एक्सप्लोरर

'चप्पलमार सांसद' ने एयर इंडिया पर लगाया धोखाधड़ी और घटिया सर्विस का आरोप

मुंबई: एयर इंडिया के विमान में कर्मचारी की चप्पल से पिटाई करने वाले शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने बुधवार को एयरलाइंस पर हमला करते हुए उसपर लोगों से धोखाधड़ी करने और घटिया सर्विस देने का आरोप लगाया.

मुझे गुस्सा एयरलाइंस की घटिया सेवा को लेकर था ना कि सीट को लेकर: गायकवाड़

बीते 23 मार्च को एयर इंडिया के एक कर्मचारी से गालीगलौज और मारपीट करने के बाद एक सप्ताह तक मीडिया से दूर रहे गायकवाड़ ने कहा कि उनका गुस्सा एयरलाइंस की घटिया सर्विस को लेकर था न कि बिजनेस क्लास की सीट को लेकर.

मीडिया केवल एयर इंडिया का पक्ष पेश कर रहा है: गायकवाड़

गायकवाड़ ने कहा, "मीडिया केवल एयर इंडिया का पक्ष पेश कर रहा है, जो भ्रामक है." गायकवाड़ ने कहा, "उस दिन पुणे-नई दिल्ली की उड़ान में मेरे पास बिजनेस क्लास का टिकट था और मुझे बिजनेस क्लास का ही बोर्डिंग पास जारी किया गया था. फ्लाइट में सवार होने तक मुझे यह सूचना नहीं दी गई कि उस विमान में बिजनेस क्लास है ही नहीं."

मैं गरीबों, किसानों मजदूरों से घुलमिल जाता हूं: गायकवाड़

बुधवार को जारी एक बयान में शिवसेना के सांसद ने कहा कि उन्होंने कई बार इकोनॉमी क्लास में यात्रा की है, इसलिए उस दिन उन्हें कोई असुविधा नहीं हुई. उन्होंने कहा, "मैं एक आम आदमी हूं और सादा जीवन जीता हूं. मैं गरीबों, किसानों मजदूरों से घुलमिल जाता हूं. इसलिए मेरी चिंता इकोनॉमी क्लास में यात्रा करने को लेकर नहीं थी, बल्कि यात्रियों को टिकट पर दी गई सुविधाएं मुहैया न कराने को लेकर थी."

मेरे गुस्से की बात को फैलाकर मेरे बारे में लोगों में मेरी गलत छवि बनाई गई: गायकवाड़

गायकवाड़ ने कहा, "यहां तक कि दूसरी कतार में एक विकलांग यात्री बैठा था, लेकिन उनकी सुविधा के लिए मैंने उन्हें पहली कतार वाली अपनी सीट देने की पेशकश की. बिजनेस क्लास में सीट न मिलने को लेकर मेरे गुस्से की बात को फैलाकर मेरे बारे में लोगों में मेरी गलत छवि बनाई गई." एयरलाइंस द्वारा गायकवाड़ का टिकट मंगलवार को रद्द किए जाने के बाद उन्होंने मुंबई-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में टिकट बुक कराया, लेकिन वह ट्रेन मे सवार नहीं हुए.

खबर है कि उन्होंने अंतिम समय में ट्रेन न पकड़कर अपनी गाड़ी से मुंबई से दिल्ली आने का मन बनाया और वह बुधवार शाम तक दिल्ली पहुंच सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget