एक्सप्लोरर

मोदी सरकार को अयोध्या के विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण करना चाहिए: शिवसेना

ईरान और पाकिस्तान जैसे देशों में मस्जिदों को ढहाने के उदाहरण रहे हैं. इस सच्चाई को मुसलमानों को स्वीकार करना चाहिए. जिस दिन यह हो जाएगा, यह वोट बैंक की राजनीति को तगड़ा झटका होगा.

नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही अयोध्या में राम मंदिर के मसले पर सियासत तेज हो गई है. शिवसेना ने कहा कि अयोध्या के विवादित स्थल पर मोदी सरकार को अब राम मंदिर का निर्माण करना चाहिए. महाराष्ट्र और केंद्र में सरकार में शामिल होने के बावजूद शिवसेना कई मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरती रही है. इस बीच शिवसेना ने एक कदम आगे बढ़कर राम मंदिर की पैरवी की है.

शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने इससे पहले कहा था कि, ''जिस तरह केंद्र सरकार तीन तलाक के खिलाफ कानून और एससी/एसटी एक्ट के कानून में संशोधन लेकर आई, उसी तरह उसे अयोध्या के राम मंदिर पर भी अध्यादेश लेकर आना चाहिए, और सरकार को साहस दिखाकर अयोध्या में विवादित स्थल पर मंदिर का निर्माण शुरू कराना चाहिए.  तो वहीं अब उन्होंने कहा है कि राम मंदिर पर कानून अगर अभी नहीं बना तो कभी नहीं बन पाएगा. राउत ने कहा कि, 'अगर आज कानून नहीं बनाया गया तो बाद में कभी नहीं बन पाएगा.' उन्होंने कहा, 'आज हमारे पास बहुमत है, हम नहीं जानते 2019 के बाद स्थिति क्या होगी. कोर्ट राम मंदिर विवाद का हल नहीं निकाल सकता क्योंकि यह विश्वास का मामला है. यह राजनीतिक इच्छाशक्ति का मामला है और पीएम नरेंद्र मोदी ऐसा कर सकते हैं.'

राउत ने इससे पहले कहा था कि, ईरान और पाकिस्तान जैसे देशों में मस्जिदों को ढहाने के उदाहरण रहे हैं. इस सच्चाई को मुसलमानों को स्वीकार करना चाहिए. जिस दिन यह हो जाएगा, यह वोट बैंक की राजनीति को तगड़ा झटका होगा.

वहीं विश्व हिन्दू परिषद के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने भी कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये जागरूकता फैलाने और जनमत तैयार करने के लिये परिषद इस सप्ताह से देश के हर राज्य के राज्यपाल को ज्ञापन देगी और संसद में कानून बनाने के लिये नवंबर में सांसदों पर दबाव बनायेगी.

विश्व हिन्दू परिषद के कार्याध्यक्ष ने कहा था, ‘‘राम मंदिर का चुनाव से कोई संबंध नहीं है बल्कि यह करोड़ों हिन्दुओं की आस्था से जुड़ा विषय है . सभी कानूनी बाधाओं को दूर करते हुए राम मंदिर का जल्द से जल्द निर्माण होना चाहिए. ’’ उन्होंने कहा कि इसके दो रास्ते हैं. पहला रास्ता है कि इस विषय पर सुप्रीम कोर्ट निर्णय करे और दूसरा रास्ता संसद में कानून बनाकर मंदिर निर्माण करने का है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका कोर्ट में होंगे पेश, नेहा बोरा के मामले पर भी होगी सुनवाई
LIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका कोर्ट में होंगे पेश, नेहा बोरा के मामले पर भी होगी सुनवाई
ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
ट्रंप पर 'आफत', दामाद पर विदेशी बैंक खातों से लेन-देन के आरोप, जानें क्या कहा?
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
'क्या CJP का करते हैं समर्थन', प्रदर्शनों पर बयान देकर घिरे अन्नामलाई के जवाब ने चौंकाया
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
मुंबई में कटेंगे 1524 पेड़! GMLR प्रोजेक्ट के लिए मुंबईकरों की सेहत पर खतरा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
कौन हैं मोहम्मद शम्स आलम? एशियन पैरा गेम्स में लगा महिला से छेड़खानी का आरोप! वापस भारत भेजा
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
ये समस्या आपने पैदा की... पीयूष गोयल ने दोहरे रवैये पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
यूपी में पशुओं का बीमा कराना हुआ आसान, प्रीमियम का 85% देगी सरकार
Embed widget