एक्सप्लोरर

Delhi में जल्द बैन होगा सिंगल यूज प्लास्टिक, केजरीवाल सरकार कर रही है इसके विकल्प पर विचार

Single Use Plastic: केन्द्र सरकार सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से बैन लगाने की तैयारी कर रही है. इस बैन की शुरुआत 1 जून से दिल्ली सचिवालय के सभी दफ़्तरों में इस पर प्रतिबंध लगाकर किया जाएगा.

Single Use Plastic: केन्द्र सरकार की योजना है कि 1 जुलाई से देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह से बैन कर दिया जायेगा. इसी तर्ज़ पर अब दिल्ली सरकार ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है. दिल्ली सरकार चरणबद्ध तरीक़े से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से बैन लगाने की तैयारी कर रही है. सबसे पहले 1 जून से दिल्ली सचिवालय के सभी दफ़्तरों में इस पर प्रतिबंध लगाया जायेगा, इसके बाद पूरी दिल्ली में इसे बैन करने की तैयारी है. इसी मुद्दे को लेकर आज दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सिंगल यूज प्लास्टिक के अन्य विकल्पों पर काम करने वाले नए स्टार्ट-अप और सेल्फ हेल्प ग्रुप्स और संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की. 

इस बैठक के दौरान सिंगल यूज़ प्लास्टिक के अन्य विकल्पों को आम जनता में ज्यादा से अधिक बढ़ावा देने की कार्य परियोजनाओं पर चर्चा की गई. इस दौरान पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने  सिंगल यूज प्लास्टिक के अन्य विकल्पों पर काम करने वाले नए स्टार्ट-अप और सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के द्वारा लगाए गए स्टाल्स का भी जायज़ा लिया.  

इस मौके पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि  सिंगल यूज प्लास्टिक के अन्य विकल्पों को बढ़ावा देने के लिए सरकार नई ग्रीन स्टार्टअप पॉलिसी ला रही है. गोपाल राय ने बताया कि प्रदूषण को बढ़ावा देने में सिंगल यूज़ प्लास्टिक भी एक अहम भूमिका निभाता हैं. सिंगल यूज प्लास्टिक से जुड़ी चीजों के उपयोग को रोकने के लिए जागरुकता अभियान भी जरूरी है. इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली सचिवालय के सभी दफ्तरों में 1 जून से सिंगल यूज़ प्लास्टिक से उत्पादित सभी वस्तुओं को बैन करने की शुरुआत की हैं. गोपाल राय ने कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक को बैन करने से सरकार के सामने दो चुनौतियाँ भी हैं. जिसमें सबसे पहले सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उत्पादन, सप्लाई और बिक्री से जुड़े लोगों की आय पर प्रभाव और दूसरा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के अन्य विकल्पों को आम जनता तक पहुंचाना प्रमुख हैं.

सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाने की तैयारी

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सरकार जिस सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाने की तैयारी कर रही है पहले उसे समझना भी ज़रूरी है कि आख़िर ये होता क्या है? दरअसल सिंगल यूज प्लास्टिक हम उन चीज़ों को कहते हैं, जब हम प्लास्टिक से बनी चीजों का सिर्फ एक बार इस्तेमाल कर इसे कचरे में फेंक देते हैं. जिसमें रोज़मर्रा की ज़रूरतों से जुड़ी चीजें शामिल होती हैं जैसे पॉलीबैग, प्लास्टिक के बने चम्मच, कटोरी, प्लेट या गिलास, घर में सजावट का समान या पानी की बोतलें. ये सभी चीजें सिंगल यूज प्लास्टिक में आती है जिसका हम आमतौर पर काफ़ी इस्तेमाल करते हैं और इनके कचरे से पर्यावरण को काफ़ी नुक़सान भी पहुंचता है. 

घरेलू सजावट का सामान भी प्रदर्शनी में शामिल

अब सवाल ये उठता है कि अगर ये सभी चीजें बंद हो जायेगी तो फिर लोग इसके विकल्प के तौर पर किन चीजों का इस्तेमाल कर सकेंगे? इसी को ध्यान में रखते हुये दिल्ली सचिवालय में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के अन्य विकल्पों पर काम कर रही 17 स्टार्ट अप्स और सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के लोगों ने आज एक प्रदर्शनी भी लगाई. जिसमें दिल्ली के अलग-अलग जिलों से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस प्रदर्शनी में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के अन्य विकल्प जैसे मिट्टी के बर्तन, कपड़े , पेपर और जूट से बने बैग्स , बायो डिग्रेडेबल चीज़ो से बनी क्राकरी को प्रदर्शित किया गया. इसके साथ ही रीसाइकल्ड प्लास्टिक से बनी चीज़ें जैसे तस्तरी, फूलदान, स्टैंड, फोटो फ्रेम्स, कंपोस्टेबल उत्पाद, पैकेजिंग से जुड़ी चीजें और घरेलू सजावट का सामान भी इस प्रदर्शनी में शामिल रहे.

इस दौरान पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सिंगल यूज प्लास्टिक को पूरी तरह दिल्ली में बैन करने के लिए एमसीडी को भी सिंगल यूज़ प्लास्टिक की बिक्री से जुड़े दुकानों की एक लिस्ट बनाने के निर्देश जारी किए हैं ताकि वो भी सिंगल यूज़ प्लास्टिक के अन्य विकल्पों पर काम कर रहें स्टार्ट-अप्स के साथ जुडकर इसकी जगह दूसरे विकल्पों को बढ़ाने पर ध्यान दे.

ये भी पढ़ें:

ED ने 155 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी के आरोपी को किया गिरफ्तार, ऐसे किया था फ्रॉड

Congress Crisis: कांग्रेस चिंतन शिविर को खत्म हुए 10 दिन, कपिल सिब्बल, हार्दिक पटेल समेत तीन बड़े नेताओं ने छोड़ा पार्टी का हाथ

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग
'गैर-कानूनी हिरासत', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर चलेगा यूपी सरकार का बुलडोजर, ओवैसी बोले- 'BJP नहीं चाहती कि...'
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
'भविष्य की खुली नीलामी', पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी, बताया किस परीक्षा पेपर का कितना रेट
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी
लद्दाख में हिमालय बचाने की पहल! केमिकल खाद पूरी तरह बैन, भारत का पहला मॉडल ऑर्गेनिक क्षेत्र बनाने की तैयारी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget