एक्सप्लोरर

Siddaramaiah Oath Ceremony: डीके शिवकुमार अकेले डिप्टी सीएम, सिद्धारमैया मुख्यमंत्री, कांग्रेस का आधिकारिक ऐलान- कर्नाटक में 20 मई को शपथ ग्रहण

Siddaramaiah Oath Ceremony: कर्नाटक में 20 मई को शपथ ग्रहण समारोह होगा. कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इसी दिन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री भी शपथ ग्रहण करेंगे. 

Karnataka Swearing-In-Ceremony: कर्नाटक में कई दिनों तक चले मंथन के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा इसकी तस्वीर साफ हो गई है. अब कांग्रेस ने कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर दिन भी तय कर लिया है. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि 20 मई को दोपहर 12.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा. उन्होंने कहा कि इसी दिन मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे. 

केसी वेणुगोपाल ने आगे बताया कि सिद्धारमैया कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे वहीं, डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री होंगे. पार्टी को 13 मई को बहुमत मिला, 14 को सीएलपी मीटिंग हुई, जिसमें कांग्रेस पार्टी ने ऑब्जर्वर बनाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है. हम आम सहमति में विश्वास करते हैं, डिक्टेटरशिप में नहीं. सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दोनों ही पार्टी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं.

वेणुगोपाल ने किया कर्नाटक की जनता का धन्यवाद 

वेणुगोपाल ने कर्नाटक के लोगों का कांग्रेस को इस शानदार जीत के दिलान के लिए धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि "मैं राज्य के गरीब मिडिल क्लास लोगों का धन्यवाद करता हूं जो कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े रहे. हमारी सीनियर लीडरशिप ने इस जीत के लिए काफी ज्यादा मेहनत की थी". उन्होंने कहा कि इस जीत की शुरुआत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के साथ हुई थी और प्रियंका गांधी के मार्गदर्शन ने भी बड़ी भूमिका निभाई है. 

ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले की नहीं हुई है आधिकारिक पुष्टि

डीके शिवकुमार के करीबी लोगों का दावा है कि दोनों नेताओं को मुख्यमंत्री बनने के लिए ढाई-ढाई साल मिलेंगे, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस पर चर्चा 2024 के राष्ट्रीय चुनावों के बाद तक के लिए टाल दी गई है. हालांकि, सिद्धारमैया ने पूरी तरह से पावर शेयरिंग फॉर्मूला से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि उनसे इस बारे में कुछ बात नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें: 

Karnataka Politics: कर्नाटक में सीएम पद के लिए रोटेशन पर रुख साफ नहीं, शिवकुमार के करीबियों का दावा- ढाई-ढाई साल...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र सरकार ने करवाई गांवों के विकास में AI की एंट्री, PMAY-G में अब AI लगाएगा फर्जीवाड़े पर लगाम
केंद्र सरकार ने करवाई गांवों के विकास में AI की एंट्री, PMAY-G में अब AI लगाएगा फर्जीवाड़े पर लगाम
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को टैरिफ पर लगा झटका तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को टैरिफ पर लगा झटका तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'अगर सांसद को टेरर फंडिंग केस में रिहा किया तो...', इंजीनियर राशिद की याचिका पर दिल्ली HC ने NIA से पूछा
'अगर सांसद को टेरर फंडिंग केस में रिहा किया तो...', इंजीनियर राशिद की याचिका पर दिल्ली HC ने NIA से पूछा
मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, मंत्री केएन नेहरू के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश, जानें पूरा मामला
मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, मंत्री केएन नेहरू के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: कांग्रेस ने देश को शर्मसार किया? AI Summit में बवाल पर सटीक विश्लेषण !
Congress Bharat Mandapam Protest: AI 'महाकुंभ' में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन | BJP | Congress
Chitra Tripathi: AI समिट में दुनिया आई क्यों Congress ने 'बेशर्मी' दिखाई? | Youth Congress Protest
USA attack on IRAN: 'Trump ने गिड़गिड़ाकर मांगा था सेफ एग्जिट! 'Iran के प्रोफेसर का बड़ा खुलासा!
Money Market Funds क्या हैं? Safe Return या Hidden Risk | MMF Explained in Hindi | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre 0.05
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'SIR के लिए अब तक हमें अधिकारी नहीं मिले', 'ये स्पेशल ऑफिसर ले आए हैं', बंगाल सरकार और EC की बहस सुनकर सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया ये आदेश
'SIR के लिए अब तक हमें अधिकारी नहीं मिले', 'ये स्पेशल ऑफिसर ले आए हैं', बंगाल सरकार और EC की बहस सुनकर सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया ये आदेश
1 साल 9 महीने के मासूम भांजे को मौसी ने क्यों उतारा मौत के घाट? पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
1 साल 9 महीने के मासूम भांजे को मौसी ने क्यों उतारा मौत के घाट? पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
Trump Tariff: 'दुनिया के हर देश के साथ जंग में नहीं है अमेरिका', टैरिफ पर US सुप्रीम कोर्ट की ट्रंप को दो टूक 
'दुनिया के हर देश के साथ जंग में नहीं है अमेरिका', टैरिफ पर US सुप्रीम कोर्ट की ट्रंप को दो टूक 
'फ्री का पैसा ले रहा है क्या?' टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय दिग्गज ने पाक हेड कोच की लगाई क्लास
'फ्री का पैसा ले रहा है क्या?'भारतीय दिग्गज ने पाक हेड कोच की लगाई क्लास
Toxic का टीजर रिलीज होते ही 'रामायण' के 'रावण' की आई लोगों को याद, बोले- 'रणबीर पर भारी पड़ेगा यश'
Toxic का टीजर रिलीज होते ही 'रामायण' के 'रावण' की आई लोगों को याद, बोले- 'रणबीर पर भारी पड़ेगा यश'
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को टैरिफ पर लगा झटका तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को टैरिफ पर लगा झटका तो आया कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Vitamin K Deficiency: मसूड़ों से खून आना और नीले निशान पड़ना है खतरे की घंटी, शरीर में हो गई है इस खास विटामिन की कमी
मसूड़ों से खून आना और नीले निशान पड़ना है खतरे की घंटी, शरीर में हो गई है इस खास विटामिन की कमी
इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2 हजार रुपये, जानें किसे नहीं मिलेगी किसान निधि की 22वीं किस्त?
इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2 हजार रुपये, जानें किसे नहीं मिलेगी किसान निधि की 22वीं किस्त?
Embed widget