एक्सप्लोरर

Sidhu Moose Wala Cremation: सिद्धू मूसेवाला का उनके पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार, चाहनेवालों की उमड़ी भीड़

Sidhu Moose Wala Cremation: पंजाब के मशहूर गायक अभिनेता और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की रविवार को हत्या कर दी गई थी. आज उनका अंतिम संस्कार किया गया.

Sidhu Moose Wala Last Rites: पंजाब के मशहूर गायक अभिनेता और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) का उनका पैतृक गांव मूसा (Musa Village) में अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा उनके सबसे पसंदीदा ट्रैक्टर में निकाली गई थी. ट्रैक्टर में उनके पार्थिव शरीर के साथ माता-पिता भी मौजूद थे. अंतिम यात्रा के दौरान सिद्धू के पिता बेहद भावुक नजर आए इस दौरान इन्होंने अपनी पगड़ी तक उतार दी. अंमित संस्कार से पहले सिद्धू मूसेवाला को लाल रंग की पगड़ी भी पहनाई गई.

सिद्धू मूसेवाला के आखिरी सफर में हज़ारों चाहने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है. सिद्धू मूसेवाला के पिता उन्हें मुखाग्नि दी. मूसेवाला की रविवार को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. मूसेवाला (27) कांग्रेस नेता भी थे. पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई. 

6 महीने बाद होनी थी शादी

सिद्धू मूसेवाला की 6 महीने में बाद शादी होने वाली थी. बताया जा रहा है कि अक्टूबर में सिद्धू की शादी तय थी. जिस लड़की से उनकी शादी होनी थी, उनका भी रो रोकर बुरा हाल है. बीते रोज भी उनकी होने वाली पत्नी अपने परिवार के साथ सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंची थीं. मंगलवार को मूसेवाला की अंतिम यात्रा से पहले उनके प्रसंशकों ने उनके घर के बाहर उनके पक्ष में नारेबाजी की. वहीं उनकी मौत पर भारत ही नहीं कनाडा में भी शोक मनाया जा रहा है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हत्या की जिम्मेदारी

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है. बिश्नोई मकोका के तहत एक संगठित अपराध मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के सदस्य कनाडा में रहने वाले गोल्डी बरार ने फेसबुक पोस्ट में सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली है, मूसेवाला को दिनदहाड़े कम से कम 30 बार गोली मारी गई थी. 

पांच लोगों को देहरादून से लिया हिरासत में 

अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने सोमवार को पांच लोगों को देहरादून से हिरासत में लिया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए शुरू किए गए प्रयासों के साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज में नजर आने वाले उन लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिन्होंने रविवार को मानसा के एक ढाबे में खाना खाया था. ये सीसीटीवी फुटेज उसी ढाबे की है. 

सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर क्या बोले पंजाब के सीएम?

वहीं सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या के मामले को लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने कहा इस जघन्य अपराध के दोषियों को न्याय के कटघरे तक लाने में राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से कराने का अनुरोध करेगी. 

ये भी पढ़ें- 

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम मोदी ने कर दिया ट्रांसफर, ऐसे चेक करें अपने खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त का पैसा! 

Mamata Banerjee on BJP: ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को बताया 'मिलावटी', 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में अमित शाह की महा पदयात्रा, SIR पर देंगे जवाब, जानें BJP का प्लान
हैदराबाद में अमित शाह की महा पदयात्रा, SIR पर देंगे जवाब, जानें BJP का प्लान
Explained: आंध्र प्रदेश के तट पर चक्रवात मुरासु का खतरा, कितना तैयार है भारत का आपदा तंत्र?
Explained: आंध्र प्रदेश के तट पर चक्रवात मुरासु का खतरा, कितना तैयार है भारत का आपदा तंत्र?
चक्रवाती तूफान से इस राज्य का मौसम खराब, भीषण बारिश का अलर्ट, 100 KMPH की हवाएं चलेंगी
चक्रवाती तूफान से इस राज्य का मौसम खराब, भीषण बारिश का अलर्ट, 100 KMPH की हवाएं चलेंगी
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
पंजाब चुनाव से पहले AAP को तीसरा झटका! अब अमृतसर के विधायक ने सौंपा इस्तीफा
पंजाब चुनाव से पहले AAP को तीसरा झटका! अब अमृतसर के विधायक ने सौंपा इस्तीफा
आज देर रात तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान मुरासु, IMD की चेतावनी, 2 दिन स्कूल बंद
आज देर रात तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान मुरासु, IMD की चेतावनी, 2 दिन स्कूल बंद
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक, फैंस को दी फ्लाइंग किस
Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
यूपी चुनाव के लिए BJP का चक्रव्यूह तैयार, PM मोदी और अमित शाह संभालेंगे कमान
यूपी चुनाव के लिए BJP का चक्रव्यूह तैयार, PM मोदी और अमित शाह संभालेंगे कमान
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
Paperless Airport Entry: एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
एयरपोर्ट पर अब पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं, क्या है नई तकनीक, कैसे करेगी काम?
Embed widget