एक्सप्लोरर

EU में कोविशील्ड को अप्रूवल ना मिलने से परेशान SII, भारत सरकार से की दखल की अपील

यूरोपियन यूनियन ने वैक्सीन पासपोर्ट के लिए अभी तक भारतीय वैक्सीन कोविशील्ड को लिस्ट में शामिल नहीं किया है. इस वजह से EU देशों में यात्रा करने वाले भारतीयों को दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है.

कोरोना की वैक्सीन कोविशील्ड तैयार करने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का वैक्सीन को लेकर अहम बयान आया है. SII की तरफ से कहा गया है कि यूरोपियन यूनियन यानि EU की तरफ से कोविशील्ड को शामिल ना किए जाने से भारतीय छात्रों, और बिजनेस ट्रैवलर्स के लिए मुश्किलें हो रही हैं. ये ना सिर्फ भारतीय बल्कि ग्लोबल इकॉनोमी को प्रभावित करेगा.

SII ने भारत सरकार से की दखल की अपील  

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने सरकार से अपील की है कि कोविशील्ड को भी यूरोपियन यूनियन की लिस्ट में शामिल कराने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए. अगर ऐसा नहीं किया गया तो ये ना सिर्फ विदेश में पढ़ने जाने वाले भारतीय छात्रों बल्कि बिजनेस ट्रैवलर्स को प्रभावित करेगा. बल्कि भारत समेत ग्लोबल इकॉनोमी पर भी बुरा असर पड़ने की आशंका पैदा होगी.

चार वैक्सीन हुई अप्रूव

दरअसल यूरोपियन यूनियन ने अभी तक सिर्फ चार वैक्सीन को ही अप्रूव किया है और सिर्फ इन्हीं टीकों से वैक्सीनेटेड लोगों को यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी अप्रूव करती है. इनमे फाइजर, मॉडर्ना, वैक्सजेरविरिया और जैनस्सन को अप्रूवल मिल सका है. सिर्फ इन्हीं कंपनियों के डोज से वैक्सीनेटेड लोगों को वैक्सीनेशन पासपोर्ट मिला है और यूरोपियन यूनियन के देशों में ट्रैवल करने की अनुमति है.

भारत में बड़ी आबादी को लगा है कोविशील्ड का टीका 

भारत में भी टीकाकरण का अभियान लगातार जारी है और एक बड़ी आबादी को कोविशील्ड वैक्सीन दी गई है. कोविशील्ड को यूरोपियन यूनियन की वैक्सीन की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है. ऐसे में विदेश जाने वाले छात्रों, उद्योगपतियों समेत एक बड़े तबके को ये नियम प्रभावित कर रहा है. माना जा रहा है कि ये आर्थिक गतिविधियों पर बुरा असर डाल सकता है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने इसे लेकर सरकार से संवाद किया है. पूनावाला ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को इस मुद्दे को लेकर पत्र भी लिखा है. साथ ही भारत सरकार से इस मामले में दखल देने की अपील की है.

ये भी पढ़ें-

Corona Update: 102 दिन बाद देश में 40 हजार से कम कोरोना केस आए, बीते दिन हुईं 907 मौतें

जम्मू वायु सेना स्टेशन हमले की जांच गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'इस्तीफा दो', लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका गांधी का मार्च, पीएम आवास के बाहर भारी नारेबाजी
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget