एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र ग्राम पंचायत चुनाव में किसकी हुई जीत? बीजेपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना के हैं अपने-अपने दावे

Maharashtra Panchayat Election Result: महाराष्ट्र में 7,135 ग्राम पंचायतों में 18 दिसंबर को मतदान हुआ था. परिणाम मंगलवार (20 दिसंबर) को घोषित किए गए हैं.

Maharashtra Panchayat Election Result 2022: महाराष्ट्र में ग्राम पंचायतों के लिए हुए चुनावों के नतीजे मंगलवार (20 दिसंबर) को जारी किए गए. बीजेपी, शिवसेना, कांग्रेस ने पंचायत चुनाव में अपनी-अपनी जीत का दावा किया है. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने कहा कि जीत का दावा करना बेमानी होगी क्योंकि ग्रामीण इलाकों में लोग स्थानीय समीकरण के आधार पर चुनाव लड़ते हैं. इसमें किसी पार्टी का सिंबल इस्तेमाल नहीं किया जाता इसलिए किसी पार्टी की हार या जीत कहना गलत है.

पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर कहा कि महाराष्ट्र सरकार ना गंभीर है ना सक्षम है. कर्नाटक की दादागिरी चल रही है और महाराष्ट्र की सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है. उद्धव ठाकरे गुट के नेताओं ने पंचायत चुनाव में अपनी जीत का दावा किया है. वहीं बीजेपी ने भी महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव के नतीजों में बड़ी जीत का दावा किया है. 

बीजेपी ने किया जीत का दावा

राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ग्राम पंचायत चुनाव नतीजों पर कहा कि हमारे गठबंधन को शानदार जीत मिली है. उन्होंने कहा है कि लोगों ने ग्राम पंचायत चुनावों में बीजेपी और बालासाहेबंची शिवसेना को जनादेश दिया है. हम पूरे विदर्भ, कोंकण में जीते हैं. मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम लोगों की सेवा करते रहेंगे.

बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को दावा किया कि पार्टी ने राज्य में ग्राम पंचायत चुनाव में 3,500 से अधिक सीटें जीती हैं. बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों ने 3,500 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की है और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के समर्थित उम्मीदवार 1,000 से अधिक सीटों पर जीत रहे हैं.

कांग्रेस ने कहा सबसे ज्यादा सरपंच हमारे

वहीं कांग्रेस ने बीजेपी के दावे को झूठा कहकर खारिज कर दिया और कहा कि अकेले कांग्रेस से सबसे अधिक 900 से अधिक सरपंच चुने गए. राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) की जीती गई सरपंच सीटों की संख्या बीजेपी की तुलना में कहीं ज्यादा है. कांग्रेस नेता ने बीजेपी को नागपुर जिले के सटीक आंकड़े पेश करने की चुनौती दी, जहां उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी ने 200 से अधिक सरपंच सीटें जीती हैं.

महाराष्ट्र में रविवार (18 दिसंबर) को 7,135 ग्राम पंचायतों के लिए हुए चुनाव में 74 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. ग्राम पंचायत चुनाव आम तौर पर राजनीतिक दलों से संबद्धता के आधार पर नहीं लड़े जाते हैं. 

इन ग्राम पंचायतों में हुए थे चुनाव 

इन ग्राम पंचायतों में ठाणे (35), पालघर (62), रायगढ़ (191), रत्नागिरी (163), सिंधुदुर्ग (291), नासिक (188), धुले (118), जलगांव (122), अहमदनगर (195), नंदुरबार (117), पुणे (176), सोलापुर (169) और सतारा (259), सांगली (416), कोल्हापुर (429), औरंगाबाद (208), बीड (671), नांदेड़ (160), उस्मानाबाद (165), परभणी (119), जालना (254), लातूर (338), हिंगोली (61) शामिल हैं. 

इनके अलावा अमरावती (252), अकोला (265), यवतमाल (93), बुलढाणा (261), वाशिम (280), नागपुर (234), वर्धा (111), चंद्रपुर (58), भंडारा (304), गोंदिया (345), गढ़चिरौली (25) शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें- 

महाराष्ट्र: शिवसेना टूटी, नई सरकार बनी..., फिर भी बीजेपी को नहीं मिल रहे अच्छे संकेत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget