एक्सप्लोरर

दिल्ली में 13 से 17 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू, दो पहिया और CNG वाहन ऑड-ईवन से मुक्त

दिल्ली में पांच दिन तक के लिए ये योजना लागू की गई है. 13, 15, 17 तक ऑड गाड़ियां चलेंगी वहीं, 14 और 16 नवंबर को ईवन नंबर की गाड़ियां चलेंगी.

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण के बीच धुंध की चादर में लिपटे शहर को जहरीली हवा से निजात दिलाने के लिए दिल्ली सरकार ने अगले सोमवार से शुक्रवार यानी 13 से 17 नवंबर तक पांच दिन ऑड ईवन फॉर्मूले को लागू कर दिया है. इस योजना से दो पहिया वाहनों और सीएनजी वाहनों को छूट मिलेगी. ऑड-ईवन के नियम क्या होंगे?
  • पांच दिनों तक चलेगा ऑड-ईवन.
  • महिला ड्राइवरों को छूट अगर 12 साल तक का बच्चा साथ है.
  • सीएनजी स्टीकर वाले वाहनों को छूट मिलेगी.
  • कल दो बजे से स्टीकर मिलने लगेंगे.
  • वीवीआईपी कारेें, टैक्सी, पुलिस वैन, एंबुलेंस ऑड-ईवन योजना से बाहर.
  • ज्यादा से ज्यादा बसों का इंतजाम किया जा रहा है- सरकार
दिल्ली में पांच दिन तक के लिए ये योजना लागू की गई है. 13, 15, 17 तक ऑड नंबर की गाड़ियां चलेंगी वहीं, 14 और 16 नवंबर को ईवन नंबर की गाड़ियां चलेंगी. स्कूलों में रविवार तक छुट्टी दिल्ली में जहरीली हवा से लोगों का हाल इस कद्र बुरा है कि थोड़ी देर खुले आसमान में रहने से सांस लेने में तकलीफ हो रही है और आंखें जल रही हैं. सांसों पर स्मॉग के अटैक की वजह से स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है. शहर में किसी भी किस्म के निर्माण काम पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. एनजीटी और हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार दिल्ली में जहरीली हवा से परेशानी का मामला कितना संगीन है, इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) और दिल्ली हाई कोर्ट ने अलग-अलग सरकारों और संस्थाओं को फटकार लगाई. दूसरी तरफ इसे लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री महेश शर्मा ने अपनी सफाई पेश की. हेलिकॉप्टर से पानी का छिड़ाव नहीं होने पर एनजीटी नाराज़ एनजीटी और दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार सहित अलग-अलग संस्थाओं की जमकर फटकार लगाई है. दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को ऑड ईवन फॉर्मूले को अपनाने की सलाह दी थी तो एनजीटी ने हेलिकॉप्टर से पानी के छिड़ाव नहीं होने पर अपनी नाराज़गी जाहिर की थी. दिल्ली एनसीआर में स्कूल बंद - दिल्ली में रविवार तक स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है - नोएडा में 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टी है - गाजियाबाद में आज स्कूलों की छुट्टी है - यूपी के हापुड़ में भी आज स्कूल बंद रहेंगे - पंजाब में सभी स्कूलों की तीन दिन तक छुट्टी रहेगी - गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह 9 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक खुलेंगे स्कूल धुंध की वजह क्या है ? पंजाब और हरियाणा में किसान लगातार पराली जला रहे हैं, जिसका धुंआ दिल्ली तक आ रहा है. और ये धुआं आसमान में जाकर ठहर गया है. इस धुएं का संपर्क नमी से हो रहा जिससे जहरीली गैस बन रही और दिल्ली-एनसीआर गैस का चैंबर बन रहा है. जहरीली हवा फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रही है. एनजीटी ने पराली जलाने पर रोक लगा रखी है बावजूद इसके किसान रुक नहीं रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया
CJP Tiranga March Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
Live: CJP के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, कहा- इजाजत नहीं
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कहा- 'नहीं करें प्रदर्शन'
सऊदी अरब में तनाव: एयर इंडिया की उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
सऊदी अरब में तनाव: एयर इंडिया की उड़ानें 20 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget