एक्सप्लोरर

Karnataka Politics: कर्नाटक में सीएम पद के लिए रोटेशन पर रुख साफ नहीं, शिवकुमार के करीबियों का दावा- ढाई-ढाई साल...

Karnataka Results: कर्नाटक में CM पद के लिए रोटेशन की अवधि होगी या नहीं, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है. अब डीके शिवकुमार के करीबी लोगों का दावा सामने आया है.

Karnataka Siddaramaiah Oath Ceremony: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत के साथ सत्ता हासिल कर ली है. राज्य में सीएम पद को लेकर चल रहे मंथन पर विराम लग चुका है. कांग्रेस ने चार दिनों की बातचीत के बाद इस मामले पर गतिरोध को सुलझा लिया. कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के दावेदार सिद्धारमैया राज्य के शीर्ष निर्वाचित पद को पाने के लिए एक समझौते के फॉर्मूले पर सहमत हो गए. वहीं, डीके शिवकुमार उनके डिप्टी होंगे और राज्य पार्टी प्रमुख बने रहेंगे. बुधवार (17 मई) देर रात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद इस फॉर्मूले पर सहमति बनी.

हालांकि, मुख्यमंत्री पद के लिए रोटेशन की अवधि होगी या नहीं, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है. डीके शिवकुमार के करीबी लोगों का दावा है कि दोनों नेताओं को मुख्यमंत्री बनने के लिए ढाई-ढाई साल मिलेंगे, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस पर चर्चा 2024 के राष्ट्रीय चुनावों के बाद तक के लिए टाल दी गई है.

डीके के करीबियों को प्रमुख मंत्रालय की उम्मीद
शिवकुमार के करीबियों को उम्मीद है कि उन्हें प्रमुख मंत्रालय मिलेंगे, क्योंकि पोर्टफोलियो अभी तय नहीं हुए हैं. लेकिन, जानकारी जल्द ही सामने आएगी. फिलहाल, स्पष्ट है कि एक सौदा हो गया है. वहीं, सिद्धारमैया और शिवकुमार सत्ता बंटवारे की व्यवस्था को अंतिम रूप देने से पहले सोनिया गांधी से मिलना चाहते थे. दिल्ली में न होने के चलते उन्होंने सोनिया से फोन पर बात की.

दोनों नेताओं ने राहुल गांधी से की मुलाकात
सीएम पद को लेकर बातचीत के लिए सिद्धारमैया और शिवकुमार दिल्ली पहुंचे थे. सिद्धारमैया ने राहुल गांधी से बुधवार की सुबह 11:30 बजे सोनिया गांधी के आवास 10, जनपथ पर मुलाकात की. एक घंटे बाद डीके शिवकुमार ने राहुल गांधी से मुलाकात की. इस पूरे दिन के बाद शिवकुमार ने मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की, जो उस दिन में वरिष्ठ नेता के साथ डीके की दूसरी मुलाकात थी.

ये भी पढ़ें- DK Shivakumar: डिप्टी CM बनने के लिए कैसे माने डीके शिवकुमार? राहुल नहीं...गांधी परिवार के इस शख्स का है बड़ा रोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
Xप्लेन: 3000 नौकरियां बचीं पर विवाद बरकरार, झारखंड भर्ती मामले में अब आगे क्या होगा?
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा
असम के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़े हुए द ग्रेट खली, शिवसागर का किया दौरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget