एक्सप्लोरर

Telangana News: तेलंगाना के पॉलिटेक्निक कॉलेज में लेक्चरर की बेरहमी, होमवर्क न करने पर छात्रों को डंडों से पीटा

तेलंगाना में एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में लेक्चरर की ओर से छात्रों की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. इसमें कई छात्र घायल हुए और पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

तेलंगाना के मेडक जिले में स्थित एक कॉलेज से एक बेहद दुखद और शर्मनाक घटना सामने आई है. मेडक जिले के रत्नपुरी गांव के तुर्कल खानापुर इलाके में स्थित एक पॉलिटेक्निक कॉलेज में लेक्चरर की तरफ से छात्रों को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है. इस घटना में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा.

जानकारी के अनुसार, रत्नपुरी पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाने वाले लेक्चरर शिवा रेड्डी ने होमवर्क नहीं करने के कारण छात्रों पर बुरी तरह हमला कर दिया. आरोप है कि लेक्चरर ने गुस्से में आकर छात्रों को डंडे और हाथों से इस तरह पीटा जैसे किसी जानवर को मारा जाता है. इतना ही नहीं, छात्रों को मारते समय वह उन्हें लगातार गालियां भी देता रहा.

छात्रों से होमवर्क के बारे में पूछा गया

चश्मदीदों के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब कुछ छात्रों से होमवर्क के बारे में पूछा गया. जब छात्रों ने बताया कि वे होमवर्क पूरा नहीं कर पाए हैं तो लेक्चरर शिवा रेड्डी अचानक भड़क उठे और कक्षा के अंदर ही छात्रों की पिटाई शुरू कर दी. इस दौरान कई छात्रों को गंभीर चोटें आईं. घटना के बाद घायल छात्रों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इस घटना से छात्रों और उनके अभिभावकों में भारी आक्रोश है. स्थानीय लोगों का कहना है कि एक शिक्षक से ऐसी अमानवीय हरकत की उम्मीद नहीं की जा सकती.

 जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस

मामले की जानकारी मिलने के बाद तुर्कला खानापुर क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी लेक्चरर शिवा रेड्डी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रों और उनके परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय पुलिस के अनुसार, आरोपी लेक्चरर से पूछताछ की जा रही है और कॉलेज प्रशासन से भी इस मामले में जवाब मांगा गया है. अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और छात्रों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget