एक्सप्लोरर

योगी सरकार के आदेश आने से पहले कार्रवाई शुरू, इलाहाबाद के दो बूचड़खाने बंद

इलाहाबाद: इलाहाबाद में दो बूचड़खानों को बंद कर दिया गया है. इनके बंद होने को सरकार की कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि प्रशासन का कहना है कि तय मानकों और लाइसेंस के बिना ये बूचड़खाने चल रहे थे और चुनावी रैलियों में दिए गए बयानों से साफ था कि यूपी के अवैध बूचड़खानों को बंद करवाना बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) सरकार के एजेंडे में जरूर रहेगा.

ये बूचड़खाना इलाहाबाद के अटाला में चल रहा था. इसे नगर निगम ने बंद कर दिया है. हालांकि प्रशासन का कहना है कि इसे दस महीने पहले ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आदेश के बाद बंद कर दिया गया था लेकिन कुछ दबंग जबरन ताला तोड़कर काम शुरू कर देते थे. उन्होंने आगे बताया कि अटाला स्लॉटर हाउस में बीच-बीच में दिक्कत आती रहती थी. कुछ लोग ज़ोर जबरदस्ती किया करते थे. ऐसा तब भी हुआ था जिसके खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करके इस काम को अंजाम दिया. प्रशासन का कहना है कि ये वहां का रूटीन प्रोसेस था. इसमें ऐसी कोई नयी बात नहीं हुई है. बताया गया कि 17 मई से दोनों स्लॉटर हाउस बंद हैं.

करीब 75 हजार लोग हैं जो इस स्लॉटर हाउस से जुड़े हुए हैं. जिनकी आजीविका इस स्लॉटर हाउस से चलती है. उनका कहना है कि या तो सरकार उन्हें कोई दूसरा रोज़गार दे या फिर उनकी जो आजीविका है उससे इस तरह से खिलवाड़ ना करे. यूपी में फिलहाल करीब 356 बूचड़खाने हैं. जिनमें से सिर्फ 40 ही वैध हैं. दो साल पहले एनजीटी ने अवैध बूचड़खानों पर बैन लगा दिया था. बूचड़खाने बंद होने से राज्य को सालाना 11 हजार 350 करोड़ का नुकसान होगा.

उधर अमरोहा में भी प्रशासन हरकत में नज़र आया. गजरौला इलाके में नगर पालिका की टीम ने अवैध मीट दुकानों को बंद कराया. कार्रवाई के दौरान पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों को लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ा. अवैध बूचड़खानों और मीट दुकानों के खिलाफ ये नियमित कार्रवाई थी पर लोग इसे नयी सरकार से जोड़ कर देख रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
11 महिलाएं, 40 साल से कम 36 और एक क्रिकेटर... बंगाल की 144 सीटों पर BJP की पहली लिस्ट का डिकोड
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
नक्सलियों से लोहा लेने वाले CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, झारखंड में IED ब्लास्ट में हुए थे घायल
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
'जीते जी इलाहाबाद' के लिए मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार तो ममता कालिया का आया रिएक्शन? जानें क्या कहा
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?
Iran- Israel War: America अकेला, Trump की 7 देशों से अपील बेअसर | Iran Israel War | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget