एक्सप्लोरर

Sikkim Election 2024: कभी थे सीएम, अब लड़ रहे पहचान बचाने के लिए चुनाव, लोकसभा में दो-दो सीटों से ठोकेंगे चुनावी ताल

Sikkim Assembly Election 2024: एसडीएफ उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, पूर्व भारतीय फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया बारफुंग (बीएल-आरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेंगे. एमजी भूटिया युकसोम-ताशिडिंग सीट से चुनाव लड़ेंगे.

Sikkim Assembly Election 2024: सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के अध्यक्ष पवन कुमार चामलिंग दो विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने मंगलवार (26 मार्च) को यह घोषणा की. सिक्किम में 32 विधानसभा सीटों और लोकसभा की एक सीट के लिए 19 अप्रैल को एक साथ चुनाव होंगे.

एसडीएफ संसदीय बोर्ड की सोमवार देर रात हुई बैठक के बाद यह तय किया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री पोकलोक-कामरंग सीट के अलावा नामचेबुंग सीट से भी चुनाव लड़ेंगे. पार्टी के संसदीय बोर्ड ने पहले घोषित की गई उम्मीदवारों की सूची में कुछ और बदलाव भी किए हैं. गौरतलब है कि पवन कुमार चामलिंग के नाम पर सबसे लंबे  सिक्किम के सीएम रहे हैं.

कैंडिडेट लिस्ट में एसडीएफ ने किए ये बदलाव

एसडीएफ की कैंडिडेट लिस्ट में पूर्व मंत्री सोमनाथ पौडयाल, संगीता भंडारी के स्थान पर रेनोक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि अनूप थतल वेस्ट पेंडम (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. टीआर खुलाल मानेबुंग डेंटम विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे, जबकि टीका नेपाल और सुमन प्रधान को क्रमश: ज्ञालसिंग-बर्मियोक तथा नामथांग-रातेपानी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है. रिचेंगपोंग (बीएल-आरक्षित) विधानसभा सीट से एस पी भूटिया के स्थान पर नोर्डेन भूटिया की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी गयी है.

पूर्व भारतीय फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया को भी मिला टिकट

सोमवार (25 मार्च) को जारी हुई एसडीएफ उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, पूर्व भारतीय फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया बारफुंग (बीएल-आरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि एमजी भूटिया युकसोम-ताशिडिंग (बीएल-आरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेंगे. पूर्व सांसद पीडी राय सिक्किम में इकलौती लोकसभा सीट से एसडीएफ के प्रत्याशी होंगे.

निर्मल कुमार प्रधान को मेली विधानसभा सीट से टिकट मिला है जबकि सुमन तिवारी को तेमी नामफिंग से चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है. सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) से एसडीएफ में शामिल हुए पूर्व मंत्री एम के शर्मा को खामडोंग सिंगताम सीट से टिकट मिला है. एमके गुरुंग चुजाचेन से चुनाव लड़ेंगे जबकि टीडब्ल्यू लेपचा ज्ञाथांग माचोंग (बीएल-आरक्षित) सीट से चुनाव लड़ेंगे.

ये भी पढ़ें:

Exclusive: नितिन गडकरी ने बताया क्यों पीलीभीत लोकसभा सीट से कटा वरुण गांधी का पत्ता? जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जंतर-मंतर की तरह झारखंड में भी...', छात्रों के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
'जंतर-मंतर की तरह झारखंड में भी...', छात्रों के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
अधर में FCRA और परिसीमन! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget