एक्सप्लोरर

Shraddha Murder: चेहरे और गले पर चोट के निशान, जांच में जुटी 3 राज्यों की पुलिस, आफताब की बर्बरता के और कितने राज?

Shraddha Murder Case: आफताब पूनावाला ने इस साल मई में श्रद्धा का मर्डर कर दिया था. अब इस मामले में कई राज खुलने लगे हैं. पुलिस मामले की तह तक जाने की हर कोशिश कर रही है.

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड में कई ऐसी बाते सामने आने लगी है, जिससे पूरे देश का खून खौल रहा है. हर कोई आफताब को फांसी की सजा देने की मांग कर रहा है. आफताब और श्रद्धा के रिश्तों को लेकर भी लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब श्रद्धा की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिससे आफताब की बर्बरता का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है. इस मामले में अब एक नहीं बल्कि तीन राज्यों की पुलिस जांच कर रही है. दिल्ली पुलिस के साथ अब उत्तराखंड और हिमाचल पुलिस भी इस मामले की तह तक जाने के लिए जांच कर रही है. 

पहले जांच में सामने आया था कि दोनों के बीच काफी झगड़े होते थे. इन्हीं झगड़ों को कम करने और रिश्ते की नई शुरुआत के मकसद से दोनों मई के ही महीने में कई जगहों पर घूमने गए थे. हत्या के कुछ दिन पहले ही श्रद्धा 4 मई को आफताब के साथ उत्तराखंड में शिवपुरी के पास वशिष्ठ गुफा गई थी. ये गुफा गंगा नदी के किनारे हैं. यहीं से श्रद्धा ने आखरी रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. 

हिमाचल-उत्तराखंड में जांच जारी 

श्रद्धा ने इस रील में लिखा है कि 1500 किलोमीटर घूमने के बाद उसने ये तय किया था कि वो दिन के आखिरी में इस खूबसूरत जगह पर सनसेट देखने जाएगी. इसके बाद 11 मई को श्रद्धा ने एक अपनी फोटो डाली, जो एक कैफे के अंदर की है. इसमें उसने ज्यादा से ज्यादा एक्सप्लोर करने की बात लिखी है. सूत्रों के मुताबिक ये कैफे हिमाचल में है. पुलिस अब जांच के लिए इन जगहों पर जाकर मामले का पता लगा रही है. श्रद्धा और आफताब इन शहरों में जहां-जहां गए और ठहरे उन तमाम लोकेशन से  लोगों के स्टेटमेंट भी रिकॉर्ड किए जा रहे हैं. 

आफताब करता था श्रद्धा के साथ मारपीट 

श्रद्धा की तस्वीर के साथ ही उसके मेडिकल पेपर भी सामने आ चुके हैं. एक तस्वीर भी सामने आई है, जिससे यह साफ पता चलता है कि आफताब उसे कितनी बुरी तरह मारता था. श्रद्धा के एक दोस्त ने ये तस्वीर उपलब्ध कराई है. गले से लेकर गाल तक मारपीट के निशान दिख रहे हैं. इसके बाद भी वह आफताब के साथ अपने रिश्तें को ठीक करने के लिए हर तरह की कोशिश कर रही थी. 

वहीं, टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन की टीम इस मामले में जिससे पूरी साजिश, प्लानिंग और उसके इम्प्लीमेंटेशन के तारों को जोड़ने में लगी हुई है. आफताब, श्रद्धा और इनके दोस्तों की चैट्स को रिट्रीव किया जा रहा है. पुलिस ने अलग-अलग मैसेजिंग ऐप्स से चैट की डिटेल्स की जानकारी मांगी है. इसके साथ ही श्रद्धा, आफताब के फोन की पास्ट लोकेशन का पता लगाने के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर्स से भी मदद ली जा रही है. आफताब की इंटरनेट हिस्ट्री निकालने के लिए जल्द गूगल से बातचीत की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें: 

Shraddha Murder Case: सामने आई आरोपी आफताब की हैवानियत वाली पहली तस्वीर, श्रद्धा के चेहरे पर दिखे चोट के निशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE:पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का धरना खत्म, हिरासत में राहुल-प्रियंका, दीपके बोले- पुलिस हेडक्वार्टर तक करेंगे मार्च
LIVE: कांग्रेस का धरना खत्म, हिरासत में राहुल-प्रियंका, दीपके बोले- पुलिस हेडक्वार्टर तक होगा मार्च
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
राहुल-प्रियंका को पुलिस ने किया डिटेन, अखिलेश यादव को PM आवास से हटाया गया
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
Sonam Wangchuk: ‘इच्छा के खिलाफ अस्पताल में रखा गया’, सोनम वांगचुक मामले में बढ़ा विवाद, डॉक्टर संगठनों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र
‘इच्छा के खिलाफ अस्पताल में रखा गया’, सोनम वांगचुक मामले में बढ़ा विवाद, डॉक्टर संगठनों ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget