एक्सप्लोरर

कर्नाटक: कांग्रेस का दलित कार्ड, सिद्धारमैया बोले- दलित के लिए सीएम पद छोड़ सकता हूं

इस बार कर्नाटक में 224 में से 222 सीटों पर ही वोटिंग हुई है. इसलिए बहुमत का आंकड़ा 112 सीटें हो जाता है. एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी सिर्फ दो सीटों से बहुमत से दूर है.

नई दिल्ली: कर्नाटक में वोटिंग और एग्जिट पोल के बाद सबको 15 मई को आने वाले नतीजे का इंतजार है. इस बीच कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने बड़ा बयान देते दिया है. सिद्धारमैया ने कहा है कि वो किसी दलित के लिए सीएम पद छोड़ सकते हैं.

क्या कहा सिद्धारमैया ने ? अपने घर के बाहर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सिद्धारमैया ने कहा, ''मैं दलित के लिए पद छोड़ने को तैयार हूं. अगर आलाकमान चाहे तो मुझे दलित को सीएम पद सौंपने में कोई आपत्ति नहीं है.'' इसके साथ ही सिद्धारमैया ने एक और बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी चुनाव था. अब वो राजनीति में तो सक्रीय रहेंगे लेकिन चुनाव नहीं लड़ेंगे.

क्यों दलित के लिए पद छोड़ने को हुए तैयार? दरअसर आपको बता दें कि तमाम एग्जिट पोल कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की ओर इशारा कर रहे हैं. ऐसे में कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस की भूमिका किंग मेकर वाली हो जाती है. कांग्रेस त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में जेडीएस के समर्थन के लिए दलित सीएम कार्ड खेल सकती है.

एग्जिट पोल पर क्या बोले सिद्धारमैया? मुख्यमंत्री सिर्धारमैया ने सभी एग्जिट पोल को सिरे से खारिज कर दिया है. सिद्धारमैया ने ट्वीट किया, ''एग्जिट पोल अगले दो दिन तक मनोरंजन का जरिया है. सभी पोल का औसत निकालना वैसा ही है जैसे एक आदमी नदी पार कर रहा है और उसने सांख्यिकी के जानकार पर भरोसा कर लिया है जिसने औसत निकाल कर ये कहा कि नदी की गहराई चार फीच है. कृपया औसत नोट कर लीजिए, 6+4+2=4...6फीट पर आप डूब जाएंगे. इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों औऱ शुभचिंतकों एग्जिट पोल की चिंता ना करें. आराम करें और वीकेंड का मजा लें. हम वापस आ रहे हैं.''

क्या कहते हैं अन्य चैनल के एग्जिट पोल? सात चैनलों के एग्जिट पोल के औसत के मुताबिक बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती नज़र आ रही है, लेकिन उसको बहुमत नहीं मिल रहा है. बीजेपी को 102, कांग्रेस को 85, जेडीएस को 32 और अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान है. टाइम्स नाउ और चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 120 सीटों के साथ बहुमत मिलेगा. एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी सिर्फ दो सीटों से बहुमत से दूर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
LIVE: अभिजीत दीपके को लेकर SEM कोर्ट पहुंची दिल्ली पुलिस, कुछ ही देर में सुनवाई
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा
दिल्ली में लोकतंत्र की बात, तेलंगाना में पुलिस का पहरा: CJP ने कांग्रेस को दोहरे रवैये पर घेरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
'दुर्भाग्यपूर्ण, कुछ बाहरी ताकतों की वजह से...', CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget