मोदी सरकार-2: नए मंत्रिमंडल में स्मृति ईरानी बनीं सबसे युवा मंत्री
बीजेपी की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान 73 साल की उम्र वाले सबसे बुजुर्ग मंत्री हैं.

नई दिल्लीः अमेठी से नवनिर्वाचित सांसद 43 वर्षीय स्मृति ईरानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली नई मंत्रिपरिषद में सबसे कम उम्र की मंत्री हैं. नए मंत्रिमंडल की औसत करीब उम्र साठ साल है. हालांकि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के मंत्रिमंडल की औसत उम्र 62 साल थी. तुलनात्मक आधार पर कहा जा सकता है कि नई सरकार पिछली सरकार के मुकाबले थोड़ा युवा है. अपेक्षाकृत युवा है.
हमीरपुर से सासंद अनुराग सिंह ठाकुर 44 वर्ष, मनसुख मंडाविया और संजीव कुमार बालियान 46 साल के हैं और 47 साल के हैं. कम उम्र में मंत्री बनने वालों में किरेन रिजिजू का भी नाम है. पहली बार मंत्री बने रामेश्वर तेली और देबाश्री चौधरी दोनों 48 -48 साल के हैं.
बीजेपी की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान 73 साल की उम्र वाले सबसे बुजुर्ग मंत्री हैं. तकरीबन इतनी ही उम्र थावर चंद गहलोत की है और संतोष कुमार गंगवार 71 साल के हैं.
Source: IOCL

























