एक्सप्लोरर

MSP Panel: एमएसपी कमेटी में नहीं शामिल होगा संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्र सरकार पर लगाए ये आरोप

MSP Panel: सरकार द्वारा गठित MSP कमेटी पर प्रतिक्रिया देते हुए SKM के नेता योगेंद्र यादव ने कहा, "संयुक्त किसान मोर्चा ऐसी कमेटी में कतई शामिल नहीं होगा. हम इस कमेटी को खारिज करते हैं

SKM Rejects MSP Panel: मोदी सरकार (Modi Government) द्वारा फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को प्रभावी बनाने समेत खेती से जुड़े अन्य विषयों को लेकर बनाई गई कमिटी से असंतुष्ट संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने कमेटी (Committee) का बहिष्कार करने का एलान कर दिया. किसान मोर्चा कमेटी (Kisan Morcha Committee) ने साफ कर दिया है कि उसके प्रतिनिधि एमएसपी कमेटी (MSP Committee) में शामिल नहीं होंगे. केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा एक दिन पहले जारी नोटिफिकेशन में संयुक्त किसान मोर्चा के तीन सदस्यों के लिए जगह छोड़ी गई थी. कुछ महीनों पहले सरकार ने एमएसपी कमेटी के लिए एसकेएम से तीन नाम देने को कहा था जिसके जवाब में एसकेएम ने सरकार से कमेटी की रूपरेखा की जानकारी मांगी थी. 

सरकार द्वारा गठित एमएसपी कमेटी पर प्रतिक्रिया देते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने कहा, "संयुक्त किसान मोर्चा ऐसी कमेटी में कतई शामिल नहीं होगा. हम इस कमेटी को खारिज करते हैं और इसका बहिष्कार करेंगे क्योंकि इस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने तीन कृषि कानून बनाए गए हैं. अर्थशास्त्री के नाम पर इन कानूनों के समर्थकों को रखा गया है. किसान संगठनों के नाम पर किसान आंदोलन के दुश्मनों और बीजेपी, आरएसएस के चाटुकार लोगों को लाया गया है. यहां सबसे बड़ी बात यह है कि इस कमेटी के टर्म्स ऑफ रिफरेंस यानी दायरे में विचार भी नहीं हो सकता कि क्या एमएसपी पर कानून बनना चाहिए? ऐसी कमेटी में जा कर हम क्या करेंगे?"

कमेटी को लेकर आशंकाएं सही साबित हुईंः योगेंद्र यादव
दूसरी तरफ संसद भवन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा, "प्रधानमंत्री ने जो ऐलान किया था उसी के मुताबिक कमेटी का गठन किया गया है. इसमें सभी पक्षों को शामिल किया गया है. हमने संयुक्त किसान मोर्चा से नाम मांगे लेकिन उन्होंने नाम नहीं दिया तो हम लोगों ने उनका स्थान खाली छोड़ा हुआ है." योगेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के एलान के समय से ही हमारे मन में कमेटी को लेकर आशंकाएं थी जो सही साबित हुई. 

नवंबर महीने से राष्ट्रव्यापी आंदोलन की तैयारी
योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav) ने कहा इसी वजह से हमनें नाम देने से पहले सरकार (Government) से कमेटी का ब्यौरा मांगा था. यादव ने बताया कि एमएसपी (MSP) को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा नवंबर के महीने से राष्ट्रव्यापी आंदोलन (Nation wide movement) की तैयारी कर रही है. संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) एक धड़े ने भी प्रधानमंत्री (PM) को चिट्ठी लिखकर एमएसपी कमेटी (MSP Committee) को लेकर अपनी आपत्ति जाहिर की है. हालांकि एसकेएम में पड़ी फूट को लेकर योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav) ने दावा किया कि मोर्चा पहले से ज्यादा एकजुट है.

यह भी पढ़ेंः 

UP News: मंत्री जितिन प्रसाद के OSD हटाए गए, PWD विभाग में इंजीनियरों के तबादले में हुई धांधली के बाद एक्शन

CBI Busts NEET Racket: नीट मेडिकल एग्जाम में भी फर्जीवाड़ा, मास्टरमाइंड समेत 8 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget