एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे का एक्शन, एकनाथ शिंदे को शिवसेना नेता पद से हटाया

Maharashtra Politics: असली-नकली शिवसेना के दावों के बीच उद्धव ठाकरे ने एक बड़ा फैसला करते हुए एकनाथ शिंदे को शिवसेना नेता के पद से हटा दिया है.

Uddhav Thackeray Removes Eknath Shinde As Shiv Sena Leader: उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शिवसेना नेता पद से हटा दिया है. शिंदे को लिखे एक पत्र में शिवसेना प्रमुख और पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया.

गुरुवार को लिखे गए पत्र में कहा गया है, ''शिंदे ने भी स्वेच्छा से पार्टी की सदस्यता छोड़ दी है, इसलिए शिवसेना पार्टी अध्यक्ष के रूप में मुझे प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, मैं आपको पार्टी संगठन में शिवसेना नेता के पद से हटाता हूं.’’

बता दें कि करीब दो हफ्ते पहले एकनाथ शिंदे ने शिवसेना में बगावत कर दी थी और इसके बाद गुरुवार (30 जून) को उन्होंने बीजेपी से मिलकर सरकार बनाई. शिंदे के खेमे में शिवसेना के 39 विधायक हैं और उनका कहना है कि असली शिवसेना उनकी है. 

हालांकि शुक्रवार को उद्धव ठाकरे ने साफ कर दिया कि एकनाथ शिंदे शिवसेना के मुख्यमंत्री नहीं हैं. मौजूदा परिस्थिति के अनुसार उद्धव ठाकरे के खेमे में 16 विधायक हैं.

एबीपी न्यूज़ से क्या बोले शिंदे?

जब शिंदे (Eknath Shinde) से उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के बयान को लेकर एबीपी न्यूज़ ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मैं शिवसेना और बीजेपी का मुख्यमंत्री हूं. जनता के दिल का मुख्यमंत्री हूं. मैं पूरी स्पष्टता से अभी बोलना नहीं चाहता हूं. आगे जरूर बोलूंगा.

'हमारे पास 170 विधायक'

एकनाथ शिंदे को 4 जुलाई को विधानसभा में बहुमत साबित करना है. उन्होंने दावा किया कि हम विधानसभा में बहुमत साबित कर देंगे. शिंदे ने कहा,  ''हमारे पास 170 विधायक (बीजेपी को मिलाकर) हैं और यह आंकड़ा बढ़ रहा है. हमारे पास विधानसभा में बहुमत है. हम महाराष्ट्र के हितों की रक्षा करने वाले निर्णय लेंगे.'' 

BJP का ये है प्लान साउथ! इन 120 सीटों पर फोकस, हैदराबाद की धरती से KCR और ओवैसी पर होगा सियासी वार

Exclusive: महाराष्ट्र का CM बनाए जाने की क्या एकनाथ शिंदे को थी भनक? किया बड़ा खुलासा, उद्धव को भी दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget