एक्सप्लोरर

National Executive Meeting: BJP का ये है प्लान साउथ! इन 120 सीटों पर फोकस, हैदराबाद की धरती से KCR और ओवैसी पर होगा सियासी वार

PM Modi In National Executive Meeting: तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु बीजेपी के एजेंडे में हैं. इन राज्यों की करीब 120 सीटों पर बीजेपी फोकस कर रही है.

BJP National Executive Meeting Update: बीजेपी कि दो दिवसीय कार्यकारिणी (National Executive Meeting) का आगाज आज हैदराबाद में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक के साथ हो गया है. हैदराबाद की धरती पर 18 साल बाद हो रही मीटिंग के जरिये बीजेपी (BJP) दक्षिण भारत में जोरदार दस्तक देने की तैयारी में है. इसकी शुरुआत तेलंगाना के सभी 119 विधानसभा में बीजेपी नेताओं ने 48 घंटे बिताकर की है. कार्यकारिणी की पूर्व संध्या पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने रोड शो कर अपने इरादे बता दिए हैं, जबकि अगले दो दिनों तक बीजेपी कार्यकारिणी के करीब 350 सदस्य इस बात पर मंथन करने वाले हैं कि कैसे तेलंगाना समेत दक्षिण के केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में सरकार बनाई जाये और कर्नाटक में वापसी की जाये. 

अगले दो दिन 2 और 3 जुलाई को बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हैदराबाद के नोवोटेल कन्वेंशन सेंटर पर हो रहा है. कार्यकारिणी के जरिये ओवैसी और के चंद्रशेखर राव को उनको गढ़ में घेरने के लिए बीजेपी आक्रामक रणनीति पर काम कर रही है. ये बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है. सूत्रों की मानें तो बीजेपी कर्नाटक के आलावा अन्य राज्यों पर भी फोकस कर रही है. मसलन तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु बीजेपी के एजेंडे में हैं. इन राज्यों की करीब 120 सीटों पर बीजेपी फोकस कर रही है और उसकी पृष्ठभूमि हैदराबाद कार्यकारिणी से लिखी जानी है.

पीएम मोदी के चेहरे को भुनाने की तैयारी 

बीजेपी भले ही कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ हिस्सों को छोड़कर बाकी राज्यों में जीरो पर खड़ी  है, लेकिन बीजेपी को ये मालूम है कि देश के हर हिस्से में पीएम नरेंद्र मोदी कि पापुलैरिटी बहुत है. इसी बात को बीजेपी भुनाने की योजना में है. पीएम मोदी कल दोपहर हैदराबाद पहुंच रहे हैं. शाम चार बजे  कार्यकारिणी का उद्घाटन करेंगे, वहीं बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा कार्यकारिणी के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर बीजेपी की नीति को कार्यकारिणी के सदस्यों  के सामने रखेंगे. पीएम मोदी कार्यकारिणी के दोनों सत्रों में रहेंगे. 

ये है बीजेपी का प्लान साउथ

तमिलनाडु लोकसभा की 39 सीटें 
केरल लोकसभा की 20 सीटे 
कर्नाटक लोकसभा की 28 सीटें 
तेलंगाना लोकसभा की 17 सीटें 
आंध्रप्रदेश लोकसभा की 25 सीटें

सभा से माहौल बनाने की योजना

बीजेपी एक ओर जहां बंद हॉल में समापन सत्र के दौरान पीएम मोदी के समापन भाषण के जरिये अपने नेताओं और कार्यकारिणी के सदस्यों में जोश भरने की तैयारी में है. वहीं कार्यकारिणी के अंतिम दिन हैदराबाद के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में पीएम की मेगा विजय संकल्प सभा रैली की जाएगी. जिसके जरिये तेलंगाना के हर बूथ से आने वाले कार्यकर्ताओ से पीएम मोदी का सीधा संवाद हो सके. इस रैली में पीएम मोदी के साथ बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मंच  पर रहेंगे. पीएम की रैली में 33000 बूथ संयोजको को बुलाया गया है.

बाय-बाय केसीआर का नारा

बीजेपी ने तेलंगाना में बाय बाय केसीआर  का नारा दिया है. बीजेपी का मानना है कि तेलंगाना में केसीआर  की सरकार जाने वाली है और उनकी सरकार आने  वाली है. इसके लिए बीजेपी ने तेलंगाना बीजेपी कार्यालय में एक बड़ी डिजिटल घड़ी भी लगाई है. इस घड़ी में लिखा है कि तेलंगाना सरकार के पास महज  522 दिन बचे हैं. समय के साथ सरकार के दिन घटते जा रहे हैं. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget