एक्सप्लोरर

छोटी बचत योजनाएं पर ब्याज दरों में कमीः पीपीएफ, एनएससी पर घटा ब्याज

नई दिल्लीः छोटी बचत योजनाएं जैसे नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी एनएससी और पब्लिक प्रॉविडैंट फंड यानी पीपीएफ पर ब्याज दरों में कमी की गयी है. नयी ब्याज दरें पहली जुलाई से 30 सितम्बर तक के लिए प्रभावी होगी.

ब्याज दर में 0.1 फीसदी की कमी की गयी है. 30 जून तक जमा की गयी रकम पर पुरानी दर से ब्याज मिलेगा वहीं पहली जुलाई को या उसके बाद की गयी नयी जमा पर कम ब्याज मिलेगा. आपकी जानकारी के लिए ये बताना जरुरी है कि सरकार की छोटी जमा योजनाओं पर ब्याज दर की हर तीन महीने पर समीक्षा होती है. समीक्षा के समय समान मियाद के सरकारी बांड पर बाजार में प्रचलित ब्याज दर को आधार बनाया जाता है. एक तय समय के दौरान यदि ब्याज दर में गिरावट का रुख होता है तो छोटी जमा योजनाओं पर भी ब्याज दर में कमी होगी.

नयी दरों के मुताबिकः

15 साल वाले पब्लिक प्रॉविडेंट फंड यानी पीपीएफ और पांच साल वाले नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी एनएससी पर ब्याज दर 7.9 फीसदी के बजाए 7.8 फीसदी होगी. पीपीएफ और एनएससी में लगाई गई हर साल लगायी गयी डेढ़ लाख रुपये तक की रकम पर टैक्स में छूट मिलती है. उधऱ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देने के मकसद से शुरु की गयी सुकन्या समृर्द्धि योजना पर नयी ब्याज दर 8.3 फीसदी होगी जबकि पहले ये 8.4 थी. सुकन्या समृर्द्धि योजना मे लगायी रकम पर भी टैक्स में छूट मिलती है.

दूसरी ओर किसान विकास पत्र में यदि पहली जुलाई को आप पैसा लगाते हैं तो पहले जहां 113 महीने यानी 9 साल 5 महीने में आपका पैसा दोगुना हो सकता था, वही अब ये 115 महीने यानी 9 साल सात महीने लगेंगे. किसान विकास पत्र में किए निवेश पर टैक्स में कोई छूट नहीं मिलती है.

ब्याज दर में कमी का सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों को उठाना पड़ेगा, क्योकि 5 साल के लिए सीनियर सीटिजंस सेविंग्स सर्टिफिकेट पर ब्याज दर 8.3 फीसदी से घटाकार 8.4 फीसदी कर दी गयी है. हालांकि वित्त मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि आम बैंक जमा योजनाओं की तुलना में पहले से ही यहां ब्याज दर ज्यादा है, लिहाजा, बुजुर्गों को कोई परेशानी नहीं होनी वाली. अब ब्याज दर की अगली समीक्षा सितम्बर के आखिरी हफ्ते में होगी.

छोटी बचत योजनाएं पर ब्याज दरों में कमीः पीपीएफ, एनएससी पर घटा ब्याज

ये भी हैं आपके काम की खबरें

GST से पहले लोगों की जेब को बड़ा झटका: जानें क्या हुआ !

GST लागू होने से जाने कितनी बदल जाएगी आपकी जिंदगी! कुछ घंटे बाद लागू हो जाएगा जीएसटी, उससे पहले जानें इसके 10 बड़े फायदे! कार GST से पहले खरीदें या बाद में? यहां मिलेगा सही जवाब GST के बाद आपके शहर में प्रॉपर्टी महंगी या सस्ती: यहां जानें ! GST के बाद महंगी होंगी दवाइयां: जानें दवाइयों पर कितना बढ़ा टैक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल रिहा, CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा हिरासत में
LIVE: ममता बनर्जी, केजरीवाल रिहा, CJP का कल फिर प्रदर्शन का ऐलान, 7000 से ज्यादा हिरासत में
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के लिए खिलाफ कल ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के लिए खिलाफ कल ‘सुप्रीम’ सुनवाई
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर

वीडियोज

प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget