एक्सप्लोरर

Sikkim Cloud Burst: सिक्किम की 'लाइफलाइन' बर्बाद, बादल फटने से 15 हजार लोग प्रभावित, जानें कैसे आसमानी आफत ने मचाई तबाही

सिक्किम भारत के सबसे खूबसूरत और दिलकश नजारों के लिए जाना जाता है. हसीन वादियों वाले सिक्किम में बादल फटने से ऐसी तबाही आई, जो आने वाले कई सालों के लिए जख्म दे गई.

Sikkim Cloud Burst: सिक्किम में ल्होनक झील पर बुधवार (5 अक्टूबर) तड़के बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आने के बाद 14 लोगों की मौत हो गई. आसमानी आफत में 22 सैन्यकर्मी समेत 102 लोग लापता हो गए और 26 लोग घायल भी हैं. जबकि एक सैन्यकर्मी समेत 166 लोगों को बचाया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण स्थिति और बिगड़ गई. बचाव कर्मियों ने सिंगताम के गोलिटार में तीस्ता नदी से एक बच्चे सहित कई शव निकाले. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पी एस तमांग से बात की और राज्य के हालात पर बात की. प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया.

खूबसरती के लिए जाना जाता है सिक्किम
जैसे बम फटने के बाद तबाही का मंजर होता है ठीक वैसी ही बर्बादी सिक्किम में एक झील फटने के बाद हर कोने में पसरी दिखाई दे रही है. सिक्किम नॉर्थ ईस्ट यानि उत्तर पूर्व भारत का वो राज्य है जो भूटान के बॉर्डर से तिब्बत और नेपाल के बॉर्डर से सटा हुआ है. सिक्किम को देश और दुनिया उसकी खूबसरती के लिए जानता है लेकिन बुधवार को सिक्किम में तबाही का तांडव सुर्खियां बन गया.

8 पुल बर्बाद, बाढ़ की चपेट आया सेना का कैंप
सिक्किम के अलग-अलग इलाकों में 8 पुल बर्बाद हो चुके हैं. सिक्किम का उत्तरी हिस्सा पूरी तरह कट चुका है. सड़के सैलाब में बन गई है. पानी में पेड़ के बड़े बड़े तने खिलौने की तरह तैरते हुए दिखाई दे रहे हैं. रिहायशी इलाके 15-20 फीट ऊंची लहरों से लड़ते हुए दिखाई दे रहे थे.

बादल फटने के बाद पानी जब सिक्किम की तीस्ता नदी तक पहुंचा तो नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया. नदी का जलस्तर कई फीट तक बढ़ चुका था. नदी से लगे इलाके में ही सेना का कैंप था जो अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गया. इस घटना में सेना के 22 जवान लापता बताए जा रहे हैं. जबकि एक जवान की मौत की खबर है.

रेस्क्यू टीम का पहुंचना भी मुश्किल
तबाही की तस्वीरें देखकर लगता है कि जैसे पानी जिद पर अड़ा है कि रास्ते में खड़े पुल को तोड़कर ही दम लेगा. अचानक आई इस बाढ़ ने सिक्किम की सड़कों को इतनी गहरी चोट पहुंचाई है कि रेस्क्यू टीम का पहुंचना भी बेहद मुश्किल हो गया है. जिस नेशनल हाइवे-10 को सिक्किम की लाइफलाइन कहा जाता है. जो हाइवे सिक्किम में तीस्ता नदी के साथ-साथ चलता है वो कई जगहों पर बर्बाद हो चुका है.

तबाही से 15 हजार लोग प्रभावित
सिक्किम में बादल फटने से करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित बताई जा रही है. घर डूब गए, ट्रांसफार्मर डूब गए, बाग के बाग डूब गए. सिक्किम में जब कुछ जगहों से पानी गुजरा तो अपने पीछे लाखों टन मलबा छोड़ गया. गाड़ियों मलबे की समाधि में लीन दिखाई दे रही हैं.

भयानक बाढ़ ने कैसे और क्यों दस्तक दी
सिक्किम में 17 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद ल्होनक झील है. ये वो ही ल्होनक झील है जो मंगलवार रात को फट गई. ल्होनक झील 260 फीट गहरी है, 1.98 किलोमीटर लंबी है और करीब 500 मीटर चौड़ी है. ये एक ग्लेशियल झील है यानि बर्फ के पहाड़ों से रिसते पानी से बनी झील. 

मंगलवार रात (3 अक्टूबर)  करीब 1.30 बजे का वक्त हो रहा था. बहुत तेज बारिश हो रही थी. इस झील के ऊपर बादल फटा और फिर पानी के तेज बहाव और दबाव से झील की दीवारें टूट गईं. ऊंचाई पर होने की वजह से पानी तेजी से निचले इलाकों की तरफ बढ़ा. सैलाब के रास्ते में ही सिक्किम का चुंगथांग बांध आया. बांध से पानी छोड़ा गया. पानी छोड़ने के बाद सिक्किम की तीस्ता नदी का पानी करीब 15 से 20 फीट तक बढ़ गया. तीस्ता नदी में आए सैलाब से सबसे ज्यादा सिक्किम के मंगन, पाक्योंग और गंगटोक इलाके प्रभावित हुए हैं.

सिक्किम खूबसूरत है लेकिन उसकी भौगोलिक स्थिति की वजह से सिक्किम को टिकलिंग बॉम्ब भी कहा जाता है यानि वो बम जो कभी भी फट सकता है. सिक्किम चारों तरफ से पहाड़ से घिरा है और इन पहाड़ों पर ग्लेशियर वाली झीलें मौजूद हैं. ग्लेशियर झील बर्फ के पहाड़ों के पिघलने से बनी हैं. जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान की वजह से पहाड़ तेजी से पिघल रहे हैं और ये झीलें पानी के दबाव को झेल नहीं पा रही हैं.

सिक्किम करीब 315 ग्लेशियर झीलों का घर है और सिर्फ सिक्किम ही नही हिमालय रेंज में लगातार ग्लेशियर पिघल रहे हैं. सिक्किम की तीस्ता नदी से शुरू हुई तबाही अभी रुकने वाली नहीं है. ये पश्चिम बंगाल में भी असर दिखा रही है. कलिमपोंग और जलपाईगुड़ी प्रभावित हुए हैं.

ये भी पढ़ें-
संजय सिंह के बाद अब ED के रडार पर ममता के मंत्री, रथिन घोष के घर छापेमारी, भर्ती घोटाले को लेकर एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरब सागर में फिर गरजी भारतीय नौसेना, 3000 KM दूर समुद्री लुटेरों से 20 क्रू मेंबर्स को छुड़ाया
अरब सागर में फिर गरजी भारतीय नौसेना, 3000 KM दूर समुद्री लुटेरों से 20 क्रू मेंबर्स को छुड़ाया
विशाखापट्टनम: HPCL तेल रिफाइनरी में विस्फोट, उठी लपटें, घने धुएं की गिरफ्त में पूरा इलाका
विशाखापट्टनम: HPCL तेल रिफाइनरी में विस्फोट, उठी लपटें, घने धुएं की गिरफ्त में पूरा इलाका
साइकलोन मुरासु ने बिगाड़ा एयरलाइंस का खेल, आंध्र प्रदेश से चेन्नई तक 30 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द
साइकलोन मुरासु ने बिगाड़ा एयरलाइंस का खेल, आंध्र प्रदेश से चेन्नई तक 30 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द
राहुल के PM वाले बयान पर भड़की भाजपा, गृहमंत्री बोले- 'मोदी छोड़िए, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरा देंगे'
राहुल के PM वाले बयान पर भड़की भाजपा, गृह मंत्री बोले- 'मोदी छोड़िए, युवा मोर्चा के अध्यक्ष हरा देंगे'

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget