एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: श्रद्धा की हत्या के आरोपी आफताब की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई, जेल में बंद है आरोपी

Aftab Poonawala: श्रद्धा की हत्या के आरोप में आफताब अभी तिहाड़ जेल में बंद है. जेल में वो The Great Railway Bazaar नाम की नॉवेल पढ़ रहा है.

Aftab Poonawala Bail Plea: दिल्ली के बहुचर्चित श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब पूनावाला ने साकेत कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. आरोपी आफताब की जमानत याचिका पर अदालत में शनिवार (17 दिसंबर) को सुनवाई होगी. जानकारी के मुताबिक आफताब ने कोर्ट नंबर 303 में बेल एप्लीकेशन लगाई, लेकिन कोर्ट ने इस पर शनिवार को सुनवाई करने का फैसला लिया है. 

आफताब अभी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है. 9 दिसंबर को कोर्ट ने उसकी न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ा दिया था. वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए कोर्ट में उसकी पेशी हुई थी. जानकारी के मुताबिक आफताब को पहले फिजिकली कोर्ट में पेश किया जाना चाहिए था लेकिन सुरक्षा कारणों से फैसला बदल दिया गया था, क्योंकि आफताब पर जानलेवा हमला हो चुका है.

हड्डियों की DNA रिपोर्ट आई

इसी बीच आफताब की निशानदेही पर महरौली के जंगलों से बरामद हड्डियों की डीएनए रिपोर्ट भी आ गई है. इन हड्डियों का डीएनए का सैंपल मृतका के पिता के डीएनए के नमूनों से मैच हो गया है. पुलिस के लिए ये बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. इसके बाद दिल्ली पुलिस एक बार फिर से आफताब के घर में सबूत तलाशने पहुंची. दिल्ली पुलिस की 4 सदस्सीय टीम एक बार फिर गुरुवार (13 दिसंबर) को महरौली में स्थित आफताब पूनावाला के घर पहुंची. टीम ने उसके घर की सीढ़ियों और बालकनी का इंच टेप से नाप भी लिया.

आफताब की नार्को रिपोर्ट का इंतजार

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने गुरुवार (15 दिसंबर) को बताया था कि अभी DNA और पॉलीग्राफ की दो रिपोर्ट आ गई हैं. आफताब के नार्को टेस्ट की रिपोर्ट आना अभी बाकी है. पुलिस के अनुसार सारी रिपोर्ट्स का एनालिसिस किया जाएगा. पुलिस ने बताया, "श्रद्धा के कुछ कपड़े मिले हैं, आफताब की निशानदेही से जंगलों से उन्हें फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. बॉडीपार्ट्स को पोस्टमार्टम एग्जामिनेशन के लिए AIIMS भी भेजा जाएगा."

18 मई को हुई थी श्रद्धा की हत्या

द‍िल्‍ली पुलिस के मुताबिक आफताब पूनावाला ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की बीती 18 मई को गला घोंटकर हत्या कर दी थी और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए थे. आरोपी ने शव के टुकड़ों को महरौली में अपने आवास पर लगभग तीन हफ्तों तक एक बड़े फ्रिज में रखा और बाद में उन्हें कई दिनों तक विभिन्न हिस्सों में फेंकता रहा था. इसके बाद आफताब ने पुलिस को खुद बताया था कि उसने हड्डी कहां-कहां फेंकी है. 

ये भी पढ़ें-

Bihar Hooch Tragedy: बिहार में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 100 के पार! सुशील मोदी ने सरकार पर आंकड़ा छिपाने का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget