एक्सप्लोरर

सिरसा: राम रहीम के डेरे में सर्च ऑपरेशन खत्म, आज से बहाल होगी इंटरनेट और रेल सेवा

सिरसा के डेरा सच्चा सौदा में तलाशी अभियान शुक्रवार आठ सितंबर को कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू हुआ था. ये तलाशी अभियान पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर किया गया था.

सिरसा: हरियाणा के सिरसा में गुरमीत राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा में तीन दिन चला सर्च ऑपरेशन कल पूरा हो गया. आज से सिरसा में इंटरनेट और रेल सेवा बहाल कर दी जाएगी. इस बीच, डेरा की प्रदेश इकाई के सदस्य गोविंद को भी पंचकूला में 25 अगस्त को हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. सिरसा में मोबाइल इंटरनेट और ट्रेन सेवाएं आज से बहाल हो जाएंगी, जो अब तक स्थगित थी. हालांकि, डेरा सच्चा सौदा परिसर के पास कर्फ्यू लगा रहेगा. स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की जरूरत की चीजें खरीदने के लिए इसमें ढील दी जाएगी. हाईकोर्ट के आदेश पर चलाया गया था तलाशी अभियान सिरसा के डेरा सच्चा सौदा में तलाशी अभियान शुक्रवार आठ सितंबर को कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू हुआ था. ये तलाशी अभियान पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर किया गया था. सिरसा का ये डेरा करीब 800 एकड़ में फैले होने के कारण इसे 10 भागों में बांटकर तलाशी अभियान पूरा किया गया है. तलाशी अभियान के दौरान दो गुप्त सुरंगों समेत बलात्कारी बाबा राम रहीम के कई रहस्यों से पर्दा उठा है. सर्च ऑपरेशन में क्या-क्या मिला ? तीन दिन की तलाशी में डेरे में कई चौंकाने वाली चीजें मिली हैं. सर्च ऑपरेशन में 84 कार्टून विस्फोटक, एक ट्रॉली लाठी डंडे, आईफोन, आईपैड, चेक बुक्स, एक लैपटॉप बरामद हुआ है. इसके अलावा तलाशी अभियान के दौरान एक ऐसा गुप्त रास्ता मिला है जो गर्ल्स हॉस्टल और साध्वियों के निवास की ओर जाता है. इसके अलावा एके-47 राइफ़ल की खाली मैग़ज़ीन भी बरामद की गई. कंप्यूटर हार्ड डिस्क मिली हैं. डेरे के अंदर से भारी मात्रा में आतिशबाज़ी बनाने की सामग्री मिली है. लगभग 84 कार्टून में आतिशबाज़ी करने वाली विस्फ़ोटक सामग्री को ज़ब्त किया गया है. तलाशी के दौरान करीब 3,000 महंगे और डिजाइनर कपड़े और 1,500 महंगे बूट भी मिले. हालांकि सर्च ऑपरेशन के लिए डेरा में ले जाई गई जेसीबी मशीनों से वहां खुदाई की गई या नहीं, इस बारे में सरकारी अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं. डेरा समर्थकों ने की मीडिया से धक्का-मुक्की राम रहीम के जेल जाने और सिरसा के डेरे में कोर्ट के आदेश पर हो रही तलाशी के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद डेरा समर्थकों की गुंडागर्दी अब भी खत्म नहीं हुई है. इसका नमूना कल उस वक्त देखने को मिला जब सिरसा में डेरा समर्थकों ने न सिर्फ मीडियाकर्मियों को कैमरे बंद करने के लिए धमकाया बल्कि धक्कामुक्की और गाली गलौज करते हुए उन्हें दौड़ा भी लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, कल हो सकता है आयोजन
Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, कल हो सकता है आयोजन
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
इंडिया गठबंधन पर अमित शाह का बड़ा हमला, 'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे'
इंडिया गठबंधन पर अमित शाह का बड़ा हमला, 'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे'
बाढ़ की वजह दुर्लभ काले हिरणों पर भी खतरा! ओडिशा में भारी नुकसान कर सकता 'अर्नब'
बाढ़ की वजह दुर्लभ काले हिरणों पर भी खतरा! ओडिशा में भारी नुकसान कर सकता 'अर्नब'

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget