एक्सप्लोरर

क्या पूरे 5 साल तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने रहेंगे सिद्धारमैया? खुद कर दिया साफ

Karnataka Politics: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार (10 जुलाई, 2025) को नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि वे पूरे 5 साल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार (10 जुलाई, 2025) को नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर पूर्ण विराम लगाते हुए साफ कहा कि वो पूरे 5 साल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे. उन्होंने मीडिया से बातचीत में दो टूक कहा, "सरकार स्थिर है, मुझे हटाने की कोई योजना नहीं है और न ही मुख्यमंत्री पद के लिए कोई जगह है."

कई दिनों से पार्टी के भीतर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, खासकर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थकों की ओर से संकेत मिल रहे थे कि सत्ता में बदलाव हो सकता है, लेकिन सिद्धारमैया के बयान ने इन सभी चर्चाओं को फिलहाल शांत कर दिया है. 

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, "कांग्रेस की सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी और मैं ही मुख्यमंत्री रहूंगा. यह हाईकमान का निर्णय है और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा." यह बयान ऐसे समय आया है जब पार्टी के भीतर गुटबाजी की खबरें सुर्खियों में थीं. सिद्धारमैया के बयान से यह संकेत गया है कि कांग्रेस आलाकमान फिलहाल कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के मूड में नहीं है.

सिद्धारमैया ने कही ये बड़ी बात

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, सिद्धारमैया ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है. उन्होंने साफ किया, "यही मेरा जवाब है." साथ ही डीके शिवकुमार का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि खुद शिवकुमार ने कहा है कि सीएम पद खाली नहीं है. दोनों नेताओं ने यह भी दोहराया कि आलाकमान जो फैसला करेगा, वे उसका पूरी तरह पालन करेंगे.

सिद्धारमैया ने बताया कि उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात के लिए समय मांगा है, लेकिन अब तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है. वहीं, सीएनएन-न्यूज18 को दिए एक विशेष इंटरव्यू में उन्होंने स्पष्ट किया कि न तो वह कहीं जा रहे हैं और न ही पद छोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा, "मैं पांच साल के लिए मुख्यमंत्री हूं, मैं कहीं नहीं जा रहा हूं." साथ ही यह भी दोहराया कि कोई पद खाली नहीं है. जहां सिद्धारमैया ने अपने कार्यकाल को पूरा करने का भरोसा जताया, वहीं उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इस मुद्दे पर कोई सीधी प्रतिक्रिया देने से परहेज किया है.

डीके शिवकुमार ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को किया खारिज

इससे पहले कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बुधवार (09 जुलाई, 2025) को नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि फिलहाल मंत्रिमंडल में किसी तरह के बदलाव की कोई योजना नहीं है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया, "मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल नहीं होगा. मैं और मुख्यमंत्री राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं."

ये भी पढ़ें-

6 दिन बाद यमन में फांसी! निमिषा को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, कहा- 'केंद्र दखल दे तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर मथुरा में अलर्ट, पुलिस ने इन रास्तों की आवाजाही पर लगाई रोक
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर मथुरा में अलर्ट, पुलिस ने इन रास्तों की आवाजाही पर लगाई रोक
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताई हैरान कर देने वाली वजह
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताई वजह
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर मथुरा में अलर्ट, पुलिस ने इन रास्तों की आवाजाही पर लगाई रोक
बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर मथुरा में अलर्ट, पुलिस ने इन रास्तों की आवाजाही पर लगाई रोक
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
दुनिया में कहां हैं सबसे ज्यादा हवाई अड्डे, टॉप-10 में कौन से देश? जानें किस नंबर पर है भारत
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी बताई हैरान कर देने वाली वजह
काजोल और ट्विंकल के चैट शो में क्यों नहीं दिखे शाहरुख खान? एक्टर ने खुद बताई वजह
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
उधमपुर-बारामूला रेल लिंक को आगे बढ़ाने का प्लान, उरी रेलवे लाइन का DPR तैयार; रेल मंत्री ने संसद में दी जानकारी
उधमपुर-बारामूला रेल लिंक को आगे बढ़ाने का प्लान, उरी रेलवे लाइन का DPR तैयार; रेल मंत्री ने संसद में दी जानकारी
ग्लाइकोलिक एसिड क्यों कहलाता है लिक्विड गोल्ड? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें 5 हैरान करने वाले फायदे
ग्लाइकोलिक एसिड क्यों कहलाता है लिक्विड गोल्ड? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें 5 हैरान करने वाले फायदे
दीवार से कितनी दूर रखनी चाहिए वॉशिंग मशीन, जान लीजिए अपने काम की बात
दीवार से कितनी दूर रखनी चाहिए वॉशिंग मशीन, जान लीजिए अपने काम की बात
Embed widget