एक्सप्लोरर

'...भूपेश बघेल अब दुबई के रिमोट से संचालित होंगे', स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ के सीएम पर वार

Smriti Irani On Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को राज्य के कोंडागांव में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा.

Smriti Irani Slams Bhupesh Baghel: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार (5 नवंबर) को महादेव सट्टेबाजी ऐप को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला किया और कहा कि वह अब दुबई के रिमोट कंट्रोल से संचालित होंगे. छत्तीसगढ़ के कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए स्मृति ने कहा कि कांग्रेस ने शराबबंदी का अपना वादा पूरा न करके छत्तीसगढ़ की महिलाओं को धोखा दिया है.

क्या कहा मंत्री स्मृति ईरानी ने?

केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा, ''मैं हैरान हूं. मुझे नहीं पता था कि सत्ता पाने की लालसा के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब दुबई के रिमोट कंट्रोल से संचालित होंगे. अब तक तो यही कहा जाता था कि रिमोट इटली का है, पर अब पता चला है कि एक रिमोट दुबई में भी पड़ा है. टनाटन फोन आता है, दनादन आदमी भागता है और करोड़ों रुपये के साथ पकड़ा जाता है.'' स्मृति महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई और एक व्यक्ति की गिरफ्तारी का जिक्र कर रही थीं.

ईडी ने शुक्रवार को दावा किया था कि फॉरेंसिक विश्लेषण और एक 'कैश कूरियर' की तरफ से दिए गए बयान से 'चौंकाने वाले आरोप' सामने आए हैं कि महादेव सट्टेबाजी ऐप प्रवर्तकों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है और यह जांच का विषय है. कथित एजेंट 38 वर्षीय असीम दास को एजेंसी ने रायपुर में गिरफ्तार किया था और उसके पास से 5.39 करोड़ रुपये नकद बरामद किया था.

कांग्रेस सरकार ने पूरे छत्तीसगढ़ की महिलाओं को धोखा दिया- स्मृति ईरानी

स्मृति ने कहा, ''कांग्रेस सरकार ने न सिर्फ कोंडागांव, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की महिलाओं को धोखा दिया है. कांग्रेस ने (2018 में) घर-घर जाकर महिलाओं से वादा किया था कि वह राज्य को नशा मुक्त बनाएगी और शराब पर प्रतिबंध लगाएगी.'' उन्होंने आरोप लगाया, ''कांग्रेस नेता प्रदेश की भोली-भाली महिलाओं से झूठे वादे करके सत्ता में आए... शराब पर प्रतिबंध लगाने के बजाय कांग्रेस नेताओं ने शराब घोटाला कर 2,000 करोड़ रुपये लूटे और अपनी तिजोरियां भरीं.''

कोंडागांव उन 20 विधानसभा क्षेत्रों में शामिल है, जहां 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए दो चरणों के चुनाव के पहले चरण के तहत सात नवंबर को मतदान होगा. पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार रविवार शाम को समाप्त हो गया.

यह भी पढ़ें- 'करप्शन हैज मैनी फादर्स...', महादेव बेटिंग ऐप मामले पर बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget