एक्सप्लोरर

किसी ने पिता के किए टुकड़े, किसी ने बैग में भरकर फेंक दी लाश, श्रद्धा मर्डर केस के अलावा सामने आए ये खौफनाक मामले

Body Chopped Case: देश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जब हत्या करने के बाद आरोपी ने लाश के टुकड़े-टकड़े कर दिए. कहीं किसी ने पिता के टुकड़े कर दिए, कहीं किसी ने बैग में भरकर फेंक दी लाश.

Shraddha Murder Case: इंसान जुर्म करते समय कब दरिंदा बन जाता है उसे खुद भी पता नहीं चलता. देश में कई ऐसे केस सामने आए, जिन्होंने रिश्तों को शर्मसार किया है. यह मामले इस इस बात के गवाह बने हैं कि इंसान को सच में हैवान बनते देर नहीं लगती. इस समय श्रद्धा मर्डर केस को लेकर देशभर के लोगों का खून खौल रहा है लेकिन, इसके अलावा भी ऐसे कई मामले हैं, जिसमें कातिल ने कत्ल के बाद लाश के टुकड़े-टुकड़े किए और ठिकाने लगाया. 

पश्चिम बंगाल के बरूईपुर इलाके से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया, यहां बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी और मां के साथ मिलकर लाश के पांच टुकड़े कर इन्हें ठिकाने लगाने का काम किया. पिता नेवी से रिटायर था, जिसे शराब की लत थी. बाप-बेटे में अक्सर लड़ाई-झगड़े होते थे, 14 नवंबर तक झगड़ा काफी बढ़ गया. फिर बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया और लाश को पांच टुकड़ों में बांटकर ठिकाने लगा दिया. इसमें उसकी मां ने भी उसका साथ दिया. 

2010 की दिल दहलाने वाली घटना 

2010 में उत्तराखंड के देहरादून से ऐसी ही दिल दहलाने वाली घटना सामने आई थी. यहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद उसकी लाश के छोटे-छोटे टुकड़े कर उन्हें फ्रीजर में छिपा दिया था. हत्या के बाद लाश के 72 टुकड़े किए गए थे. वह रोज लाश के टुकड़ों को एक-एक कर ठिकाने लगाता था. इन दोनों की ही लव मैरिज हुई थी. इस हादसे के बाद भी हत्यारा राजेश अपने दो बच्चों के साथ उसी फ्लैट पर आम जिंदगी जी रहा था. 

मुंबई नीरज हत्याकांड 

मुंबई में 2008 में सामने आए नीरज ग्रोवर मर्डर केस ने भी लोगों की रूह कंपा दी थी. यह ऐसा मामला है जो कोई भुलाए नहीं भूला सकता. नीरज ग्रोवर एक टीवी प्रोड्यूसर था. यह हत्या एक लव ट्राएंगल के चलते की गई थी. मामले में कन्नड़ अभिनेत्री मारिया सुसाइराज और नेवी ऑफिसर मैथ्यू शामिल थे. मारिया के फ्लैट में मैथ्यू और नीरज के झगड़े में नीरज की हत्या हो गई. इसके बाद मारिया और मैथ्यू ने मिलकर नीरज की लाश के 300 टुकड़े कर प्लास्टिक बैग में भरकर शव के टुकड़ों को जंगल में अलग-अलग जगह पर फेंक दिया. 

नैना साहनी हत्याकांड

नैना साहनी हत्याकांड तंदूर कांड के नाम से चर्चित है. जिसमें नैना साहनी के प्रेमी ने केवल शक के आधार पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. इसके बाद नैना के शव के टुकड़ों को तंदूर की भट्टी में डालकर जला दिया था. यह दोनों लिव इन में रहते थे. बाद में दोनों में झगड़े होने लगे और सुशील ने शक के चलते उसकी हत्या कर लाश के टुकड़े कर दिए और इन टुकड़ों को बाद में भट्टी में डालकर जला दिया. 

श्रद्धा मर्डर केस 

हाल ही सामने आया श्रद्धा मर्डर केस अभी पूरी तरह सुलझ नहीं पाया. इस हत्या का आरोपी श्रद्धा का बॉयफ्रेंड आफताब है, जिसने उसकी हत्या कर लाश के 35 टुकड़े कर दिए. वह एक-एक कर इन टुकड़ों को महरौली के जंगल में फेंका करता था. पुलिस ने श्रद्धा के दोस्त को शक के आधार पर हिरासत में लिया था, अब इस मामले में धीरे-धीरे कई खुलासे हो रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: 

बेटे ने नेवी से रिटायर पिता को उतारा मौत के घाट, मां के साथ मिलकर आरी से किए टुकड़े... फिर खुद ही पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget