एक्सप्लोरर

सिसोदिया ने 12वीं के छात्रों को नंबर देने का सुझाया फार्मूला, 10वीं-11वीं की परीक्षा में प्राप्त अंक भी हों मूल्यांकन का हिस्सा

कोरोना महामारी को लेकर सीबीएसई ने पहले 10वीं और फिर काफी सोचकर 12वीं की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी. इसके बाद हर तरफ यही सवाल है कि आखिर छात्र-छात्राओं को किस आधार पर अंक दिए जाएंगे. 12वीं की परीक्षा के मूल्यांकन को लेकर दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को एक खत लिखकर अपना फार्मूला दिया है.

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखकर सुझाव दिया है कि सीबीएसई किस तरह 12वीं कक्षा के छात्रों का मूल्यांकन कर अंक निर्धारित कर सकती है. कोविड महामारी के चलते सीबीएसई 10वीं के साथ 12वीं की परीक्षाएं भी स्थगित कर चुकी है. अब सबसे बड़ा सवाल यही सामने आ रहा है कि किस आधार पर छात्र-छात्राओं को नंबर दिए जाएं.

मनीष सिसौदिया ने अपने सुझाव में ये लिखा है

मनीष सिसोदिया ने अपने पत्र में लिखा कि किस फार्मूले के तहत 12वीं के छात्रों को नंबर दिए जा सकते हैं. सिसौदिया ने लिखा की 12वीं के छात्रों को उनके पूर्व प्रदर्शन के आधार पर नंबर दिए जाएं जिसमें 11वीं कक्षा के फाइनल एग्जाम और 10वीं में हासिल किए नंबरों को भी आधार बनाया जाए. सिसोदिया ने लिखा कि 12वीं में दिए गए प्री-बोर्ड और प्रैक्टिकल के साथ साथ 11वीं कक्षा के फाइऩल एग्जाम में हासिल हुए नंबर और 10वी बोर्ड में हासिल किए गए नंबरों का एक आधार बनाकर 12वीं बोर्ड के अंक तैयार करने चाहिए. सिसोदिया दिल्ली शिक्षा मंत्री भी हैं और उन्होंने ये पत्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल को लिखा है. सिसोदिया ने ये भी कहा कि केंद्र को "प्लस या माइनस फाइव मार्क्स" की मॉडरेशन सीमा भी तय करनी चाहिए. गौरतलब है कि सीबीएसई की मार्कस मॉडरेशन को लेकर एक पहले से प्रक्रिया है.

केंद्र ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी थीं

कोविड महामारी के चलते बच्चों को संक्रमण से बचाने की गर्ज से काफी सोच विचार के बाद केंद्र सरकार ने 1 जून को 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी थीं. इसके बाद ये कहा गया था कि एक तय समय सीमा के अंदर ऐसा प्रारूप तय किया जाएगा जिसके आधार पर छात्रों को सही नंबर दिए जा सकें. इस को लेकर केंद्र सरकार ने 4 जून को एक टीम भी गठित की थी. इसी टीम में 13 लोगों को शामिल किया गया जिनके ऊपर छात्रों को नंबर दिए जाने का आधार और प्रक्रिया बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

सिसोदिया ने प्रतिशत गणना का भी सुझाव दिया है

मनीष सिसोदिया ने कहा कि सुझाव केंद्र सरकार को देने से पहले उंहोने कई शिक्षाविदों से इस पर राय ली और फिर एक फार्मूला पेश किया. सिसोदिया ने ये भी सुझाव दिया कि 11वीं की फाइनल परीक्षा और 12वीं के प्री-बोर्ड और प्रैक्टिक्ल के साथ 10वीं की  परीक्षा में हासिल किए नंबरों को प्रतिशत में किस तरह बांट सकते हैं. सिसोदिया ने 12वीं के प्री-बोर्ड को 30 प्रतिशत, 11वीं के फाइनल एग्जाम अंकों को 20 प्रतिशत और दसवीं की परीक्षा में हासिल नंबरों को 20 प्रतिशत महत्व दिए जाने की बात कही बाकी के बचे 30 प्रतिशत नंबर स्कूल द्वारा कराए गए प्रैक्टिकल मार्कस से निर्धारित किए जाने का सुझाव दिया.

अब देखना ये होगा कि केंद्र सरकार और सीबीएसई सिसोदिया के इस फार्मूले पर विचार करती है या नहीं. क्योंकि सीबीएसई ने अपनी टीम के आधार पर भी मूल्यांकन का आधार बनाना शुरू कर दिया है. ऐसे में सिसोदिया के सुझाव कितने कारगर हैं ये तो वक्त ही बताएगा.

ये भी पढ़ें 

https://www.abplive.com/news/india/rbi-increased-fees-on-ats-transaction-kumar-vishwas-said-finish-it-all-at-once-1926009

https://www.abplive.com/news/india/world-day-against-child-labor-2021-world-day-against-child-labor-today-know-its-importance-history-and-theme-1926014

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Earthquake Updates: भूकंप के तेज झटकों से हिली दिल्ली, घरों से बाहर निकले लोग
भूकंप के तेज झटकों से हिली दिल्ली, घरों से बाहर निकले लोग
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
9 घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा और 2 घंटे की हिरासत..., दिनभर चले राहुल के प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
9 घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा और 2 घंटे की हिरासत..., दिनभर चले राहुल के प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
INDIA Bloc March Highlights: 2 घंटे की पुलिस हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, किंग्सवे कैंप से निकले
Highlights:2 घंटे की पुलिस हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, किंग्सवे कैंप से निकले

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget