एक्सप्लोरर

Shubhanshu Shukla Sister Video: 'वही भावनाएं फिर लौट आईं...', भाई शुभांशु शुक्ला के ISI से वापसी को लेकर बहन शुचि ने यूं जताई खुशी

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला Axiom-4 मिशन से ISS से धरती पर लौट रहे हैं. लखनऊ में उनके परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है. मां और बहन ने उनकी सलामती के लिए पूजा की है.

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला Axiom-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से धरती पर लौटने को तैयार हैं. लखनऊ में उनके परिवार के लिए यह पल बेहद गर्व और भावुकता से भरा है. शुभांशु की मां आशा शुक्ला और बहन शुचि मिश्रा ने बेटे और भाई की सलामती के लिए भगवान शिव की पूजा की और बताया कि वे उन्हें गले लगाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए मां आशा शुक्ला ने कहा, "अगर हमारे बस में होता तो हम वहीं पहुंचकर उसे गले लगा लेते, लेकिन फिलहाल तो हम यहीं से उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं." उन्होंने बताया कि आज के दिन विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा की गई. "हम सुबह जल्दी उठे, मंदिर गए और शिव अभिषेक किया. भगवान से प्रार्थना की कि हमारा बेटा सही-सलामत लौटे."

"वही भावनाएं फिर लौट आईं..."

शुभांशु की बहन शुचि मिश्रा ने कहा, "आज फिर वही भावनाएं आ गईं जो उस दिन थीं जब वो मिशन पर जा रहा था. जब वो वापस आएगा, हम खूब जश्न मनाएंगे." उन्होंने कहा कि परिवार ने हर दिन ईश्वर को धन्यवाद दिया और प्रार्थना की. "जब उससे बात होती थी तो वो बहुत खुश नजर आता था. पायलट और अब अंतरिक्ष यात्री बनकर उसने भारत की खूबसूरती को अंतरिक्ष से देखा होगा... और इसमें कोई शक नहीं कि सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा."

शुभांशु अंतरिक्ष से बोले- 'आज का भारत गर्व से भरा है'

आईएसएस पर रविवार को Axiom-4 मिशन दल के लिए एक भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान शुभांशु शुक्ला ने मशहूर अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की लाइन को दोहराया "आज का भारत अभी भी सारे जहां से अच्छा दिखता है."

उन्होंने आगे कहा, "आज का भारत अंतरिक्ष से महत्वाकांक्षी दिखता है, निडर दिखता है, आत्मविश्वासी दिखता है और गर्व से भरा दिखता है. इन्हीं वजहों से मैं फिर से कह सकता हूं कि आज का भारत अभी भी सारे जहां से अच्छा दिखता है."

ये भी पढ़ें-

सऊदी से कतर तक इन मुस्लिम देशों ने दिया पाकिस्तान को बड़ा झटका, भारत से मंगवाई ये खतरनाक मिसाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, SC ने कहा- UPSC से सीखिए
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
SC बार एसोसिएशन चुनाव में गौरव भाटिया को झटका, किसे मिली जीत?
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
बफैलो मीट एक्सपोर्ट में भारत का दबदबा, दुनिया में बढ़ी डिमांड
Xप्लेन: दतिया में 16 महीने की बच्ची की मौत, भारत में कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?
भारत में कुपोषण का काला सच, कौन सा जिला और राज्य सबसे आगे?

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget