एक्सप्लोरर

इस मांग को लेकर शिवसेना संसद भवन में प्रदर्शन कर रही है

महाराष्ट्र में सरकार का सस्पेंस खत्म नहीं हुआ है. इतना हुआ है कि अब तक जो राजनीति मुंबई में चल रही थी वो अब दिल्ली शिफ्ट हो गई है.

नई दिल्ली : शिवसेना की मांग है कि महाराष्ट्र में अतिवृष्टि यानी कि ज्यादा बारिश से हुए किसानों की फसल नुकसान की भरपाई के लिए राज्यपाल द्वारा जारी की गई राहत राशि कम है. इसे और बढ़ा कर जारी किया जाए. किसानों को कम राहत देने के खिलाफ शिवसेना संसद भवन परिसर में प्रदर्शन कर रही है.

इसके अलावा नागरिकता संशोधन बिल यानी कि सिटिजन अमेंडमेंट बिल के प्रावधानों के खिलाफ भी शिवसेना प्रदर्शन कर रही है. शिवसेना की सबसे बड़ी आपत्ति नागरिक नागरिकता संशोधन बिल में पाकिस्तान से आए नागरिकों को भारत में नागरिकता देने पर है. आपको बता दें महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को नतीजे आए थे और उसके बाद से बीजेपी शिवसेना की सरकार इसलिए नहीं बन पाई थी क्योंकि शिवसेना ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री के फार्मूले पर अड़ी है.

अब शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनाने के लिए गठबंधन पर काम कर रही है. संसद के सत्र शुरू होने से पहले ही एनडीए से शिवसेना को बाहर कर दिया गया है और राज्यसभा और लोकसभा दोनों जगह शिवसेना की बैठक व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है. अब शिवसेना राज्यसभा और लोकसभा में विपक्ष के साथ बैठेगी .

महाराष्ट्र में सरकार का सस्पेंस खत्म नहीं हुआ है. इतना हुआ है कि अब तक जो राजनीति मुंबई में चल रही थी वो अब दिल्ली शिफ्ट हो गई है. आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है. शरद पवार से लेकर संजय राउत तक दिल्ली आ गए हैं. आज सबसे बड़ी हलचल होगी जब सोनिया से पवार मिलेंगे. पुणे से पवार दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं. मुलाकात होनी है लेकिन मुलाकात का समय अभी तय नहीं है.

शिवसेना नेता संजय राउत भी संसद सत्र में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे हैं. इस बीच एनडीए से शिवसेना को बाहर किए जाने पर संजय राउत का गुस्सा बीजेपी पर फूटा है. संजय राउत ने बीजेपी नेतृत्व का नाम लिए बिना कहा कि कोई अपने आप को भगवान ना समझे, 'अपुन ही भगवान है' वाली सोच गलत है. इसके साथ ही संजय राउत ने मशहूर शायर हबीब जालिब का शेर भी ट्विटर पर शेयर किया. उन्होंने लिखा, ''तुम से पहले वो जो इक शख़्स यहाँ तख़्त-नशीं था, उस को भी अपने ख़ुदा होने पे इतना ही यक़ीं था.''

अपुन ही भगवान है वाली सोच गलत- राउत संजय राउत ने कहा, ''दिल्ली में बड़े बड़े बादशाह आए और चले गए लेकिन इस देश का लोकतंत्र कायम है. जनता सबसे बड़ी भगवान है, अपने आप को भगवान समझने की कोशिश किसी को नहीं करनी चाहिए. अपुन ही भगवान है वाली सोच गलत, कोई भगवान नहीं होता. आज जो स्थिति महाराष्ट्र में स्थिति पैदा हुई है, वो अहंकार की बात है. जो बात शिवसेना के बारे में तय हुई थी अगर आप उससे पीछे हटते हो और अपने आप भगवान समझते हैं तो यह ठीक नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
पीएम मोदी की शाह, नितिन नबीन और बीएल संतोष के साथ हाई लेवल मीटिंग, BJP की नई टीम पर चर्चा
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
जिस PoK के लिए अमित शाह ने खाई थी कसम, क्या वो अब वापस मिलने वाला है? बगावत दे रहे संकेत
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की अपील, बोले - 'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...'
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक बनर्जी को लेकर क्या बोले बागी विधायक
मदन मित्रा ने छोड़ा ममता का साथ तो भड़की महुआ मोइत्रा; जानें अभिषेक को लेकर क्या बोले बागी विधायक

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
यूपी चुनाव से पहले मायावती की राह चले चिराग पासवान! दोहरा दी बसपा चीफ की सालों पुरानी मांग
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT online Courses: घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
घर बैठे IIT से कर सकते हैं ये सीक्रेट कोर्स, कोई नहीं बताएगा इनके बारे में, बन जाएगी जिंदगी
AI Intimacy Survey: AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
AI बन रहा रिलेशनशिप एक्सपर्ट, बेंगलुरु के बाद इन 3 शहरों में रिश्तों पर सवाल पूछ रहे लोग
Embed widget