एक्सप्लोरर

शिवसेना ने चुनावी रैलियों और कुंभ को लेकर BJP पर बोला हमला, कहा- साधु संतों का दोष नहीं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करते हुए शिवसेना ने कहा है कि उनकी अक्ल दिल्ली के वर्तमान शासकों से कहीं ज्यादा ऊंची है और वह कोरोना की लड़ाई में सरकार से सौ कदम आगे हैं.

मुंबई: शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के जरिए केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया है. सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि बंगाल में चुनावी मेले की वजह से देशभर में कोरोना फैला, क्योंकि बीजेपी के तमाम नेता प्रचार के लिए बंगाल जा रहे थे और कोरोना का उपहार लेकर लौट रहे हैं. साथ ही कुंभ में जिस तरीके से लोगों जाने दिया गया, उससे भी हालात बिगड़े हैं.

सामना में लिखा गया, "देश में रोजाना कोरोना के मरीजों की संख्या दो लाख के पार पहुंच गई. लेकिन चुनावी मेले औक धार्मिक कुंभ मेला बिल्कुल भी रुकने को तैयार नहीं है. लाखों श्रद्धालु हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए पहुंचे हैं. उन्होंने गंगा में शाही स्नान किया. इससे कोरोना का संसर्ग देशभर में बढ़ा है. पश्चिम बंगाल के चुनावी मेले भी प्रधानमंत्री रोकने को तैयार नहीं हैं. वहां कुंभ मेले के साधु-संतों को तो दोष क्यों दिया जाए?"

"कोरोना की दूसरी लहर के लिए चीन जिम्मेदार नहीं"
शिवसेना का कहना है कि कोरोना की आपदा को केंद्र सरकार गंभीरता से लेने को तैयार नहीं है. पश्चिम बंगाल से भी कोरोना का उपहार लेकर बीजेपी कार्यकर्ता अपने-अपने राज्य में लौट रहे हैं. कोरोना के पहले संकट का ठीकरा सरकार ने चीन पर फोड़ा. ये सब चीन के वुहान प्रांत स्थित मछली बाजार से फैला, इसलिए दुनिया की तबाही के लिए सिर्फ चीन और चीन ही जिम्मेदार है. ये सभी ने तय कर दिया. लेकिन अब चीन कहां है? चीन की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है. चीन से कोरोना नष्ट हो गया है या नहीं, ये कहा नहीं जा सकता है. परंतु चीन से कोरोना की खबरें नहीं आती हैं. हिन्दुस्तान में कोरोना की पहली लहर के लिए चीन जिम्मेदार होगा भी, परंतु आज जो दूसरा तूफान आया है उसके लिए चीन नहीं, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार ही पूरी तरह जिम्मेदार हैं.

शिवसेना ने की राहुल गांधी के अक्ल की तारीफ
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तारीफ करते हुए शिवसेना ने कहा, "विदेशी टीकों को हिंदुस्तानी बाजार में आने दो, ऐसा राहुल गांधी चिल्लाकर कह रहे थे. तब श्री गांधी विदेशी वैक्सीन कंपनियों के दलाल हैं, ऐसी आलोचना बीजेपी के केंद्रीय मंत्री कर रहे थे. परंतु अब देश की स्थिति नियंत्रण से बाहर होते ही विदेशी वैक्सीनों को हिंदुस्तान में आने की मंजूरी दे दी गई. रूस की कोरोना प्रतिबंधक स्पूतनिक वी वैक्सीन का आयात अप्रैल के अंत में शुरू होगा. मतलब राहुल गांधी का अध्ययन और अक्ल दिल्ली के वर्तमान शासकों से कहीं अधिक ऊंचा है और राहुल गांधी कोरोना की लड़ाई में सरकार से सौ कदम आगे हैं."

शिवसेना ने बताया चुनावी राज्यों में किसका होगा शासन
सामना में लिखा है कि तमिलनाडु, केरल में तो बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा. पुडुचेरी इस छोटे से केंद्र शासित राज्य में बीजेपी को बहुत ज्यादा दिलचस्पी नहीं है, इसलिए पूरी केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल जीतने के लिए ही राजनैतिक अखाड़े में उतर गई है. वहां भी ममता बनर्जी पूरी केंद्र सरकार को अकेले टक्कर देती दिख रही है. सवाल इतना ही है कि कल पश्चिम बंगाल बीजेपी ने जीत लिया तो देश से कोरोना संकट दूर होने वाला है क्या? या पश्चिम बंगाल में बीजेपी पराजित हो गई तो कोरोना का ठीकरा भी ममता बनर्जी पर फोड़कर दिल्लीश्वर हाथ झटकने वाले हैं क्या?

ये भी पढ़ें-
UP में आज पूरी तरह से लॉकडाउन, जानिए क्या खुला है और कहां है पाबंदी

दिल्ली एयरपोर्ट के पास DRDO का कोविड अस्पताल तैयार, 500 ICU बेड के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
'स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव लाए तो हमसे नहीं पूछा..', AIMIM चीफ ओवैसी ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, हिमंत बिस्वा सरमा पर भड़की कांग्रेस, कहा- मुसलमानों से नफरत...
असम में फखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का नाम बदला, CM हिमंत बिस्वा पर भड़की कांग्रेस
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!
'DMK अपने भ्रष्टाचार मॉडल के लिए बदनाम', तमिलनाडु में PM मोदी का स्टालिन पर अटैक!
'अविश्वास प्रस्ताव राहुल गांधी पर नहीं था', अमित शाह के भाषण पर भड़कीं प्रियंका गांधी
'अविश्वास प्रस्ताव राहुल गांधी पर नहीं था', अमित शाह के भाषण पर भड़कीं प्रियंका गांधी

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget