एक्सप्लोरर

शुभेंदु अधिकारी को ‘जेड’ कैटगरी की सुरक्षा मिली, जानिए कितने जवान रहेंगे सिक्योरिटी में

केंद्र सरकार ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शुभेंदु अधिकारी को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है. आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी.

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शुभेंदु अधिकारी को केंद्र सरकार ने ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है. आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया. उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में आवाजाही के दौरान अधिकारी (50) को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सशस्त्र कमांडो सुरक्षा मुहैया कराएंगे.

सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में एक आदेश जारी कर दिया है. उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल को छोड़कर अन्य जगहों पर उन्हें केंद्रीय अर्द्धसैन्य बल के ‘वाई प्लस’ स्तर की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी. अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया. इससे पहले उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से राज्य के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत करेंगे.

छह-सात सशस्त्र कमांडो की एक मोबाइल टीम की सुविधा मिलेगी

‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत अधिकारी को सीआरपीएफ के छह-सात सशस्त्र कमांडो की एक मोबाइल टीम और एक पायलट वाहन और एक एस्कॉर्ट वाहन की सुविधा मिलेगी. उन्होंने बताया कि अधिकारी को संभावित खतरे के मद्देनजर सुरक्षा मुहैया कराने के पहले केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की एक रिपोर्ट का आकलन किया गया. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस सप्ताह की शुरुआत में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय की सुरक्षा भी बढ़ाते हुए पश्चिम बंगाल में उनके दौरे के दौरान काफिले में ‘‘बुलेट रोधी’’ कार की सुविधा भी प्रदान की है.

सांसद नारायण राणे को ‘वाई’ श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है

बीजेपी के महासचिव और पश्चिम बंगाल मामलों के प्रभारी विजयवर्गीय को सीआईएसएफ सुरक्षा प्रदान करती है. संबंधित घटनाक्रम में गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र से सांसद नारायण राणे को ‘वाई’ श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है. सीआईएसएफ राणे (68) को देश भर में सुरक्षा मुहैया कराएगी और आवाजाही के दौरान उनके साथ दो सुरक्षा कर्मी रहेंगे.

यह भी पढ़ें.

हाथरस केस: जानिए- किस आधार पर CBI ने दाखिल की चार्जशीट, कौन सी धारा लगाई?

पश्चिम बंगाल पुलिस की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, कैलाश विजयवर्गीय समेत 6 बीजेपी नेताओं को मिली बड़ी राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget