्कार किया गया है जहां उनकी इकलौटी बेटी योशधरा ने उन्हें मुखाग्नि दी.

ये भी पढ़ें- 

Sonali Phogat Cremation: पंचतत्व में विलीन हुआ सोनाली फोगाट का पार्थिव शरीर, बेटी ने नम आंखों से दी मुखाग्नि

Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट की मौत की गुत्थी उलझी, अब बेटी ने दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
Weather Today: देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget