एक्सप्लोरर

Exclusive: महाराष्ट्र का CM बनाए जाने की क्या एकनाथ शिंदे को थी भनक? किया बड़ा खुलासा, उद्धव को भी दिया जवाब

Eknath Shinde Exclusive Interview: CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारे पास 50 विधायक हैं और उनके पास 115 से अधिक विधायक थे. इतनी बड़ी संख्या होने के बाद भी हमें समर्थन दिया, ये बड़ी बात है.

Eknath Shinde Interview: महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने सीएम बनाए जाने के बाद एबीपी से एक्सक्लूसिव बातचीत की. उन्होंने अचानक बदली राज्य की सियासी तस्वीर पर भी बात की. इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिंदे (CM Eknath Shinde) ने पीएम मोदी (PM Modi), गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि वो बीजेपी (BJP) के जताए गए भरोसे पर खरे उतरेंगे.

एकनाथ शिंदे ने कहा कि मैं कार्यकर्ता हूं और पार्टी वर्कर की हैसियत से एक्शन मोड में आना होता है. आज हमने डिजास्टर मैनेजमेंट की बैठक ली. इस बैठक में डिप्टी सीएम भी थे, सभी चुनौतियों से निपटने के लिए हम तैयार हैं.

जब हुआ CM बनाए जाे का एलान...

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एनकाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने एबीपी से बातचीत में बताया कि हम राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए पहुंचे थे. इतनी जल्दी सबकुछ हुआ तो मेरे लिए ये अप्रत्याशित था. मुझे बीजेपी ने मुख्यमंत्री के लिए समर्थन दिया. उनको मैं इसके लिए धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और देवेंद्र फडणवीस को धन्यवाद देता हूं. हमारे पास 50 विधायक हैं और उनके पास 115 से अधिक विधायक थे. इतनी बड़ी संख्या होने के बाद भी हमें समर्थन दिया, ये बड़ी बात है. उन्होंने जो विश्वास जताया है, मैं उनके विश्वास पर खड़ा उतरूंगा. 

ये भी पढ़ें- Nupur Sharma Case: SC की सख्त टिप्पणी पर abp से बोले असदुद्दीन ओवैसी, 'नूपुर शर्मा को अब गिरफ्तार करे पुलिस'

उद्धव ठाकरे को भी बातों ही बातों में दिया जवाब

एकनाथ शिंदे ने फडणवीस को डिप्टी सीएम का पद दिए जाने पर पूछे गए सवाल पर कहा कि उन्होंने मुझे कहा था कि मुझे पार्टी ने बड़ा बनाया, मुझे सर्वोच्च पोस्ट पर बैठाया. पार्टी कहती है कि तुम्हें ये जिम्मेदारी निभानी है तो पार्टी का फैसला अंतिम है. एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को सीधे जवाब देते हुए कहा कि मैं शिवसेना और बीजेपी का मुख्यमंत्री हूं. जनता के दिल का मुख्यमंत्री हूं. मैं जनता के लिए काम करूंगा. मैं पूरी स्पष्टता से अभी बोलना नहीं चाहता हूं. आगे जरूर बोलूंगा. शुक्रवार को ही उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि एकनाथ शिंदे शिवसेना के मुख्यमंत्री नहीं हैं. शिंदे ने कहा कि शरद पवार देश के बड़े नेता हैं. उनके पास काफी तजुर्बा है. 50 विधायकों ने जो एकजुट होकर मुझपर विश्वास जताया है, यह बड़ी घटना है. 

 ये भी पढ़ें- Prophet Muhammad Row: नूपुर शर्मा को फिर नोटिस जारी करेगी दिल्ली पुलिस, SC ने लगाई है फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
यूपी चुनाव को लेकर एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव पर किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget