एक्सप्लोरर

बेटे ने नेवी से रिटायर पिता को उतारा मौत के घाट, मां के साथ मिलकर आरी से किए टुकड़े... फिर खुद ही पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Crime News: मृतक उज्ज्वल चक्रवर्ती (Ujjwal Chakraborty) भारतीय नौसेना के पूर्व गैर-कमीशन अधिकारी थे, जो साल 2000 में रिटायर हुए थे. उज्ज्वल को शराब पीने की लत थी.

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के बरूईपुर इलाके में एक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बेटे ने अपने नेवी से रिटायर पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने शव बरामद कर लिया. जब पुलिस मामले की तह तक गई तो पता चला कि बेटे ने ही अपनी मां के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतारा था और आरी से शव के पांच टुकड़े कर ठिकाने लगा दिए थे. 

पुलिस ने बताया कि 19 नवंबर को एक तालाब से एक पूर्व नौसेना अधिकारी का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान उज्ज्वल चक्रवर्ती (55 वर्षीय) के रूप में हुई है. उज्ज्वल भारतीय नौसेना के पूर्व गैर-कमीशन अधिकारी थे, जो 2000 में रिटायर हुए थे. यह शव प्लास्टिक में लिपटा हुआ था. 

झगड़े के बाद पिता को उतारा मौत के घाट

मृतक के परिवार के सदस्यों ने ही 15 नवंबर को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन, जब मामले का खुलासा हुआ तो पता चला की बेटे ने ही अपने पिता की हत्या की थी. 14 नवंबर को उनके परिवार में काफी झगड़ा हुआ था. झगड़ा इतना बड़ गया कि उनके बेटे ने उनपर हमला कर दिया और उनकी मौत हो गई, जिसके बाद बेटे ने शव के पांच टुकड़े किए और मां के साथ मिलकर सभी को ठिकाने लगा दिया.

मां और बेटे ने मिलकर किए शव के पांच टुकड़े 

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है. शव के पांच टुकड़े किए गए थे. उज्ज्वल चक्रवर्ती ने 22 साल पहले रिटायर होने के बाद दो निजी फर्मों में काम किया था लेकिन, नौकरियां छोड़ते रहे. पुलिस ने बताया कि उन्हें शराब पीने की लत थी. पुलिस ने फिलहाल शव का सड़ा हुआ ऊपरी हिस्सा बरामद किया है, जोकि तालाब में तैरता हुआ मिला था. खुद ही पत्नी और बेटे ने हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के बाद मामले की शिकायत दर्ज कराई थी. हत्या के बाद आरी से शव के पांच टुकड़े किए गए. 

ये भी पढ़ें: 

आफताब के फ्लैट से मिल गया श्रद्धा के टुकड़े करने वाला हथियार? नार्को टेस्ट को लेकर संदेह, जानें अबतक क्या-क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget