एक्सप्लोरर

अदाणी-PM मोदी का पोस्टर जारी कर राहुल गांधी का बीजेपी पर तंज, कहा- एक हैं तो सेफ हैं

Rahul Gandhi Press Conference: महाराष्‍ट्र चुनाव में केवल दो दिन का ही समय बचा है. राज्य में 20 नवंबर को वोटिंग होनी है.

Rahul Gandhi Press Conference: महाराष्‍ट्र चुनाव में केवल दो दिन का ही समय बचा है. राज्य में 20 नवंबर को वोटिंग होनी है. इसके बाद 23 नवंबर को चुनावों के परिणाम की घोषणा की जाएगी. 

आज महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार अभियान का अंत हो जाएगा. राहुल गांधी आज महाराष्‍ट्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने अडानी और PM मोदी पर निशाना साधा है.

'बताया एक हैं तो सेफ हैं का मतलब'

राहुल गांधी इस दौरान PM मोदी और अडानी पर निशाना साधते हुए कहा, "PM मोदी ने चुनाव का नारा दे दिया है. उन्होंने कहा है कि एक है तो सेफ हैं. उनका इससे मतलब सिर्फ एक ही इंसान से है." इस दौरान उन्होंने PM मोदी और अडानी के पोस्टर भी दिखाए.

धारावी पुनर्विकास परियोजना (डीआरपी) मुद्दे पर सरकार को घेरा 

धारावी पुनर्विकास परियोजना (डीआरपी) मुद्दे पर उन्होंने PM मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "बीजेपी धारावी की  जमीन सिर्फ एक ही इंसान को देना चाहती है.इसी वजह से वो इस परियोजना को लेकर आ रही है. बीजेपी की कोशिश यहां पर मौजूद लघु उद्योगों को खत्म करने की है. वो सब कुछ एक ही इंसान के हाथों में देना चाहते हैं."

धारावी के विकास को लेकर उन्होंने कहा,  "हमारे पास धारावी के विकास को लेकर प्लान है. हम यहां के लोगों को ध्यान में रखते हुए प्लान बनाएंगे. हम किसी एक व्यक्ति के कहने पर कोई प्लान नहीं बनाएंगे. यहां पर बाढ़ का भी मुद्दा है. हमें उस पर भी काम करना होगा."

'महाराष्ट्र के लोगों से छीना जा रहा है उनका रोजगार'

रोजगार के मुद्दे पर केंद्र सरकार और महायुती पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, "बीजेपी की कोशिश इस चुनाव में ध्यान भटकान में हैं. लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे. वो कह रहे हैं कि महा आघाडी सरकार के समय पर यहां से कई बड़े प्रोजेक्ट बाहर गए हैं, लेकिन उनके समयपर यहां से 7 प्रोजेक्ट उठ कर अलग राज्यों में गए हैं. इसमें सबसे ज्यादा प्रोजेक्ट गुजरात में गए हैं." 

उन्होंने आगे कहा, "सरकार यहां के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. वो नौकरी को लेकर बात नहीं करना चाहते हैं. महाराष्ट्र के युवाओं को इस बारे में सोचना होगा."

महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपए

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "महाराष्ट्र का चुनाव विचारधाराओं का चुनाव है और 1-2 अरबपतियों और गरीबों के बीच का चुनाव है. अरबपति चाहते हैं कि मुंबई की जमीन उनके हाथ में जाए. अनुमान है कि 1 लाख करोड़ रुपये 1 अरबपति को दिए जाएंगे."

उन्होंने आगे कहा, "हमारी सोच है कि महाराष्ट्र के किसानों, गरीबों, बेरोजगारों, युवाओं को मदद की जरूरत है. हम हर महिला के बैंक खाते में 3,000 रुपये जमा करेंगे, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा होगी, किसानों का 3 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा, सोयाबीन के लिए 7,000 रुपये प्रति क्विंटल. जाति जनगणना जो हम तेलंगाना, कर्नाटक में करवा रहे हैं, हम इसे महाराष्ट्र में भी करवाएंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
माघ मेले में विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की बात, सामने आया वीडियो
माघ मेले में विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की बात, सामने आया वीडियो
पुतिन को अमेरिका से मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
पुतिन को मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास

वीडियोज

वो चीखता रहा...सिस्टम सोता रहा!
80 मिनट तक मदद को तरसता रहा Yuvraj Mehta, सिस्टम पर उठे सवाल
कल होगा आधिकारिक ऐलान, Nitin Nabin के सिर सजेगा ताज!
मूंछें काटी, सिर मुड़ाया...दलितों के साथ कब थमेगा ये अत्याचार?
Bharat ki Baat: Greater Noida का सिस्टम इतना 'ठंडा' क्यों? | Greater Noida Engineer Case

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
भारत खरीदने जा रहा 114 राफेल फाइटर जेट, पाकिस्तान की उड़ी नींद, चीन में शरण में पहुंचे आसिम मुनीर
माघ मेले में विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की बात, सामने आया वीडियो
माघ मेले में विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से की बात, सामने आया वीडियो
पुतिन को अमेरिका से मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
पुतिन को मिला गाजा पीस बोर्ड में शामिल होने का न्योता, क्या ट्रंप के फैसले में साथ आएगा रूस?
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
OMG! इस गेंदबाज ने एक फॉर्मेट में 1000 विकेट लेकर बनाया 'महारिकॉर्ड', लिख दिया नया इतिहास
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गुजराती झूला, चांदी के बॉक्स में कश्मीरी शॉल... PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को तोहफे में दिए ये गिफ्ट
गुजराती झूला, चांदी के बॉक्स में कश्मीरी शॉल... PM मोदी ने UAE के राष्ट्रपति को तोहफे में दिए ये गिफ्ट
Video: आधा भैंस आधा बकरी, भूटान में मिलने वाले इस अजीब जानवर को देख हैरान है इंटरनेट- वीडियो वायरल
आधा भैंस आधा बकरी, भूटान में मिलने वाले इस अजीब जानवर को देख हैरान है इंटरनेट- वीडियो वायरल
Ear Cleaning Tips: कैसे पता करें कान में जमा हो गया वैक्स, क्या है इस पीली गंदगी को निकालने का देसी तरीका?
कैसे पता करें कान में जमा हो गया वैक्स, क्या है इस पीली गंदगी को निकालने का देसी तरीका?
Embed widget